Fri Nov 6, 2026 | 05:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या सच में अरंडी का तेल बालों को लंबा करता है? जानें एक्सपर्ट की राय

अरंडी का तेल (Castor Oil) एक प्राकृतिक वनस्पति तेल है जिसे अरंडी के पौधे के बीजों से निकाला जाता है। कुछ लोग मानते हैं क‍ि यह हेयर ग्रोथ में मदद करता है। जानें इसमें क‍ितनी सच्‍चाई है?
क्या सच में अरंडी का तेल बालों को लंबा करता है? जानें एक्सपर्ट की रायक्या सच में अरंडी का तेल बालों को लंबा करता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Does Castor Oil Really Promote Hair Growth?: अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है, लेक‍िन इससे होने वाली हेयर ग्रोथ के दावे को पूरी तरह से सच नहीं मान सकते। संस्कृत में अरंडी को 'एरण्ड' और इसके तेल को 'एरण्ड तैल' कहा जाता है। आयुर्वेद में अरंडी के तेल का इस्तेमाल मुख्य रूप से वात दोष को संतुलित करने के ल‍िए क‍िया जाता है। यह हल्के पीले रंग का गाढ़ा तेल होता है। इसमें रिसिनोलिक एसिड (Ricinoleic Acid) नाम का फैटी एसिड अध‍िक मात्रा में पाया जाता है। इससे ड्राई बालों की समस्‍या भी दूर होती है। आइए जानते हैं अरंडी तेल और हेयर ग्रोथ का वैज्ञान‍िक दृष्‍ट‍िकोण और एक्‍सपर्ट की राय। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

क्या अरंडी का तेल वास्तव में बालों की लंबाई बढ़ाता है?

castor-oil-and-hair-growthcastor-oil-and-hair-growth

Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma के अनुसार, हेयर ग्रोथ को सपोर्ट करने में अरंडी का तेल मददगार साब‍ित हो सकता है। बालों के लिए अरंडी के तेल के फायदों को लेकर अलग-अलग रिसर्च में मिले-जुले परिणाम सामने आए हैं। यह तेल बालों में नमी बनाए रखने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इससे बालों की ड्राईनेस और टूटना कम हो सकता है, लेक‍िन हेयर ग्रोथ का पुख्‍ता सबूत मौजूद नहीं है।

साल 2026 में Cureus में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी र‍िव्‍यू के मुताब‍िक, अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड पाया जाता है। यह शरीर में ऐसे एंजाइम की गतिविधि को रोक सकता है, जो PGD2 नाम का पदार्थ बनाता है। PGD2 बालों की ग्रोथ को धीमा कर सकता है। इसलिए शोधकर्ताओं का मानना है क‍ि अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है। हालांकि, इसके नतीजे सीम‍ित हैं इसल‍िए इससे बालों की ग्रोथ का दावा पूरी तरह सच साब‍ित नहीं होता।

साल 2017 में International Journal Of Trichology में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताबि‍क, शोधकर्ताओं ने एक केस स्‍टडी में देखा क‍ि अरंडी का तेल काफी गाढ़ा और चिपचिपा होता है। लंबे बालों में इसका इस्तेमाल करने और फिर बाल धोने के दौरान पैदा हुए घर्षण के कारण बाल आपस में उलझकर गांठ बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बाल धोने के बाद सीरम लगाएं या हेयर ऑयल? जानें बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए क्या है सही

अरंडी के तेल में मौजूद पोषक तत्व और बालों पर इसका प्रभाव

arandi-ka-tel-bal-badhata-hai-ya-nahiarandi-ka-tel-bal-badhata-hai-ya-nahi

  • अरंडी का तेल ओमेगा-6 फैटी एसिड और विटामिन E का अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्व बालों के हेयर फॉलिकल्स को पोषण देने के साथ-साथ बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।
  • अरंडी के तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये गुण स्कैल्प की सेहत को बेहतर बनाने और बालों का घनत्व बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इससे डैंड्रफ और स्कैल्प में जलन या सूजन जैसी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

अरंडी के तेल का सही इस्तेमाल कैसे करें?

  • अरंडी का तेल काफी गाढ़ा होता है। इसलिए इसे सीधे बालों में लगाने के बजाय किसी हल्के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना चाह‍िए।
  • 1 चम्मच अरंडी के तेल में 2 चम्मच नारियल या बादाम का तेल मिलाकर लगाएं।
  • बालों की जड़ों और स्कैल्प पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में तेल लगाएं।
  • उंगलियों की मदद से कुछ मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
  • आधे घंटे बाद शैंपू से बालों को धो लें।

यह भी पढ़ें- बालों के विकास और मजबूती के लिए मेहंदी का पानी कैसे बनाएं? लगाने का तरीका और फायदे

अरंडी का तेल लगाने के नुकसान

  • कुछ लोगों को अरंडी के तेल से एलर्जी हो सकती है। इससे स्कैल्प पर खुजली, रेडनेस, जलन और सूजन हो सकती है।
  • ज्यादा तेल लगाने से कुछ लोगों के स्कैल्प और माथे पर मुंहासे हो सकते हैं।

सावधानियां

  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर पैच टेस्‍ट कर लें।
  • खुजली, जलन या रेडनेस होने पर तुरंत तेल लगाना बंद कर दें।
  • बाल झड़ने की समस्या लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें।
  • स्कैल्प पर घाव या इंफेक्‍शन होने पर इसका इस्तेमाल न करें।

क्या अरंडी का तेल हर तरह के बालों के लिए सुरक्षित है?

  • नहीं, यह हर हेयर टाइप के ल‍िए पूरी तरह से सुरक्षि‍त नहीं है।
  • जिन लोगों की स्कैल्प पहले से ऑयली है, उन्हें कम मात्रा में इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
  • पतले बाल हैं और ज्यादा मात्रा में तेल लगाएंगे, तोबाल चिपके हुए दिखाई दे सकते हैं।
  • ज‍िन लोगों का स्‍कैल्‍प सेंस‍िट‍िव होता है, उन्‍हें अरंडी के तेल से एलर्जी या जलन हो सकती है इसल‍िए पहले पैच टेस्‍ट करना जरूरी है।
  • ड्राई और घुंघराले बालों के ल‍िए यह तेल फायदेमंद साब‍ित हो सकता है। इससे बाल मुलायम होते हैं और बालों में शाइन नजर आती है।

न‍िष्‍कर्ष:

अरंडी का तेल हेयर ग्रोथ की प्रक्र‍िया को सपोर्ट कर सकता है, लेक‍िन इससे हेयर ग्रोथ होने का दावा सच नहीं माना जा सकता। ज‍िन शोधों का ज‍िक्र इस लेख में क‍िया गया है उनमें अरंडी के तेल को बालों के ल‍िए फायदेमंद माना गया है, लेक‍िन शोध इससे बालों के बढ़ने या घने होने का दावा नहीं करते। अरंडी के तेल को हेल्‍दी हेयर केयर रूटीन का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। इसमें मौजूद रिसिनोलिक एसिड, ड्राई बालों की समस्‍या को दूर करने में मदद करता है। ज‍िनका स्‍कैल्‍प ऑयली या सेंस‍िट‍िव है, उन्‍हें इसका सीमि‍त इस्‍तेमाल करना चाह‍िए। यह तेल बहुत गाढ़ा होता है इसल‍िए इसे नार‍ियल या अन्‍य क‍िसी तेल के साथ म‍िक्‍स करके लगाएं।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या अरंडी का तेल रातभर बालों में लगाकर छोड़ना सुरक्ष‍ित है?

    नहीं। अरंडी तेल का अधिक इस्तेमाल स्कैल्प पर चिपचिपाहट और जलन पैदा कर सकता है। इसे थोड़ी मात्रा में लगाकर कुछ समय बाद हल्के शैंपू से बालों को धो लें।
  • क्या अरंडी का तेल रोजाना बालों में लगा सकते हैं?

    नहीं, अरंडी का तेल रोजाना लगाना जरूरी नहीं है। इससे स्‍कैल्‍प और बाल चिपचिपे हो सकते हैं। हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्‍तेमाल करें।

Read Next

→ बाल धोने के बाद सीरम लगाएं या हेयर ऑयल? जानें बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए क्या है सही

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 06, 2026 16:31 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 06, 2026 16:31 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma