सेब को फ्रिज में रखने के बाद आपने कई बार पाया होगा कि ये खराब होने लगते हैं। साथ ही कई बार सेब का स्वाद भी खराब होने लगता है। दरअसल, लंबे समय के लिए सेब को स्टोर करने से सेब में पाए जाने वाले एंजाइम्स ज्यादा एक्टिवेट हो जाते हैं, जिससे ये ज्यादा पक जाते हैं और सेब का स्वाद खराब होने लगता है। इसके अलावा कई बार आपने ये भी देखा होगा कि कटे हुए सेब फ्रिज में रखें या बाहर रखें तेजी से भूरे रंग के (ब्राउन कलर) के होने लगते हैं। ये ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया के कारण होता है। वो ऐसे कि जब आप सेब को काटते हैं, तो एंजाइम ऑक्सीजन के संपर्क में आ जाता है, जिससे ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। एंजाइम जितना अधिक समय तक खुला रहता है उतना ही भूरा होता जाता है। पर प्रश्न ये उठता है कि ऐसे में हम सेब को स्टोर कैसे करें (how to store apples for long time)? आइए जानते हैं विस्तार से।
Image credit: The Fruit Guys
क्या सेब फ्रिज में रखना चाहिए-How to store apples in fridge?
आप फ्रिज में सेब को रख भी सकते हैं और नहीं भी। दरअसल, फ्रिज में अगर आप बहुत अधिक तापमान पर सेब को खुला रख देते हैं तो ये खराब भी हो सकते हैं। पर अगर आप इसे पेपर में लपेट कर या किसी बासकेट में डाल कर रखते हैं तो, सेब का एथिलीन तेजी से नहीं बढ़ेगा और ना ही इसे खराब करेगा। इससे सेब के फायदे वाले पोषक तत्वों जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पोटेशियम आदि की भी हानि नहीं होगी। पर ध्यान रहे कि लंबे समय तक खुला करके या काट कर सेब फ्रिज में रखने से आपको बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : कम समय में बनने वाले ये 7 हेल्दी इंडियन कंफर्ट फूड हैं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, डाइट में जरूर करें शामिल
सेब को स्टोर करने का सही तरीका-How to store apples for long time in hindi
1. सेब कम हो तो रेफ्रिजरेटर में रखें
90 से 95 प्रतिशत ह्यूमिडिटी के साथ सेब को स्टोर करने का आदर्श तापमान 30 से 35 डिग्री फारेनहाइट है। ऐसे में अगर आपके पास बहुत सारे सेब नहीं हैं, तो रेफ्रिजरेटर एक अच्छा विकल्प है। पर इसमें भी सेब को खुला करके ना रखें।
- - पहले सेब को प्लास्टिक की थैली में रखें जिसमें कि छेद हों ताकि एयर पास होता रहे।
- - या फिर सेब को एक नम कागज या तौलिए से ढक दें और तब फ्रिज के किसी कांउटर में रख दें।
- - ध्यान रहे कि सेब को अन्य सब्जियों वाले काउंटर में स्टोर न करें, क्योंकि सेब से एथिलीन गैस निकलती है, जो बाकी सब्जियों का नुकसान कर सकती है।
2. ज्यादा सेब होने पर क्या करें?
अगर आपके पास बड़ी मात्रा में सेब है तो, एक ठंडी और अंधेरी जगह पर इसे रखें। ऐसे में अखबार या क्राफ्ट पेपर के एक टुकड़े में प्रत्येक सेब लपेटें और तब उसे ठंडी जगह पर स्टोर करें। कागज सेब को अलग रखता है और इसे नुकसानों से बचाता है। लपेटे हुए सेब को एक टोकरी में रखें या उन्हें ट्रे में डाल कर स्टोर करें। पर कोशिश करें कि बिना पेपर में डालें एक साथ इकठ्ठा करके सेब ना रखें। ये जल्दी खराब हो सकते हैं। इस में भी समय-समय पर सेब की जांच करें और जो खराब हो रहे हैं उन्हें हटा दें नहीं तो ये दूसरे सेब को भी खराब कर देंगे। खराब सेब को भी फेंके नहीं। ऐसे सेब का त्वचा के लिए इस्तेमाल करें।
Image credit: MorningChores
3. कटे हुए सेब को नींबू के रस से धो कर रखें
नींबू का फायदा ये है कि इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो एक प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट है। इसलिए, जब आप सेब के स्लाइस पर नींबू का रस लगाते हैं, तो यह ऑक्सीडेशन प्रक्रिया को रोकने में मदद करता है। इसके लिए
- -कटे हुए सेब को अलग रखें।
- -फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस पानी में मिला कर रख लें।
- -अब कटे हुए सेब को इस पानी में 3 से 4 मिनट रखें और छान लें व धो कर रख लें।
- -ये अब काला या भूरा नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें : केले के फूल का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, महिलाओं के लिए है विशेष फायदेमंद
इसके अलावा जब भी आप सेब काट कर प्लेट में रखें तो उस पर हल्का सा काला नमक डाल लें। ये जहां स्वाद बढ़ाएगा वहीं, नमक की परत ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को काफी धीमा करने में भी मदद करेगी। तो, सेब को इन हेल्दी तरीकों से स्टोर करें और इनका फायदा उठाएं।
Main image credit: PureWow
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
Read Next
केले के फूल का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, महिलाओं के लिए है विशेष फायदेमंद
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version