Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या मेहंदी के पत्ते खाने चाहिए? डॉक्टर से जानें

मेहंदी का इस्तेमाल हम सभी हाथों या बालों में लगाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या मेहंदी के पत्तों का सेवन खाने के लिए भी सुरक्षित होता है या नहीं आइए इस लेख में जानते हैं?

मेहंदी का इस्तेमाल भारत में एक बड़े पैमाने पर किया जाता है। शादी-विवाह हो या कोई तीज-त्योहार हर महिला अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। वहीं, बालों को हेल्दी रखने के लिए और सफेद बालों को छुपाने के लिए भी करते हैं। मेहंदी की पत्तियों में कई औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या मेहंदी के पत्तों का सेवन सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है या नहीं। आयुर्वेद के अनुसार मेहंदी सिर्फ बालों और हाथों को रंगने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये एक बेहतरीन औषधि के रूप में भी काम करता है। इसलिए, आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा जानते हैं कि क्या मेहंदी के पत्तों का सेवन करना सुरक्षित है?

मेहंदी के पत्तों खा सकते हैं?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार मेहंदी 'रक्तशोधक' यानी खून साफ करने वाली और 'पित्तशामक' यानी गर्मी को कम करने वाली माना जाता है। इसके पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जाते हैं। इसलिए, इन पत्तों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसे खाने से कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

1. पीलिया में फायदेमंद

पीलिया में लिवर की गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में मेहंदी के पत्तों की ठंडी तासीर लिवर की सूजन को कम करने और पित्त दोष को संतुलित करने में मदद कर सकती है। इसलिए, रात को सोने से पहले आप 5 ग्राम ताजे मेहंदी के पत्तों को पानी में भिगोकर सुबह उस पानी को छानकर पीने से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

2. स्टूल में ब्लड आना

अगर पेट में ज्यादा गर्मी या अल्सर की समस्या हो जाए तो मल के साथ ब्लड आ सकता है तो मेंहदी के पत्तों का स्तंभक गुण ब्लीडिंग को रोकने में फायदेमंद होता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप मेहंदी के पत्तों का चूर्ण या काढ़ा पी सकते हैं, जो आंतों की गर्मी को शांत करने और ब्लड फ्लो को रोकने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: बालों की कई समस्याओं को दूर करेगा मेहंदी और अश्वगंधा का हेयर पैक, जानें बनाने का तरीका

3. डायरिया और पेट की समस्याएं

अतिसार या डायरिया जैसी स्थिति में शरीर से पानी और ठंडक दोनों कम होने लगता है।   की स्थिति में शरीर से पानी और ठंडक खत्म होने लगती है। मेहंदी के पत्तों का सेवन आंतों के संक्रमण को मारकर दस्त की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4. जख्म और घाव भरने में

मेहंदी के पत्तों में घाव को सुखाने वाले गुण होते हैं। इन पत्तियों का सेवन करने से और लेप को घाव पर लगाने से दोनों तरह से फायदा मिलता है। मेहंदी की पत्तियां आपके लिए एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है।

5. हाथ-पैरों की जलन से राहत

कई लोगों को तलवों और हथेलियों में ज्यादा जलन महसूस होती है। ऐसे में मेहंदी जिसकी तासीर ठंडी होती है, इसका सेवन और लेप का इस्तेमाल दोनों तरह से ये आपके शरीर की गर्मी को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

1 - 2025-12-25T193227.725

मेहंदी के पत्तों का सेवन कैसे करें?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि मेहंदी के पत्तों का सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में करना चाहिए। इसलिए, आमतौर पर आप दो तरह से इसका सेवन कर सकते हैं, जैसे:

  1. मेहंदी का काढ़ा: ताजे मेहंदी के पत्तों को साफ करके एक गिलास पानी में इसे तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। इसके बाद मेहंदी के पत्तों के पानी को एक कप में छान लें और गुनगुना होने पर इसे पिएं। मेहंदी का काढ़ा पीना यूरिन से जुड़ी समस्याओं को कम करने और शरीर के अंदर की गर्म को कम करने में मदद करता है।
  2. मेहंदी के पत्तों का पाउडर: मेहंदी के पत्तों को आप पाउडर के रूप में भी खा सकते हैं। इन पत्तों को धूप में सुखाकर और पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इसके बाद 1 से 2 ग्राम मेहंदी के पाउडर को ताजे पानी या शहद के साथ मिलाकर ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को मेंहदी लगाने से क्यों मना किया जाता है? ये अंधविश्वास है या इसके पीछे है साइंस

मेहंदी के पत्तों के सेवन के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?

मेहंदी के पत्तों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ सावधानी बरतनी जरूरी होती है, जिसमें:

  • प्रेग्नेंसी के दौरान मेहंदी के पत्तों का सेवन बिल्कुल भी न करें, क्योंकि इसकी तासीर बहुत ज्यादा ठंडी और कड़वी होती है, जो गर्भाशय को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • मेहंदी का सेवन करने के लिए कभी भी बाजार में मिलने वाले मेहंदी पाउडर का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि उनमें केमिकल और डाई होते हैं जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
  • बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स को प्रभावित कर सकता है, इसलिए, एनीमिया से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • मेहंदी के पत्तों का स्वाद कड़वा और कसैला होता है, जिस कारण ज्यादा मात्रा में इसका सेवन आपके पेट में ऐंठन और कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है।

निष्कर्ष

हां, मेहंदी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जिस कारण इसका सेवन दवा के रूप में सीमित मात्रा में लेना चाहिए।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • मेहंदी की पत्ती खाने के क्या फायदे हैं?

    मेहंदी के पत्तों का सेवन सीधे तौर पर कोई बड़ा फायदा नहीं देता है, बल्कि इसका इस्तेमाल आपकी स्किन और बालों के लिए होता है। इसके अलावा, पाचन में सुधार करने, एसिडिटी और शरीर की गर्मी कम करने में भी फायदेमंद होता है।
  • मेहंदी की तासीर क्या होती है?

    मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर और स्किन दोनों को ठंडक देने में मदद करता है और जलन को कम करता है। इसकी पत्तियां आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती हैं, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं, खुजली, रैशेज और सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
  • क्या मेहंदी के साइड इफेक्ट होते हैं?

    हां, मेहंदी के पत्तों के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, खासकर अगर आप केमिकल वाले या नकली पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे खुजली, रेडनेस, सूजन और रैशेज की समस्या हो सकती है। 

Read Next

शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में गोंद का सेवन कैसे करें? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 25, 2025 19:41 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 25, 2025 19:41 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content