शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल हर किसी के लिए जरूरी है। चाहे वह पुरुष हो या महिलाएं। लेकिन हम में से कई महिलाएं हैं, तो अपने सेहत को सही तरीके से ख्याल नहीं रखती हैं। कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जो अपने खानपान से लेकर शरीर में हो रहे बदलावों पर नजर नहीं डालती हैं जिसके कारण महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट से जुड़ी परेशानियों पर ध्यान नहीं देती हैं। प्राइवेट पार्ट यानि योनि में खुजली, बदबू आना, डिस्चार्ज होने जैसी परेशानियों को नदरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। इसलिए आप अपनी इस तरह की समस्याओं पर ध्यान दें। अगर आप अपने वजाइनल हेल्थ को बेहतर रखना चाहते हैं, तो हाइजीन को मेंटेन रखें। हाइजीन मेंटेन के साथ-साथ अपने डाइट पर भी ध्यान दें। क्योंकि गलत डाइट से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन्हीं परेशानियों में से वजाइनल हेल्थ भी शामिल है।
महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य का हिस्सा योनि का स्वास्थ्य भी है। अगर योनि से जुड़ी कोई परेशानी होती है, तो यह आपके शरीर की अन्य गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। जैसे- सेक्स की इच्छा, प्रजनन की क्षमता। इसलिए अपने वजाइना को हेल्दी बनाए रखने की कोशिश करें। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे डाइट बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने वजाइना को स्वस्थ रख सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में-
1. ग्रीन टी से वजाइना को रखें हेल्दी
हम में से कई लोग अपने वजन को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ग्रीन टी न सिर्फ आपके वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करते हैं. बल्कि यह वजाइना स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित होता है। ग्रीन टी में मौजूद पोली फेनोल कैटेचिंस आपके वजाइना में मौजूद बैक्टीरिया को मारने में लाभकारी है। इसके सेवन से आप यूटीआई के खतरे से बच सकते हैं। साथ ही पीएमएस के लक्षण भी कंट्रोल हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - केले के फूल का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, महिलाओं के लिए है विशेष फायदेमंद
टॉप स्टोरीज़
2. सब्जियों और होल ग्रेन का करें सेवन
वजाइना को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपने डाइट में हरी-भरी सब्जियों और होल ग्रेन को शामिल करना न भूलें। इनमें पाए जाने वाले फाइबर और प्रीबायोटिक आपके वजाइना हेल्थ के लिए लाभकारी होता है। फाइबर आपके शरीर में गुड बैक्टीरिया का उत्पादन करते हैं। यह आपके प्राइवेट पार्ट को हेल्दी बनाए रखने में लाभकारी हैं। इसलिए अपने डाइट में हर रोज 25 ग्राम फाइबर को जरूर शामिल करें।
3. ऑयली फिश
ऑयली फिश जैसे - साल्मन मछली का सेवन करने से आपके शरीर को विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है, जो वजाइनल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। यह मछली आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। इससे आपके वजाइना में ब्लड फ्लो सही तरीके से होता है।
4. दही का करें सेवन
वजाइना हेल्थ के लिए दही का सेवन करना आपके लिए बेहत ही लाभकारी हो सकता है। दही में मौजूद प्री बायोटिक्स यूटीआई इंफेक्शन से बचाव करने में मददगार होते हैं। दही के सेवन से यीस्ट और बैक्टीरिया इंफेक्शन से बचाव करते हैं। दही के सेवन से पीएमएस के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्या सेब फ्रिज में रखना चाहिए? जानें सेब को ज्यादा समय तक स्टोर करने करके रखने का सही तरीका
4. सेब का करें सेवन
सेब का सेवन करने से सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होता है। दरअसल, सेब का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में लिबिडो बढ़ जाता है। इससे ऑर्गेज्म तक पहुंचने की संभालना बढ़ती है। इसलिए सप्ताह में 2 से 3 दिन सेब का सेवन जरूर करें।
वजाइना को हेल्दी बनाए रखने के लिए इन फूड्स को अपने डेली डाइट में जरूर शामिल करें। साथ ही ऐसी चीजों को शामिल करें, जिससे आपके शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से हो। इसके अलावा हाइजीन को मेंटेन जरूर करें।
Image Credit - Pixabay
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi