Henna Water For Hair Growth: अगर आपके बाल खराब हो रहे हैं या बेजान नजर आ रहे हैं, तो आपको अपने बालों में कुछ नेचुरल चीजों को ट्राई करना चाहिए जैसे कि मेहंदी का पानी। दरअसल, मेहंदी का पानी न सिर्फ आपके बालों की रंगत सुधारता है, बल्कि इसकी बनावट को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा मेहंदी का पानी डैंड्रफ की समस्या को भी कम करने में मददगार है। साथ ही हिना वॉटर के कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से। पर सबसे पहले जान लेते हैं हीना वॉटर कैसे बनाएं?
बालों के लिए मेहंदी का पानी कैसे बनाएं?
बालों के लिए मेहंदी का पानी बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी की जरूरत नहीं बस आपको
मेहंदी की ताजी पत्तियों को तोड़कर लाना है।
- इन पत्तियों को पानी में उबाल लें। इसे कुछ इस तरह उबालें कि उबल-उबलकर पानी में मेहंदी का रंग आने लगे।
- इसके बाद इस पानी को छानकर ठंडा होने दें।
- अब इस पानी को बालों में लगाएं और लगभग 40 मिनट रख दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को वॉश कर लें।
- आप हफ्ते में 2 बार इस तरह से बालों में मेहंदी का पानी लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों से बालों में मेहंदी नींबू मिलाकर लगाएं, जानें इस फेमस घरेलू नुस्खे के फायदे
बालों में मेहंदी का पानी लगाने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि बालों में मेहंदी का पानी लगाने के कई फायदे हैं जैसे सबसे पहले तो इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण बालों के स्कैल्प को साफ करने के साथ बार-बार होने वाली स्कैल्प इंफेक्शन को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं जैसे
1. बालों की रंगत सुधारता है
बालों की रंगत सुधारने में मेहंदी का पानी काफी फायदेमंद है। दरअसल, मेहंदी का पानी आपके बालों की रंगत निखाता है और इसकी डलनेस को कम करता है। इसके अलावा ड्राई बालों को यह मॉइस्चराइज करने का काम करता है जिससे बाल देखने में बेजान नजर नहीं आते हैं और खूबसूरत दिखते हैं। इसके अलावा आप मेहंदी के पानी को स्प्रे बॉटल में भरकर बालों में लगा सकते हैं, जिससे बालों की चमक अच्छी होती है। इसके अलावा बालों में मेहंदी का पानी लगाना रूखेपन, बेजानपन और उलझन को कम करने में मदद करता है, जिससे बाल ज्यादा मुलायम होकर रेशमी हो जाते हैं।
Researchgate में प्रकाशित इस स्टडी की मानें, तो मेहंदी की पत्तियां एक बेहतरीन एक्टिव डाई और बाइंडिंग एजेंट हैं। मेहंदी की पत्तियों में मुख्य रंग देने वाला और जोड़ने वाला अणु 'लॉसोन' (2-हाइड्रॉक्सी-1,4-नेफ्थोक्विनोन) होता है, जो बालों के शाफ्ट में मौजूद केराटिन प्रोटीन से सीधे जुड़ जाता है। इससे बालों की रंगत में सुधार आता है।
2. हेयर ग्रोथ में मददगार
हेयर ग्रोथ के लिए मेहंदी का पानी लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। डॉ. किरण मेहंदी के पानी से जब आप बालों की चंपी कर सकते हैं, तो इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे हेयर ग्रोथ बेहतर होती है। इसके अलावा इसे लगाने से हेयर पोर्स खुल सकते हैं जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं और इनकी ग्रोथ अच्छी होती है। इसके अलावा हिना वॉटर स्कैल्प के पीएच को बैलेंस रखने में मददगार है जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
1 (62)
इसे भी पढ़ें: रोज आंवला खाने से शरीर में क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 फायदे और खाने का तरीका
3. बालों को मजबूती मिलती है
बालों को मजबूती प्रदान करने में मेहंदी का पानी काफी मददगार है। डॉ. किरण कहती हैं कि मेहंदी का पानी, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि बालों की बनावट को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। मेहंदी नेचुरली शरीर को प्रोटीन प्रदान करता है और एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है, जिससे बालों को मजबूती मिलती है और इनके टूटने की संभावना कम हो जाती है। इतना ही नहीं, मेहंदी का पानी लगतार लगाने से बाल लचीले हो जाते हैं और आसानी से टूटते नहीं हैं।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि मेहंदी बालों की प्राकृतिक संरचना के साथ मिलकर काम करती है, न कि किसी केमिकल की तरह जो बालों का नुकसान कर दे और इसकी नेचुरल चीजों के साथ छेड़छाड़ का कारण बने। तो अगर आपके पास समय है और आप अपने बालों के लिए नेचुरल चीजों को पसंद करती हैं तो आप मेहंदी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि जब भी इस्तेमाल करें फ्रेश मेहंदी के पत्तों का ही इस्तेमाल करें ताकि आपको इसका पूरा लाभ मिले।
FAQ
बालों की ग्रोथ के लिए क्या खाना चाहिए?
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आपको अंडा, मछली, दूध, तिल और आंवला जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे बालों नेचुरली हेल्दी रहते हैं।बालों की रूकी हुई ग्रोथ को कैसे बढ़ाएं?
बालों की रूकी हुई ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आपको करना यह है कि आप पहले यो बालासन करें जो कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है। दूसरा, पालक का पानी पिएं और आंवला खाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 30, 2026 18:01 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
-1793363037169.webp)