लड़कियों की तुलना में लड़कों को टाइप 1 डायबिटीज का रहता है ज्यादा खतरा, नई स्टडी में हुआ खुलासा

लड़कियों के मुकाबले लड़कों में टाइप 1 डायबिटीज का खतरा रहता है, जबकि लड़कियों में 10 साल की उम्र के बाद इसका जोखिम कम होने लगता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लड़कियों की तुलना में लड़कों को टाइप 1 डायबिटीज का रहता है ज्यादा खतरा, नई स्टडी में हुआ खुलासा

How to Prevent Type 1 Diabetes: कुछ मामलों में लड़को को लड़कियों की तुलना में कम स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो कई बार लड़कों को कुछ समस्याओं का अधिक जोखिम भी रहता है। उधारण के लिए महिलाओं को थायरॉइड और त्वचा से जुड़ी समस्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। वहीं, बात करें अगर डायबिटीज की तो डायबिटीज के मामले में लड़के थोड़े कम भाग्यशाली होते हैं। जी हां, लड़कियों के मुकाबले लड़कों को डायबिटीज होने का जोखिम ज्यादा रहता है। वहीं, लड़कियों में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 10 साल की उम्र के बाद कम होने लगता है। 

लड़कों में क्यों रहता है टाइप 1 डायबिटीज का जोखिम 

यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर (University of Exeter) के वैज्ञानिकों के मुताबिक लड़कियों के मुकाबले लड़कों में टाइप 1 डायबिटीज का खतरा रहता है, जबकि लड़कियों में 10 साल की उम्र के बाद इसका जोखिम कम होने लगता है। वैज्ञानिकों की मानें तो लड़कों में इम्यून सिस्टम के जरिए सिंगल एंटीबॉडी बनती है, यह एंटीबॉडी शरीर के अन्य प्रोटीन को प्रभावित करती हैं, जिस कारण लड़कों में टाइप 1 डायबिटीज का जोखिम लड़कियों की तुलना में थोड़ा ज्यादा रहता है। हालांकि, इसमें सेक्स हार्मोन भी अहम भूमिका निभाता है। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज को रिवर्स करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, ब्लड शुगर लेवल रहने लगेगा कंट्रोल

लड़कों में नहीं बनती है मल्टीपल एंटीबॉडी 

शोधकर्ताओं ने स्टडी के अंतर्गत कुल 235,765 लड़के-लड़कियों को शामिल किया, जिनकी प्रतिक्रियाओं पर काफी करीब से नजर रखी गई। स्टडी में पाया गया कि, लड़कों में मल्टीपल एंटीबॉडीज बनने के बजाय केवल एक ही एंटीबॉडी बनती है। जो कई बार टाइप 1 डायबिटीज के लिए जिम्मेदार होती है। वहीं, पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा एंटीबॉडी भी 5 प्रतिशत से ज्यादा देखी गई। जबकि महिलाओं में यह आंकड़ा केवल 5 था। 

टाइप 1 डायबिटीज से बचने के तरीके 

  • टाइप 1 डायबिटीज से बचने के लिए आपको अपने ब्लड शुगर पर नियंत्रण और निगरानी रखनी होगी। 
  • इसके लिए समय-समय पर डायबिटीज का टेस्ट कराते रहें। 
  • इससे बचने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए। 
  • ऐसे में कोशिश करें कि ब्लड शुगर बढ़ाने वाली चीजें या ज्यादा कार्ब्स खाने से परहेज करें। 

Read Next

मध्य प्रदेश के छतरपुर में व्यक्ति के मलाशय से निकली 16 इंच लंबी लौकी, दो घंटे तक चला ऑपरेशन

Disclaimer