Doctor Verified

दांतों के कालेपन से हैं परेशान? डॉक्टर से जानें हटाने के आसान तरीके

दांतों का कालापन हटाने के लिए आप कई घरेलू तरीके भी आजमा सकते हैं। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेना ज्यादा लाभकारी होगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों के कालेपन से हैं परेशान? डॉक्टर से जानें हटाने के आसान तरीके


Ways to Remove Teeth Blackness in Hindi: आजकल खराब खान-पान के चलते दांतों से जुड़ी समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। चॉकलेट, आइसक्रीम और जंक फूड्स आदि खाने के चलते लोगों के दांतों में सड़न और दाग-धब्बे होने लगे हैं। वहीं, कुछ लोग दांतों में कालेपन की भी शिकायत करते हैं। अगर आप भी दांतों के कालेपन से परेशान हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। दांतों का कालापन हटाने के लिए आप कई घरेलू तरीके भी आजमा सकते हैं। अगर दांतों में जरूरत से ज्यादा कालापन है तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना ज्यादा लाभकारी होगा।

दांतों का कालापन आपको लोगों के बीच शर्मिंदा कर सकता है। हंसने पर काले दांत एक अच्छी वाइब्स नहीं देते हैं। हालांकि, कई बार यह दांतों की साफ-सफाई की कमी से भी हो सकता है। बहुत से लोग इस समस्या को आम समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन इसे नजरअंदाज करना कई बार ओरल हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। इस बारे में हमने ज्यादा जानकारी लेने के लिए बालाजी डेंटल क्लिनिक के सीईओ एवं संस्थापक डॉ. दिनेश सोनी से बातचीत की। (Daanto Ka Kalapan Kaise Kam Karen)

दांतों का कालापन दूर करने के लिए क्या करें?

1. फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें

दांतों में से कालापन दूर करने के लिए फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट करना अच्छा हो सकता है। फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करने से दांतों की सफाई होती है और दांतों का कालापन और धब्बे (How to Remove Teeth Blackness) भी दूर होते हैं। लेकिन, अगर आप ऐसा चाहते हैं कि फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करके दांतों को सफेद बनाया जा सकता है तो ऐसा नहीं है। इसका इस्तेमाल करके आप अपने दांतों का कालापन कम कर सकते हैं। यह दांतों में जमा प्लाक को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। 

how to remove teeth blackness-inside

2. बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

अगर आप दांतों के कालेपन से परेशान हैं तो ऐसे में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना एक हेल्दी ऑप्शन साबित हो सकता है। बेकिंग सोडा में मिलने वाले कंपाउंड दांतों की सफाई करने में मददगार हो सकते हैं। इसके लिए आपको पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना है। अब इसे दांतों पर या प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। आप चाहें तो इस पेस्ट को टूथ ब्रश पर लगाकर भी दांतों की सफाई कर सकते हैं। इससे दांतों का कालापन आसानी से साफ हो सकता है। 

3. डाइट पर दें ध्यान

दांतों में होने वाले कालेपन के पीछे काफी हद तक डाइट भी जिम्मेदार होती है। दांतों का कालापन कम करने और उसे और काला होने से बचाने के लिए आपको अपनी डाइट में फल और सब्जियां को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही आपको विटामिन-डी, विटामिन-ए और कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।

ऐसे में आप कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे दांत मजबूत और साफ रहते हैं। ध्यान रहे ऐसी स्थिति में जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना ही फायदेमंद होगा। 

इसे भी पढ़ें - दांतों के बीच नजर आते हैं काले दाग? जानें कारण और इलाज 

4. डॉक्टर से संपर्क करें

कई बार दांतों में होने वाला कालापन कुछ शारीरिक या ओरल समस्याओं के चलते हो सकती है। इसलिए अगर तमाम कोशिशों के बाद भी आपके दांतों का कालापन कम नहीं हो रहा है तो ऐसे में डेंटिस्ट की सलाह लेना एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर तकनीकी सहायता और आधुनिक उपकरणों की मदद से भी दांतों का कालापन कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए ज्यादा घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय आप दांतों का कालापन कम करने के लिए डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

FAQ

  • दांतों से काली परत कैसे हटाएं?

    दांतों पर जमा काली परत को हटाने के लिए आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। थोड़ा कालापन होने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • काले दांतों को सफेद कैसे बनाएं?

    काले दांतों को सफेद बनाने के लिए आपको अपने दांतों की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही दांतों को सफेद बनाने के लिए नियमिततौर पर ब्रश करें। 
  • दांत काले होने के क्या कारण हैं?

    दांत काले होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। दांतों में कालापन होने के पीछे दांतों की सफाई नहीं करना, नियमित तौर पर दांत नहीं साफ करना आदि हो सकता है।  

 

 

 

Read Next

पेट में छाले होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? जानें डॉक्टर से

Disclaimer