Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

तेजी से वजन घटाने पर बाल ज्यादा क्यों झड़ने लगते हैं? डॉक्टर से जानें कारण

तेजी से वजन घटाने पर बाल झड़ने की समस्या शारीरिक तनाव और पोषण की कमी के कारण हो सकती है, जिसे टेलोजन एफ्लुवियम कहते हैं। संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, अच्छी नींद और तनाव प्रबंधन से इसे रोका जा सकता है, अत्यधिक झड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस को बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को वजन कम करने की सलाह दी जाती है। वजन कम करने के लिए अक्सर लोग खान-पान में बदलाव, कैलोरी कम करने और नियमित एक्सरसाइज करते हैं,  लेकिन जब वजन बहुत तेजी से या ज्यादा कम हो जाता है, तो शरीर में कुछ बदलाव भी दिखाई दे सकते हैं। इनमें से एक बदलाव बालों का नॉर्मल से ज्यादा झड़ना हो सकता है, लेकिन कई लोग सोचते हैं कि वजन कम करना और फिटनेस को बनाए रखना तो अच्छी बात होती है, तो ऐसे में बाल क्यों झड़ने लगते हैं? आइए इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

तेजी से वजन कम होने से बाल क्यों झड़ने लगते हैं?

डॉ. पूजा के अनुसार, वजन में भारी कमी से कभी-कभी बाल ज्यादा झड़ सकते हैं, क्योंकि शरीर तेजी से वजन कम होने को शारीरिक तनाव के रूप में देख सकता है, खासकर तब जब कोई व्यक्ति कम समय में बहुत ज्यादा वजन कम करता है।

इस दौरान, शरीर अपनी एनर्जी बालों के बढ़ने जैसी एक्टिविटीज के बजाय जरूरी कामों पर लगाता है और ज्यादा हेयर फॉलिकल्स एक्टिव ग्रोथ स्टेज से रेस्टिंग स्टेज में जा सकते हैं। यह टेलोजन एफ्लुवियम (telogen effluvium) नाम की एक अस्थायी स्थिति है, जिससे वजन कम होने के कुछ महीनों बाद बाल साफतौर पर झड़ते हुए दिख सकते हैं।

साल 2024 में Ann Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, वजन कम होने की वजह से होने वाला बालों का झड़ना (टेलोजन एफ्लुवियम) औसतन करीब 15.21 प्रतिशत वजन कम करने और हर महीने लगभग 3.54 किलोग्राम वजन कम होने की रफ्तार में देखा गया है। महिलाएं और बुजुर्ग इस समस्या के प्रति खासतौर पर ज्यादा सेंसिटिव या कमजोर होते हैं, भले ही उनका वजन पुरुषों और युवाओं की तुलना में ज्यादा न कम हो।

इसे भी पढ़ें: क्या टोपी पहनने से बाल झड़ते हैं? डॉक्टर से जानें

why does excessive hair loss occur after significant weight loss 01

पोषक तत्वों की कमी और कैलोरी कम लेना

तेजी से वजन कम करने के बाद बालों के झड़ने की समस्या का एक और अहम कारण है जरूरी पोषक तत्व न मिलना, क्योंकि बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन डी, बायोटिन और अन्य पोषक तत्व बहुत कम हो सकते हैं। जबकि ये सभी पोषक तत्व बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं।

तेजी से वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट, कैलोरी को बहुत कम करने, बार-बार खाना छोड़ना या बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट डाइट अपनाने से शरीर में पोषण की कमी का खतरा बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में बालों का झड़ना ज्यादा दिखाई दे सकता है।

तेजी से वजन कम करने से खतरे क्यों बढ़ते हैं?

डॉ. पूजा कहती हैं, अगर कोई व्यक्ति कम समय में बहुत ज्यादा वजन कम करता है, तो शरीर को अचानक हुए बदलाव के साथ मैनेज करना पड़ता है, खासकर तब जब वजन कम करने के लिए कैलोरी का सेवन बहुत ज्यादा कम कर दिया गया हो।

बेरिएट्रिक सर्जरी के बाद भी कुछ लोगों में बालों का झड़ना देखा जा सकता है। इसका एक कारण शरीर में तेजी से बदलाव और दूसरा पर्याप्त पोषण न मिल पाना हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति में बाल झड़ने की मात्रा एक जैसी नहीं होती है। इसलिए वजन कम करते समय लक्ष्य सिर्फ वजन कम नहीं, बल्कि शरीर को पर्याप्त पोषण देना भी होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज आंवला खाने से बालों का झड़ना हो सकता है कम? डॉक्टर से जानें

क्या हर बार वजन कम होने से ही बाल झड़ते हैं?

डॉ. पूजा कहती हैं, जरूरी नहीं की हर बार वजन कम करने के कारण ही बालों के झड़ने की समस्या हो। यह समस्या जेनेटिक्स, थायराइड, हार्मोनल बदलाव, किसी मेडिकल कंडीशन, स्ट्रेस, दवाइयों और पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है।

वजन कम करने पर झड़ते बालों को कैसे रोकें?

डॉ. पूजा का कहना है, अच्छी बात यह है कि वजन में अचानक से हुई कमी के बाद बालों का झड़ना अक्सर टेंपरेरी हो सकता है। ऐसे में शरीर को पर्याप्त पोषण मिलने और वजन स्थिर होने पर इस समस्या में सुधार हो सकता है। इसके अलावा, वजन कम करने के साथ बालों में सुधार करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

  • बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे वजन कम करें।
  • पर्याप्त प्रोटीन खाएं।
  • डाइट में कई तरह की सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, डेयरी या सही ऑप्शन, नट्स और सीड्स को शामिल करना जरूरी है।
  • खुद से सप्लीमेंट्स न लें।

डॉ. पूजा आगे बताती हैं, पर्याप्त नींद लेना, स्ट्रेस को मैनेज करना, बालों पर हार्ड केमिकल ट्रीटमेंट से बचना और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना भी रिकवरी में मदद कर सकता है।

डॉक्टर से कब मिलें?

डॉ. पूजा के अनुसार, खुद से हेयर सप्लीमेंट लेने के बजाय, अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों या कई महीनों तक झड़ते रहें तो डर्मेटोलॉजिस्ट से बात करना बेहतर है, क्योंकि वे पोषक तत्वों की कमी या अन्य कारणों की जांच कर सकते हैं और सही इलाज की सलाह दे सकते हैं।

निष्कर्ष

बहुत तेजी से वजन कम होने के बाद बालों का झड़ना कुछ लोगों में हो सकता है। शरीर पर पड़ने वाला शारीरिक तनाव और पर्याप्त पोषण न मिलना इसके कारणों में शामिल हैं। टेलोजन एफ्लुवियम जैसी स्थिति में बालों का झड़ना कुछ समय बाद नजर आ सकता है और यह कई बार अस्थायी होता है।

वजन कम करते समय शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बैलेंस डाइट, पर्याप्त प्रोटीन, जरूरी पोषक तत्व, अच्छी नींद और स्ट्रेस को मैनेज करना जरूरी है। अगर बालों का झड़ना बहुत ज्यादा है या लंबे समय तक जारी रहता है, तो खुद से सप्लीमेंट लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या डाइट में प्रोटीन की कमी से बाल झड़ सकते हैं?

    पर्याप्त प्रोटीन शरीर के कार्यों के लिए जरूरी है। बहुत सीमित डाइट के कारण शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है, जिसके कारण बालों के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। इसलिए वजन कम करते समय बैलेंस डाइट लेना जरूरी है।
  • बालों के झड़ने के क्या कारण है?

    पोषक तत्वों की कमी, जेनेटिक्स, स्ट्रेस, हार्मोन्स के असंतुलित होने, स्कैल्प के इंफेक्शन, बीमारियों और दवाइयों के कारण लोगों को बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।

Read Next

क्या टोपी पहनने से बाल झड़ते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 31, 2026 23:51 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 31, 2026 23:51 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content