
Vulvodynia in Hindi: महिला हों या पुरुष प्राइवेट पार्ट्स की सही देखभाल न करने पर कई गंभीर परेशानियों के शिकार हो सकते हैं। प्राइवेट पार्ट्स से जुड़ी दिक्कतों के बारे में लोग खुलकर बात भी नहीं कर पाते हैं। महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स से जुड़ी एक गंभीर समस्या है वुलवोडीनिया। इस बीमारी में महिलाओं के वजाइना और आसपास के पार्ट्स में गंभीर दर्द और चुभन की समस्या होती है। अक्सर महिलाएं इसे सर्वाइकल कैंसर या कैंसर से जुड़ी दिक्कत समझ लेती हैं। दरअसल वुलवोडीनिया की समस्या में महिलाओं को प्राइवेट पार्ट में दर्द और चुभन के अलावा आसपास के हिस्से में भी दर्द, खुजली और जलन की समस्या होती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आखिर वुलवोडीनिया है क्या और इस गंभीर बीमारी से बचाव कैसे करें।
वुलवोडीनिया क्या है?- What is Vulvodynia in Hindi
महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में दर्द, जलन और चुभन की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसके लिए वजाइनल इन्फेक्शन, गलत तरीके से शारीरिक संबंध बनाने समेत कई स्थितियां जिम्मेदार होती हैं। वुलवोडीनिया के कारण भी आपको इस गंभीर स्थिति का सामना करना पद सकता है। वुलवोडीनिया की समस्या वजाइना में इन्फेक्शन, एसटीडी समेत वजाइना से जुड़ी समस्याओं के कारण आप इस गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं। स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय लक्ष्मी कहती हैं कि वुलवोडीनिया की समस्या वजाइनल एरिया को बहुत ज्यादा धोने की वजह से भी हो सकती है। इसके अलावा नर्व डैमेज होने के कारण भी महिलाओं को इस समस्या का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: वजाइना को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सूपरफूड्स
वुलवोडीनिया के कारण- What Causes Vulvodynia in Hindi
वुलवोडीनिया की समस्या में महिलाओं को वजाइना में दर्द के अलावा पीरियड्स के दौरान गंभीर परेशानियां होती हैं। इस समस्या में बैठते समय सुई की चुभन जैसा अहसास होता है। इसके अलावा कई अन्य गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। वुलवोडीनिया की समस्या के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-
- वजाइनल इन्फेक्शन
- नर्व डैमेज होने की वजह से
- वजाइना को बहुत ज्यादा धोने के कारण
- मानसिक तनाव के कारण
- फंगल इन्फेक्शन की वजह से
- नॉर्मल डिलीवरी के कारण
वुलवोडीनिया के लक्षण- Vulvodynia Symptoms in Hindi
- वजाइना में जलन
- तेज दर्द की समस्या
- बैठने पर सुई जैसी चुभन
- पीरियड्स के दौरान ज्यादा परेशानी
- वजाइना में खुजली
वुलवोडीनिया से बचाव और इलाज- Vulvodynia Treatment And Prevention in Hindi
वुलवोडीनिया के लक्षण दिखने पर डॉक्टर मरीज को कुछ जांच कराने की सलाह देते हैं। डॉक्टर मरीज की कंडीशन के हिसाब से इलाज करते हैं। सामान्य समस्या होने पर डॉक्टर मरीजों को कुछ दवाओं के सेवन की सलाह दे सकते हैं। गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों को लंबा चलता है। वजाइनल हेल्थ और हाइजीन का सही ढंग से ध्यान रखने से आप इस गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)