Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

नींबू के छिलके फेंकने की जगह उबाल कर पीने से मिलेंगे ये फायदे, एक्सपर्ट से जानें

नींबू की तरह नींबू के छिलके भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए, आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि नींबू के छिलकों को पानी में उबालकर पीने के क्या फायदे हैं? 

Lemon Peel Water Benefits in Hindi: नींबू विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, स्किन का ग्लो बढ़ाने और पाचन में सुधार करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर हम लोग नींबू के स्वाद और फायदों को पाने के लिए इसका रस निकल लेते हैं और छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पपता है कि नींबू के छिलके भी आपकी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। खासतौर पर अगर आप इन नींबू को छिलकों को पानी में उबालकर पीते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। इसलिए, आइए आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि नींबू के छिलकों को पानी में उबालकर पीने के क्या फायदे (lemon peel water benefits) हैं?

नींबू का छिलका उबालकर पीने के क्या फायदे हैं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना कि, नींबू की तरह नींबू के छिलकों में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए, नींबू के छिलकों को पानी में उबालकर पीने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जैसे:

1. पोषक तत्वों से भरपूर

नींबू के छिलकों में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और प्लेवोनॉयड्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार नींबू के रस से नींबू के छिलकों में कुछ एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा मात्रा में होते हैं, जिसका पानी पीना आपकी सेहत के लिए लाभकारी है।

इसे भी पढ़ें: नींबू का छिलका करेगा वजन घटाने में मदद, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

2. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं

नींबू के छिलकों को पानी में उबालकर पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है। नींबू के छिलकों में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही बदलते मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या से राहत दिलाने में भी यह ड्रिंक काफी फायदेमंद होता है।

3. पाचन क्रिया बेहतर रखें

नींबू के छिलकों में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। नींबू के छिलकों को पानी में उबालकर पीने से एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

1 - 2026-01-19T155527.721

4. वजन घटाने में फायदेमंद

वजन कम करने में नींबू के छिलके का पानी भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स फैट मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, साथ ही इस पानी को पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं। इसलिए, वजन कम करने वाले लोग अपनी डाइट में उबले हुए नींबू का पानी शामिल कर सकते हैं।

5. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

नींबू के छिलकों का उबला हुआ पानी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने का काम करता है, जिससे स्किन पर इसका अच्छा प्रभाव दिखता है। इस पानी को पीने से स्किन का ग्लो बढ़ता है और एक्ने की समस्या से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Lemon Peel Uses: नींबू ही नहीं नींबू का छिलका भी है बड़े काम का, इन 6 तरीकों से करें नींबू के छिलके का उपयोग 

नींबू के छिलकों का पानी कैसे बनाएं?

नींबू के छिलकों का पानी सेहत और स्किन दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसे बनाना भी काफी आसान (nimbu ke chilke ka use kaise kare) होता है। नींबू के छिलकों का पानी बनाने के लिए आप 1-2 नींबू को अच्छी तरह धो लें और फिर रस निकाल लें। इसके बाद एक पैन में 2 कप पानी लें और उसमें छिलके डालकर 10 मिनट तक उबालें और फिर पानी को एक गिलास में छानकर गुनगुना करके पी लें। अगर आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ी मात्रा में शहद भी मिला सकते हैं। ।

निष्कर्ष

नींबू के छिलकों का पानी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए, इन छिलकों को फेंके नहीं बल्कि इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि इसके पानी को पीने से इम्यूनिटी बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, वजन कम करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • नींबू के छिलके खाने के क्या फायदे हैं?

    नींबू का छिलके में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत करने, पाचन में सुधार और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • नींबू के छिलके के क्या उपयोग हैं?

    नींबू के छिलके का इस्तेमाल सेहत, स्किन और हेयर केयर के लिए किया जा सकता है, जो सेहत को बेहतर रखने के लिए स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
  • क्या नींबू का छिलका स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?

    हां, नींबू का छिलका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं।

Read Next

शाकाहारी डाइट में शामिल करें प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स, जानें 100 ग्राम में कितना होता है Protein

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 19, 2026 15:59 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 19, 2026 15:59 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 19, 2026 15:59 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 19, 2026 15:59 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content