Sun Oct 18, 2026 | 08:24 AM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

शैंपू में नींबू का रस मिलाकर बाल धोने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें और ट्राई करें ये नुस्खा

Lemon Juice with Shampoo: शैंपू करना, हेयर केयर का हिस्सा है। ये बालों की सफाई के साथ स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है। ऐसे में नींबू मिलाकर इसका इस्तेमाल करना कैसे मददगार हो सकता है? जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
शैंपू में नींबू का रस मिलाकर बाल धोने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें और ट्राई करें ये नुस्खाशैंपू में नींबू का रस मिलाकर बाल धोने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें और ट्राई करें ये नुस्खा

Lemon Juice with Shampoo: बालों को शैंपू करना, हर किसी के हेयर केयर रूटीन का हिस्सा होता है। हालांकि, शैंपू करना ही बालों के लिए सबकुछ नहीं है। आप शैंपू कर रहे हैं और आपके स्कैल्प को पोषण नहीं मिल पा रहा या आपके बालों का टैक्सचर खराब हो रहा है तो इसका कोई मतलब नहीं है। ऐसे में समझने की जरूरत है कि आप जब भी बालों को शैंपू करें तो कुछ बातों को तय करें जैसे कि स्कैल्प की सफाई और फिर बालों को पोषण जिससे इसका टैक्सचर सही हो। इन दोनों के लिए बालों में नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करना कई बार मददगार साबित हो सकता है? कैसे? जानते हैं आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से।

शैंपू में नींबू मिलाकर बाल धोने के फायदे-Mixing Lemon Juice with Shampoo Benefits For Hair

Dr. Chanchal Sharma बताती हैं कि ये नुस्खा बहुत पुराना है और जिस जमाने का है उस वक्त में शैंपू नहीं हुआ करते थे। पहले लोग आंवला, रीठा और शिकाकाई से बाल धोते थे और इसी दौरान खुजली व डैंड्रफ से बचने के लिए स्कैल्प पर नींबू का रस लगाते थे। समय के साथ चीजें बदलने लगी हैं और अब लोग शैंपू में नींबू मिलाकर बाल धोने लगे हैं। दरअसल, इस इस्तेमाल की वजह है बालों के लिए नींबू के खास गुण जैसे कि

1. डैंड्रफ का सफाया हो जाता है

Research in Pharmacy and Health Sciences की स्टडी में बताया गया है कि नींबू का रस मैलासेजिया फंगस जो कि डैंड्रफ का कारण बनते हैं, इसको साफ करने में कारगर है। इसका एंटी-फंगल असर स्कैल्प इंफेक्शन से बचाता है। इसका साइट्रिक एसिड स्कैल्प में सूजन को कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं, ये एंटी बैक्टीरियल है जो कि तेल और गंदगी को जमा होने से रोकती है और डैंड्रफ से बचाती है इसलिए इन तमाम गुणों के कारण लोग शैंपू में नींबू मिलाकर इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़ें: नींबू पानी पीने के बाद किन चीजों के सेवन से करें परहेज? जानें डॉक्टर से

2. बालों में चमक आ जाती है

नींबू में विटामिन सी है जिसका खास गुण है कि ये बालों की चमक बढ़ाता है। नींबू का ब्राइटनिंग असर बालों के नैचुरल रंग की चमक को बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं, शैंपू में जब आप नींबू मिलाकर बालों को धोते हैं तो आपके बाल मुलायम और सिल्की नजर आते हैं। इस तरह कुछ लोग अपने बालों की चमक बढ़ाने के लिए शैंपू में नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करते हैं।

3. ऑयली बाल वालों के लिए फायदेमंद

ऑयली बाल वालों के लिए नींबू का इस्तेमाल बेहद मददगार है। दरअसल, गंदगी से बालों के स्कैल्प पोर्स बंद हो जाते हैं और स्किन ज्यादा सीबम प्रड्यूस करती है। जब आप शैंपू में नींबू मिलाकर बालों को धोते हैं तो नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड बालों से अतिरिक्त सीबम, गंदगी और जमाव को हटाने में मदद करता है, जिससे रोमछिद्र खुल जाते हैं और स्कैल्प में ऑयल की कम होने लगती है। इस तरह से धीमे-धीमे शैंपू में नींबू मिलाकर लगाने से ऑयली स्कैल्प में कमी आ सकती है।

lemonlemon

4. बालों से खुशबू आती है

डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि कुछ लोगों को नींबू की खुशबू पसंद होती है इसलिए इसे शैंपू में मिलाकर इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, नींबू का विटामिन C स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और पसीने की महक कम कर देता है। इसके अलावा नींबू की तेज गंध बालों में एक खुशबू पैदा करती है जिससे आपको अपने बाल ज्यादा पसंद आएंगे।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में क्या नींबू सच में काम करता है? एक्‍सपर्ट से जानें सच

शैंपू में नींबू मिलाकर बाल कैसे धोएं?

इसके लिए आपको करना ये है कि थोड़ा सा नींबू का रस लें और गुनगुने पानी में मिला लें। इस पानी को शैंपू में मिला लें और इसी से अपने बालों को वॉश करें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपना बाल अच्छी तरह से धो लें और नेचुरनी बालों को सूखने छोड़ दें।

निष्कर्ष:

अंत में चंचल शर्मा यही सुझाव देती हैं कि हफ्ते में एक बार शैंपू में नींबू मिलकार लगाएं ना कि बार-बार। शैंपू में ज्यादा नींबू मिलाकर लगाने से बाल ज्यादा ड्राई हो सकते हैं और इनकी बनावट प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को नींबू से स्कैल्प में खुजली भी हो सकती है। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में ये एलर्जी का कारण बन सकती है क्योंकि कई बार नींबू के एस्कॉर्बिक एसिड से स्कैल्प में जलन होने लगती है। इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें ताकि आप इसके नुकसानों से बच सकें और पहले कम मात्रा में इस्तेमाल करें और हफ्ते में बस 1 बार इस्तेमाल करें।

FAQ

  • क्या सिर पर नींबू रगड़ने से बाल दोबारा उग आते हैं?

    सिर पर नींबू रगड़ने से बाल दोबारा नहीं उगते बल्कि, बालों की जड़ों को नुकसान हो जाता है और हेयर फॉलिकल्स डैमेज हो जाते हैं। इससे नए बाल नहीं बल्कि पुराने बालों को भी नुकसान हो जाता है।
  • नींबू को बालों में लगाने के क्या नुकसान हैं?

    डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि नींबू को बालों में लगाने के नुकसान भी कई हैं। पहले तो नींबू आपके बालों को ड्राई कर सकती है। बहुत ज्यादा इस्तेमाल से आपके बाल बेजान नजर आ सकते हैं। इसके अलावा इसके सिट्रिक एसिड से स्कैल्प में जलन और खुजली हो सकती है।

Read Next

→ बालों के लिए प्याज का तेल कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानिए, घर पर बनाने का आसान तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 26, 2026 14:53 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma