Foods not to Eat with Stomach Ulcers in Hindi: पेट में छाले होना एक गंभीर समस्या है। आमतौर पर यह कम लोगों में देखा जाता है, लेकिन पेट में अल्सर को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर कई तरीकों से भारी पड़ सकता है। पेट में छाले होने पर क्या क्या नहीं खाना चाहिए यह सवाल अधिकांश लोगों में होता है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि पेट में छाले होने पर क्या खाने से परहेज करना चाहिए तो इस लेख को जरूर पढ़ें। पेट में अल्सर होने पर आंत की अंदरूनी दीवर पर घाव हो जाते हैं, जिसे आम भाषा में पेट में अल्सर कहा जाता है।
आमतौर पर इस समस्या से बहुत कम लोग जागरूक हैं, जिससे वे आसानी से पेट के अल्सर के शिकार हो जाते हैं। इस समस्या के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे इंफेक्शन, शराब और स्मोकिंग करना और ज्यादा मसालेदार चीजें खाना आदि। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से बातचीत की। (Pet me Chhale Hone Par Kya Khana Chahiye) -
पेट में छाले होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
1. तली-भुनी चीजें खाना
अगर आप पेट में छाले से परेशान हैं और बावजूद इसके तली-भुनी चीजें खा रहे हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है। अगर आप तली-भुनी चीजें खा रहे हैं तो इससे पेट में छाले की समस्या बढ़ सकती है। तली-भुनी चीजें खाने से पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है। इससे पेट में छाले और बढ़ सकते हैं। अगर आप तली-भुनी चीजें जैसे बर्गर, चाउमीन या अन्य फास्ट फूड्स खाते हैं तो इससे गैस, अपच और पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। ऐसी स्थिति में खाने को पचने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है।
2. मसालेदार और नमक वाले फूड्स खाना
अगर आपको पेट में छाले हैं तो ऐसे में मसालेदार और ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। छाले होने पर मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन और दर्द हो सकता है साथ ही छाले का आकार भी कई बार बढ़ सकता है। वहीं, खाने में नमक की अधिक मात्रा होना भी आपके अल्सर की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको काली मिर्च, हरी मिर्च, लाल मिर्च, सॉस और घर पर बनने वाले अन्य मसालों का भी ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - पेट में छाले (अल्सर) का संकेत हैं शरीर में दिखने वाले ये 5 बदलाव, लक्षण हैं तो डॉक्टर से मिलकर शुरू करें इलाज
3. कच्ची सब्जियां और खट्टे फल
सब्जियां और फल खाना वैसे तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर आप कच्ची सब्जियां और खट्टे फलों का सेवन कर रहे हैं तो यह अल्सर में नुकसानदायक हो सकता है। पेट के छाले (Stomach Ulcers in Hindi) में ऐसी चीजें खाने से बचें। दरअसल, कच्ची सब्जियों और खट्टे फलों में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जिसे खाने से गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई बार पाचन तंत्र के लिए खाने को पचाना भी थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।
4. शराब पीना
पेट में छाले से पीड़ित लोगों को हमेशा शराब पीने और स्मोकिंग करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। अगर पेट में छाले होने के बावजूद आप शराब पीते हैं या स्मोकिंग करते हैं तो इससे पेट से जुड़ी अन्य भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा करने से न केवल आपके छाले ठीक होने की प्रक्रिया में समय लगेगा, बल्कि पेट में इंफेक्शन और सूजन होने के साथ ही साथ दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आपके पेट का एसिड भी बढ़ सकता है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें - पेट में अल्सर के कारण, लक्षण और इलाज, डॉक्टर से जानें इस बीमारी के बारे में
5. हाई फैट फूड्स
पेट में छाले होने पर आपको हाई फैट यानि उच्च वसा वाले फूड्स खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप लोगों को चीज, क्रीम और बटर आदि का सेवन कम कर देना चाहिए चूंकि इनमें फैट की ज्यादा मात्रा होती है। इशके साथ ही प्रोसेस्ड मीट और केक आदि जैसी चीजें खाने से भी परहेज करें।
FAQ
अल्सर में दूध पी सकते हैं क्या?
अल्सर होने पर आपको दूध पीने की सलाह नहीं दी जाती है। अल्सर में दूध पीना कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए दूध पीने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।पेट के अंदर छाले क्यों होते हैं?
अल्सर यानि छाले तब होते हैं जब पाचन तंत्र पेट या छोटी आंत की अंदरूनी सतह पर घाव हो जाता है। कुछ मामलों में इंफेक्शन होने के कारण भी पेट में छाले हो सकते हैं।क्या अल्सर में गर्म पानी पी सकते हैं?
अल्सर होने पर गर्म पानी पीने से वैसे तो सेहत को कोई नुकसान नहीं है, लेकिन अगर आप सीमित मात्रा में पी रहे हैं तो। ज्यादा गर्म पानी पीने से पेट के छालों को नुकसान हो सकता है।