
हम क्या खा रहे हैं और कब खा रहे हैं, इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। लेकिन इससे अधिक जरूरी यह होता है कि आप अपने आहार में किन पोषक तत्वों को शामिल कर रहे हैं। अगर आप अपने आहार में संतुलित भोजन को शामिल नहीं करते हैं, तो आप शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं, जो भूख ना लगने की परेशानी से परेशान है। इसका हमारे स्वास्थ्य पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। भूख न लगने की समस्या बढ़ती उम्र के बच्चों में ज्यादा देखी गई है, वे अपने कामकाज मे इतना ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं कि खाना खाना भूल ही जाते हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में भूख बढ़ाने के लिए हम तरह-तरह की दवाईयों का सहारा लेते हैं, जो आपके भूख को इंस्टेंट तो बढ़ाती है, लेकिन इससे स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ता है। इसलिए इन दवाईयों का सहारा लेने के बजाय घरेलू उपायों से आप अपने भूख को बढ़ाएं। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी भूख बढ़ सकेगी और आपको बाह के किसी दवाई का सेवन नहीं करना होगा। भूख बढ़ाने को लेकर गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि भूख ना लगने का सबसे बड़ा कारण पाचन शक्ति का कमजोर होना होता है। अगर आप अपने पाचन को दुरुस्त करते हैं,तो इससे आपकी भूख अपने आप बढ़ती है। पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू उपायों में धनिया और अजवाइन सबसे उत्तम है। धनिया की पत्तियों और बीजों के इस्तेमाल से आप अपने भूख को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में -
1. धनिया की पत्तियों से बढ़ाएं भूख
धनिया के बीज का इस्तेमाल करके आप अपने भूख को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए धनिया के बीजों को रातभर पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इसे धो लें। अब इसे धूप मेंं सुखाएं। इसके बाद इसे भुन लें। भूने हुए धनिया में काली मिर्च, नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर इसे थोड़ी देर के लिए चबाएं। इसे चबाने से आपकी भूख कंट्रोल होगी।
इसे भी पढ़ें - Stream Bath: स्टीम बाथ से शरीर को मिलते हैं ये 7 फायदे, लेकिन गलत तरीके से नहाने पर हो सकते हैं ये 6 नुकसान
2. धनियां की पत्तियों से बढ़ाएं भूख
धनियं की पत्तियों से तैयार काढ़े का सेवन कर आप अपने भूख को बढ़ा सकते हैं। इस काढ़े से आपकी आंतों का रोग ठीक होता है। इस काढ़े से पित्त दोष के साथ-साथ विकास जैसी परेशानी दूर होती है। साथ ही गले में होने वाली जलन और उल्टी की समस्या से राहत मिलता है। इस काढ़े को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 बर्तन में 2 गिलास पानी डालें। इसमें धनियां की कुछ पत्तियों को डालें। अब इस पानी को तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाए। इसके बाद पानी को एक कप में छान लें। अब आप इसमें काली मिर्च पाउडर और अजवाइन पाउडर मिलाकर पिएं। इससे आपकी भूख बढ़ेगी।
3. धनिया काढ़ा, चीनी और दूध
धनिया से तैयार काढ़े में दूध और चीनी को मिक्स करके भी आप अपने भूख को बढ़ा सकते हैं। इस काढ़े को पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। साथ ही इससे आपका भूख भी बढ़ता है। काढ़े का फीका स्वाद आपको अच्छा नहीं लगता, तो आप इसे विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. धनिया और सौंठ चूर्ण
धनिया, लौंग और सौंठ से तैयार चूर्ण का सेवन कर आप अपने पाचन क्रिया को दुरुस्त कर सकते हैं। पाचन क्रिया दुरुस्त होने से आपको भूख लगती है। इस चूर्ण को तैयार करने के लिए धनिया, लौंग और सौंठ को बराबर मात्रा में ले लें। अब इसे अच्छे से पीस लें। इसके बाद सुबह-शाम 2-2 ग्राम गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे पाचन शक्ति दुरुस्त होती है।
इसे भी पढ़ें - आयुर्वेदाचार्य की बताई इन जड़ी-बूटियों से जड़ से खत्म होगी किडनी स्टोन की समस्या, जानिए किस तरह करें इस्तेमाल
इसके अलावा सौंठ और धनिया से तैयार काढ़े के सेवन से भी आपका पाचन ठीक होता है। इस काढ़े को तैयार करने के लिए आपको 1 बर्तन में 1 कप पानी डालना है। इसमें धनिया के बीज और सौोठ का छोटा सा टुकड़ा डालकर इसे अच्छे से उबालें। उबलने के बाद इसे गैस से उतारकर इसमें एरंड मूल का चूर्ण 1 ग्राम मिलाएं। दिन में दो बार इस काढ़े के सेवन से आपका पाचन ठीक होगा। साथ ही गैस की समस्या भी दूर होगी।
5. अजवाइन का पानी
अजवाइन के पानी का सेवन करके भी आप अपने भूख को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इस पानी को गुनगुना करें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालें। 1 सप्ताह लगातर इस पानी का सेवन करने से आपकी भूख बढ़ेगी। साथ ही आपका पाचन दुरुस्त होगा।
6. आंवला जूस से बढ़ाएं भूख
आंवला ना सिर्फ आपके पाचन को दुरुस्त करने में मददगार होता है, बल्कि इसके सेवन से भूख भी बढ़ती है। इसके लिए आपको बाजार से लाए आंवले के जूस में 20 से 30 मिली आंवले के रस में 1 कप पानी मिक्स करके पीना है। नियमित रूप से सुबह इस पानी का सेवन करने से ना सिर्फ आपकी भूख बढ़ेगी, बल्कि इससे आपका वजन भी घटेगा। साथ ही इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने में भी आंवले का जूस कारगर होता है।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi
Read Next
अक्सर आपके पैरों, पंजों या एड़ियों में हो जाती है सूजन? जानें इस समस्या के कारण और कुछ घरेलू उपचार
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version