
Weight Gain After Delivery: प्रेगनेंसी के साथ ही, डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें थायरॉइड, डायबिटीज और पीसीओएस शामिल हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन भी तेजी से बढ़ता है। जब मैंने अपने बेटे को जन्म दिया था तब मेरा वजन लगभग 57 किलो था, लेकिन डिलीवरी के लगभग डेढ़ महीने बाद जब मैंने वजन करवाया, तब मैं 70 किलो थी। आंकड़ों पर नजर डाले तो भारत में हर 10 में से 6 महिलाएं डिलीवरी होने के बाद मोटापे की शिकार हो जाती हैं। लेकिन क्या यह सामान्य प्रक्रिया है? दरअसल बच्चे के जन्म के तुरंत बाद, महिलाओं का वजन कम हो जाता है क्योंकि बच्चा बाहर आ जाता है और नाल भी कम हो जाती है। लेकिन डिलीवरी के 10 से 15 दिन के बाद महिलाओं को वजन कम होने की बजाय बढ़ जाता है। ऐसा क्यों होता है और क्या यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए ओनलीमायहेल्थ ने बेंगलुरु स्थित मणिपाल अस्पताल की गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहा राजीव से बात की।
क्या डिलीवरी के बाद वजन बढ़ना सामान्य है?
डॉ. स्नेहा के अनुसार, “प्रसव के बाद वजन बढ़ना एक सामान्य घटना है जो दुनिया भर में बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रभावित करती है। मुख्य रूप से, दूध स्राव के लिए जिम्मेदार हार्मोन, जिसे प्रोलैक्टिन के रूप में जाना जाता है, भूख बढ़ाने और फैट को स्टोर करने में अपनी भूमिका निभाते हैं। जिसकी वजह से महिलाओं का वजन बढ़ जाता है।" डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने के कारणों पर बात करते हुए डॉ. स्नेहा ने आगे कहा, हार्मोनल परिवर्तन, ब्लड लॉस की वजह से हेल्दी डाइट, स्तनपान करवाने के लिए ज्यादा कैलोरी का सेवन करने की वजह से भी महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। डॉक्टर स्नेहा ने आगे कहा कि अक्सर देखा जाता है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं का सारा फोकस अपने बच्चे पर होता है। महिलाएं दिन-रात यहीं सोचती रहती हैं कि बच्चे की सही तरीके से देखभाल कर पा रही हैं या नहीं। इन कारणों से महिलाओं की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिसकी वजह से भी उनका वजन तेजी से बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स
डिलीवरी के बाद कितना वजन बढ़ना सामान्य है?- How Much Weight Gain Is Normal?
डॉ. स्नेहा का कहना है कि डिलीवरी के बाद कितना वजन बढ़ना सही है और नहीं, इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं का कितना वजन बढ़ता है यह डाइट, फिजिकल एक्टिविटी और कई कारकों पर निर्भर करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं का वजन कम हो सकता है जबकि अन्य का वजन बढ़ सकता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि स्तनपान वजन घटाने या बढ़ने पर भी प्रभाव डाल सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी के अनुसार डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन 5 से 7 किलो तक बढ़ सकता है। यह मुख्य रूप से खानपान और महिला दिन में शिशु को कितना स्तनपान करवा रही है, इस पर निर्भर करता है।
डिलीवरी के बाद वजन कम करने के 3 तरीके- Postpartum Weight Loss in Hindi
डिलीवरी के बाद अगर आपका वजन ज्यादा बढ़ गया है, तो आप नीचे बताए गए 3 तरीकों को अपना सकती हैं।
शिशु को स्तनपान करवाएं- डिलीवरी के बाद भी आपका वजन सामान्य बना रहे इसके लिए शिशु को स्तनपान जरूर करवाएं। शिशु को स्तनपान करवाने से वजन को मैनेज करने में आसानी होती है। दरअसल, जब शिशु स्तनपान करता है तो शरीर पर जमा फैट कम होने लगता है। इससे शरीर में मौजूद फैट सेल्स और कैलोरीज मिल्क प्रोडक्शन में लगती हैं और वजन कम होने लगता है।
इसे भी पढ़ेंः Navratri Vrat 2024: नवरात्रि के व्रत में फॉलो करें ये खास डाइट प्लान, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी
गर्म पानी पिएं- डिलिवरी के बाद कम से कम 6 महीने तक सिर्फ गर्म या गुनगुना पानी ही पिएं। रोजाना गर्म पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है। इससे आपके शरीर में जमा फैट आसानी से निकल जाता है। भले ही इसे लंबा वक्त लगे, लेकिन एक आदत की तरह इसे जरूर फॉलो करें।
ग्रीन टी पिएं- डिलीवरी के कुछ दिनों बाद रोजाना 1-2 ग्रीन टी जरूर पिएं। इससे शरीर को भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट मिलते हैं और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। डिलिवरी के बाद ग्रीन टी पीने से तेजी से वजन कम होता है
Read Next
Vaginal Hygiene: महिलाएं प्राइवेट पार्ट (वजाइना) की हाइजीन को बनाए रखने के लिए अपनाएं 4 आसान टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version