ज्यादातर घरों में हरा धनिया इस्तेमाल किया जाता है। व्यंजन को सजाने के अलावा ये स्वाद बढ़ाने का काम भी करता है। हरा धनिया स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। धरा धनिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, दिल की बीमारियों का खतरा नहीं रहता, मेमोरी पॉवर तेज होती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है, शरीर को इंफेक्शन से भी बचाव मिलता है लेकिन ये सभी फायदे बुजुर्गों के ज्यादा काम आएंगे, बढ़ती उम्र के साथ शरीर में बीमारियां बढ़ने लगती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाता है ऐसे में आपको धनिया का सेवन करना चाहिए। इस लेख में हम बुजुर्गों के लिए धनिया के फायदों पर और उसे इस्तेमाल करने के तरीके पर चर्चा करेंगे। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
(image source:mashed.com)
1. हरा धनिया खाने से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल (Coriander controls blood sugar level)
खराब लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की कमी के चलते बुजुर्गों में ज्यादातर डायबिटीज के मरीज आपको मिल जाएंगे। डायबिटीज की समस्या से बचने के लिए आपको हरे धनिया का सेवन करना चाहिए। धनिया का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज होने की आशंका भी कम होती है। धनिया के बीज, तेल, पत्तियों में ब्लड शुगर लेवल कम करने के गुण होते हैं। आप धनिया का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं, धनिया को दो कप पानी में उबालें और जब पानी आधा हो जाए, छानकर पी लें।
टॉप स्टोरीज़
2. दिल की बीमारियों से बचाता है हरा धनिया (Coriander prevents heart diseases)
(image source:wpengine)
बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में दिल की बीमारी के लक्षण नजर आने लगते हैं, इन लक्षणों से बचने के लिए हरा धनिया का सेवन फायदेमंद होता है। धनिया का सेवन करने से शरीर से एक्सट्रा सोडियम और पानी निकल जाता है जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है, कुछ रिसर्च में बताया गया है कि धनिया का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कंट्रोल में रहता है। धनिया बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। धनिया में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं, अगर बढ़ती उम्र के साथ आपके जोड़ों में दर्द की समस्या है तो आपको धनिया का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- हरा और सूखा धनिया इन 7 बीमारियों को दूर करने में है मददगार, जानें उपयोग का तरीका
3. बढ़ती उम्र के साथ नहीं घटेगी दिमाग की क्षमता (Coriander improves mental health)
आपने देखा होगा कि जिन लोगों की उम्र बढ़ने लगती है उनका दिमाग धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है, बूढ़े लोगों की याद्दाश तेज नहीं होती और वो चीजें जल्दी भूल जाते हैं। दिमाग की क्षमता बढ़ाने के उपाय में हरा धनिया भी इस्तेमाल किया जाता है। हरा धनिया अपने आप में एक औषधि है इसके सेवन से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जिससे मेमोरी तेज होती है, दिमाग के समझने की क्षमता बढ़ती है, एंग्जाइटी दूर होती है। कुछ रिसर्च के मुताबिक धनिया का सेवन करने से एल्जाइमर की बीमारी से बचा जा सकता है। धनिया में एंटी-कैंसर तत्व होते हैं, कुछ शोध में डॉक्टर्स ने इस बात को स्वीकारा है कि अगर रोजाना हरे धनिया का सेवन किया जाए तो कैंसर से बचा जा सकता है।
4. बुजुर्ग खाएंगे हरा धनिया तो नहीं होगा इंफेक्शन (Coriander prevents infection)
(image source:indoindians)
बढ़ती उम्र के साथ शरीर बीमारियों का घर बन जाता है, अगर आप भी 50 पार की उम्र में हैं तो आपको अपनी डाइट में हरा धनिया जरूर एड करना चाहिए। धनिया में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जिससे इंफेक्शन की समस्या दूर होती है। अगर आप महिला हैं तो धनिया का सेवन जरूर करें, बढ़ती उम्र के साथ आपको यूटीआई की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में धनिया एड करें। धनिया का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है आप धनिया का जूस बनाकर पी लें, उसके साथ आप अन्य सब्जियों के रस को भी मिक्स कर सकते हैं। त्वचा के लिए भी धनिया फायदेमंद होता है, उम्र बढ़ने के साथ स्किन लूस होने लगती है, ऐसे में धनिया का सेवन फायदेमंद होता है।
5. कमजोर पाचन तंत्र को मजबूत रखता है धनिया (Coriander improves digestive system)
अगर आप हरा धनिया खाते हैं तो आपका पाचन तंत्र उम्र बढ़ने के बावजूद भी मजबूत रहेगा, ज्यादातर लोग अनहेल्दी खाना खाते हैं जिसके चलते उनका डाइजेस्टिस सिस्टम खराब हो जाता है और उनके जल्दी से कुछ पचाया नहीं जाता। अगर आप हरा धनिया खाएं तो पेट भी दुरुस्त रहेगा और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज के लक्षण, डायरिया, पेट में दर्द आदि समस्याएं नहीं होंगी। धनिया का सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बैलेंस होता है जिससे वजन भी कंट्रोल रहता है।
इसे भी पढ़ें- भूख बढ़ाने का काम करती है धनिया, जानें सेवन का तरीका और भूख बढ़ाने के 5 अन्य नैचुरल उपाय
धनिया को डाइट में शामिल कैसे करें? (How to include coriander in diet)
(image source:healthfoodiee)
आप इन तरीकों से धनिया को डाइट में शामिल कर सकते हैं-
- धनिया को डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है धनिया का जूस बनाकर पी लें। इससे आपको धनिया के पोषक तत्व मिलेंगे।
- कुछ लोग धनिया का काढ़ा बनाकर पीना भी पसंद करते हैं, काढ़ा बनाने के लिए धनिया, नींबू के रस, पुदीना को पानी में उबाल लें और पानी को छानकर पी लें।
- धनिया को सब्जी में ऊपर से मिलाकर खा सकते हैं, कुछ लोग सब्जी पकाते समय धनिया डाल देते हैं पर पकने से धनिया के गुण कम हो जाएंगे इसलिए सब्जी बनने के बाद धनिया ऊपर से डालें।
- बहुत से लोग धनिया को सूप में डालकर या धनिया का सूप बनाकर भी पीते हैं।
- भारतीय घरों में धनिया की चटनी खूब शौक से खाई जाती है, आप उसे और पौष्टिक बनाने के लिए धनिया में नींबू का रस एड कर सकते हैं।
- आप धनिया का इस्तेमाल सलाद में भी कर सकते हैं, सलाद को गार्निश करने में धनिया काम आएगा और फायदेमंद होगा।
- हरा धनिया आप आटे में मिलाकर रोटी बना सकते हैं। धनिया को आप बेकिंग डिशेज में भी डाल सकते हैं।
- सब्जियों में धनिया का इस्तेमाल पेस्ट के रूप में भी किया जा सकता है।
जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो रहता है वो धनिया का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि धनिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है तो ये डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी हर्ब है।
(main image source:hampshirebar,superfoodevolution)
Read more on Healthy Diet in Hindi