Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

इन 5 कारणों से बालों में मेहंदी नींबू मिलाकर लगाएं, जानें इस फेमस घरेलू नुस्खे के फायदे

Lemon Juice with Henna For Hair: सफेद बालों की समस्या वाले लोगों के लिए मेहंदी के इस्तेमाल को बेहद कारगर माना जाता है। हालांकि, अक्सर देखा गया है कि मेहंदी में लोग नींबी मिलाकर बालों में लगाते हैं लेकिन क्यों? जानते हैं एक्सपर्ट से।

Lemon Juice with Henna For Hair: सफेद बालों की समस्या आजकल तेजी से बढ़ती जा रही है और हर दूसरा इंसान इससे परेशान है। ऐसे में लोग बालों को कलर करने के लिए कई बार मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं और इसे बालों के लिए अलग-अलग तरीके से तैयार करते हैं। जैसे कि एक तरीका है मेहंदी में नींबू का रस मिलाकर लगाना। दरअसल, मेहंदी में नींबू का रस मिलाने से ये एक साथ कई समस्याओं को दूर कर सकता है। कैसे? इस बारे में हमने आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से बात की।

मेहंदी में नींबू मिलाकर लगाने से क्या होता है?

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि मेहंदी और नींबू का रस (Henna with lemon juice for hair benefits) बालों के लिए कई प्रकार के फायदेमंद है। सबसे पहले तो मेहंदी में नींबू का रस मिलाने से मेहंदी के मॉलिक्यूल टूटते हैं और ज्यादा गहरा और लंबे समय तक रहने वाला रंग मिलता है। इसके अलावा भी बालों के लिए नींबू के कई फायदे हैं जैसे

1. मेहंदी में नींबू क्लींजर का काम करती है

मेहंदी में नींबू मिलाना, एक क्लींजर की तरह काम करता है। नींबू का विटामिन सी और एस्कॉर्बिक एसिड एक क्लींनजिंग एजेंट की तरह काम करते हैं और बालों की सफाई में मदद करते हैं। ये बालों में जमा गंदगी के कणों की सफाई करने के साथ स्कैल्प को साफ करने में मददगार है। इससे पसीने की बदबू भी नहीं आती और बालों में फ्रेशनेस महसूस होती है।

इसे भी पढ़ें: इंडिगो पाउडर से बाल काले कैसे करें? जानें प्रयोग के 3 तरीके

2. डैंड्रफ कम करने में मददगार

मेहंदी में नींबू मिलाकर लगाना डैंड्रफ को कम करने में मददगार है। ये एंटीडैंड्रफ गुणों से भरपूर है जो कि स्कैल्प में डैंड्रफ को साफ करने के साथ खुजली को कम करने में मददगार है। इससे डैंड्रफ की वजह से होने वाले हेयर फॉल में कमी आती है और बालों की जड़ों को खुलकर पोषण मिलता है जिससे बाल पूरी तरह से स्वस्थ रहते हैं।

01 (22)

3. ऑयली बालों के लिए फायदेमंद

मेहंदी में नींबू मिलाकर लगाना ऑयली बाल वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि ये बालों से ऑयल को साफ करने के साथ इसके टैक्सचर को बेहतर बनाता है। हालांकि, ड्राई बाल वालों के लिए मेहंदी ज्यादा फायदेमंद नहीं है और इसे ये और ड्राई कर देती है।

4. बालों का रंग जल्दी हल्का नहीं होता

मेहंदी में नींबू मिलाकर लगाने से ये गहरे लाल और कॉपर जैसे रंगों को उभारने में मदद करता है। इससे आपके बालों की रंगत और खूबसूरती से निखरकर आती है। इसके अलावा नींबू का रस मिलाने से ये मेहंदी को एसिडिक मिश्रण प्रदान करता है। इसे होता ये है कि जब आप बालों में इसे लगाते हैं तो आपके बालों का रंग नहीं उड़ता और बालों की रंगत बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को रोकने के लिए कौन से विटामिन जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

5. नींबू से बाल सिल्की और शाइनी नजर आते हैं

नींबू का इस्तेमाल इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि इससे बाल सिल्की और शाइनी नजर आते हैं। दरअसल, ये सारा कमाल विटामिन सी है जो कि बालों के टैक्चर को बेहतर बनाती है और छूने में सिल्की और शाइनी महसूस होती है।

बालों के लिए नींबू के इस्तेमाल को लेकर क्या कहती है स्टडी?

Nutrients जर्मल में प्रकाशित इस स्टडी लिमोनीन (Limonin) पर केंद्रित है, जो कच्चे खट्टे फलों जैसे नींबू या संतरा के छिलकों में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक तत्व है। वैज्ञानिकों ने यह जांचने के लिए परीक्षण किया कि क्या यह बालों के झड़ने को रोकने और नए बाल उगाने में मदद कर सकता है। स्टडी में बताया गया है कि लिमोनीन ने 'डर्मल पैपिला कोशिकाओं' की वृद्धि को काफी हद तक बढ़ा दिया। ये कोशिकाएं बालों की जड़ों (Hair Follicles) में पाई जाती हैं और बालों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। लिमोनीन ने कोशिकाओं में 'ऑटोफैगी' की प्रक्रिया को चालू कर दिया। ऑटोफैगी कोशिकाओं के अंदर की एक साफ-सफाई की प्रक्रिया है, जो बालों को उनके विकास के चरण (Anagen phase) में बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी मानी जाती है।

सरल शब्दों में कहें तो इस शोध का निष्कर्ष यह है कि कच्चे खट्टे फलों में पाया जाने वाला लिमोनीन बालों के झड़ने (Hair Loss) के इलाज के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प हो सकता है। यह बालों की जड़ों को संकेत देता है कि वे झड़ने के बजाय फिर से उगना शुरू करें।

निष्कर्ष:

नींबू और मेहंदी का इस्तेमाल, बालों के लिए फायदेमंद है लेकिन ध्यान रखें कि बाल रूखे हो सकते हैं और सेंसिटिव स्किन में जलन भी हो सकती है। इसलिए डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि मेहंदी बालों में महीने में 1 बार ही लगाएं। ज्यादा मेहंदी लगाने से या बार-बार मेहंदी लगाने से बालों की बनावट प्रभावित हो सकती है और आपके बाल ड्राई होकर बेहद खराब नजर आ सकते हैं इसलिए इस्तेमाल करें लेकिन संतुलित मात्रा में।

 Image Credit: Freepik

FAQ

  • सिर के बाल किसकी कमी से टूटते हैं?

    सिर के बाल खासतौर पर आयरन की कमी से टूटते हैं। इसके अलावा विटामिन बी 12 और विटामिन डी की कमी से भी बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।
  • डैंड्रफ को जड़ से मिटाने के लिए क्या करें?

    डैंड्रफ को जड़ से मिटाने के लिए आप नींबू का रस और टी ट्री ऑयल मिलाकर बालों में लगा सकते हैं जो कि डैंड्रफ को साफ करने में मददगार है। 

Read Next

तेजी से वजन घटाने पर बाल ज्यादा क्यों झड़ने लगते हैं? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 02, 2026 16:31 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content