Doctor Verified

Vaginal Hygiene: महिलाएं प्राइवेट पार्ट (वजाइना) की हाइजीन को बनाए रखने के लिए अपनाएं 4 आसान टिप्स

प्राइवेट पार्ट की सही तरीके से सफाई न की जाए, तो इससे संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है। जानें, महिलाएं वजाइना की सफाई कैसे करें-
  • SHARE
  • FOLLOW
Vaginal Hygiene: महिलाएं प्राइवेट पार्ट (वजाइना) की हाइजीन को बनाए रखने के लिए अपनाएं 4 आसान टिप्स


Private Part ki Safai Kaise Kare: हम सभी महिलाएं अपने चेहरे और शरीर की सफाई का पूरा ख्याल रखती हैं। लेकिन प्राइवेट पार्ट यानी वजाइना की सफाई पर गौर नहीं करते हैं। वजाइना की सही तरीके से सफाई न करने की वजह से, महिलाओं को कई तरह के संक्रमणों का सामना करना पड़ता है। संक्रमण सामान्य या गंभीर हो सकते हैं। लेकिन अगर आप वजाइना की सफाई का पूरा ख्याल रखेंगी, तो संक्रमण के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकती हैं। आपको वजाइना की सफाई के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। आप सिर्फ कुछ टिप्स को फॉलो करते हुए ही, वजाइना को साफ रख सकती हैं। आइए, मेडिकवर हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अस्मिता गाडे से जानते हैं कि महिलाएं वजाइना की सफाई कैसे करें (How to Clean Vagina in Hindi)?

महिलाएं प्राइवेट पार्ट की सफाई कैसे करें?-  How to Clean Private Part in Hindi

1. माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें

प्राइवेट पार्ट या वजाइना की सफाई के लिए आप माइल्ड साबुन या क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप बाहरी जननांग क्षेत्रों की सफाई के लिए भी साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए ठोस या कैमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इसके अलावा, सुगंधित उत्पादों से भी बचें। क्योंकि ये प्रोडक्ट्स योनि यानी वजाइना के नेचुरल पीएच लेवल को खराब कर सकते हैं। इससे आपको प्राइवेट पार्ट पर इरिटेशन हो सकती है। आप चाहें तो सिर्फ गुनगुने पानी से भी वजाइना की सफाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- वजाइना को रखना है स्वस्थ तो महिलाएं रखें इन 6 बातों का ध्यान, जानें हेल्दी वजाइना के लिए टिप्स

2. टिशू पेपर से साफ करें वजाइना

पेशाब करने के बाद आपको टिशू पेपर की मदद से वजाइना को जरूर साफ करना चाहिए। इससे प्यूरिन में रुकी हुई पेशाब की बूंदे अच्छी तरह से साफ हो जाती है। अन्यथा, पेशाब की बूंदे संक्रमण का जोखिम बढ़ा सकते हैं। वजाइना को साफ करने से बैक्टीरिया पनपने का जोखिम कम होता है और इंफेक्शन से बचाव होता है। आप चाहें तो पेशाब के बाद पहले पानी से वजाइना को धोएं, फिर टिशू पेपर से साफ कर लें।

vaginal health hygiene

3. सही फैब्रिक और साइज का अंडरगारमेंट 

वजाइना या प्राइवेट पार्ट पर कोई इरिटेशन या जलन न हो, इसके लिए अंडरगारमेंट का सही फैब्रिक होना बहुत जरूरी है। गलत फैब्रिक से आपको वजाइना पर इरिटेशन हो सकती है। आप कॉटन फैब्रिक का अंडरगारमेंट ले सकती हैं। साथ ही, आपको ज्यादा टाइट अंडरगारमेंट पहनने से भी बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में कैसे रखें अपनी वजाइनल हेल्थ का ध्यान, एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स 

4. सुरक्षित यौन संबंध बनाएं

वजाइना की सफाई रखने के लिए आपको सुरक्षित यौन संबंध बनाने की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। मूत्र पथ संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए आपको सेक्स के बाद पेशाब करना चाहिए। साथ ही, संबंध बनाने के दौरान प्रोटेक्शन का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इससे वजाइनल इंफेक्शन आदि से बचा जा सकता है।

सभी महिलाओं का शरीर अलग-अलग होता है। इसलिए अगर आपको वजाइना या प्राइवेट पार्ट से जुड़ी कोई असामान्य लक्षण महसूस हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इस स्थिति में आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। 

Read Next

क्या पीरियड के पहले दिन ही ब्लीडिंग बंद हो जाना सामान्य होता है? जानें क्यों होता है ऐसा

Disclaimer