
Weight Gain after Marriage in Females: शादी से पहले लड़कियां फिट और हेल्दी नजर आती हैं। वहीं, शादी के कुछ समय बाद ही उनका वजन बढ़ने लगता है। आपने भी कई ऐसी लड़कियों को देखा होगा, जो शादी से पहले पतली थी। लेकिन शादी के बाद उनका वजन बढ़ने लगा। ऐसा कई कारणों से हो सकता है।इनमें हार्मोनल बदलाव के साथ ही मनोवैज्ञानिक कारण भी शामिल हो सकते हैं। कई बार महिलाएं तनाव या चिंता में रहती हैं, जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है। वहीं, सही समय पर खाना न खाना, अपनी सेहत का ध्यान न रखना और शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने की वजह से भी महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। तो आइए, इस लेख में फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के डॉ. रमन कुमार से जानते हैं शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने के कारण (Shadi ke Bad Ladkiyo ka Vajan Kyu Badhta Hai)-
शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ता है?- Weight Gain after Marriage in Females Causes
1. स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है
स्ट्रेस का स्तर अधिक होना, शादी के बाद वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण होता है। दरअसल, शादी के बाद महिलाओं की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। शादी के बाद महिलाओं के लिए नए परिवार के साथ तालमेल बिठाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इसकी वजह से उनमें तनाव आने लगता है। ऐसे में महिलाओं का मेटाबॉलिज्म कमजोर होने लगता है, जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसलिए कहा जा सकता है कि शादी के बाद अगर महिलाएं तनाव में रहती हैं, तो उनका वेट गेन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- स्ट्रेस करता है दिनरात परेशान? डाइट में शामिल करें ये न्यूट्रिएंट्स, दिमाग रहेगा शांत
2. मेटाबॉलिज्म रेट कम होता है
आजकल ज्यादातर लोग 30 की उम्र या उसके बाद शादी करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार 30 साल के बाद मेटाबॉलिक रेट कम होने लगता है, जिसकी वजह से अकसर महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। यानी मेटाबॉलिज्म भी महिलाओं में वजन बढ़ाने का एक कारण बनता है। इसलिए अगर आप शादी के बाद भी फिट रहना चाहती हैं, तो अपने मेटाबॉलिज्म को तेज बनाएं।
3. बचा हुआ भोजन खाना
शादी के बाद महिलाओं की परिवार के प्रति जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती हैं। शादी के बाद वे घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखती हैं। उनके लिए फ्रेश खाना बनाती हैं। लेकिन शादी के बाद वे अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं। उनके खाना खाने का कोई निश्चित समय नहीं होता है। साथ ही, वे भूख लगने पर बचा हुआ भोजन खाने लगती हैं। वे कई बार सुबह, रात का बचा खाना खाने लगती हैं। इसकी वजह से भी उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
4. शारीरिक संबंध
शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने की वजह से भी महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। शारीरिक संबंध बनाने के बाद अकसर कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में अकसर लोग केक, आइसक्रीम या मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। इसकी वजह से भी शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- वर्किंग महिलाएं कैसे मैनेज करें ऑफिस और घर का स्ट्रेस? जानें 4 तरीके
5. एक्सरसाइज न कर पाना
शादी से पहले लड़कियां अपनी हेल्थ और फिगर को लेकर काफी सजग रहती हैं। इसके लिए वे एक्सरसाइज करती हैं या फिर जिम जाती हैं। वहीं, शादी के बाद कई महिलाएं अपने ऑफिस और घर के कामों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि उन्हें जिम जाने का समय नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से वे शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रह पाती हैं। ऐसे में उनका वजन बढ़ने लगता है। इसलिए अगर आप अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी है।