नींबू का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मार्केट में नींबू की कई तरह की वैरायटी मिलती है, जिन्हें देखकर लोगों के मन में उन्हें लेकर उत्सुकता बढ़ने के साथ उनके खाने के क्या फायदे हैं या उन्हें कैसे खाना चाहिए इस तरह के सवाल भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में मार्केट में गंधराज नींबू को देखने के बाद इस तरह के सवाल आना आम बात है। गंधराज नींबू एक खास किस्म का नींबू है, जो भारत के पूर्वी हिस्सों में पाया जाता है। इसका साइज नॉर्मल नींबू से बड़ा होता है और इसकी खुशबू बहुत तेज होती है। स्वाद में भी ये नॉर्मल नींबू से ज्यादा खट्टा और फ्रेश होता है। ऐसे में आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि गंधराज नींबू के फायदे क्या हैं और इसका सेवन कैसे करना चाहिए?
गंधराज नींबू के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, गंधराज नींबू कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, इसका सेवन करने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं-
1. पाचन बेहतर होता है
गंधराज नींबू में विटामिन सी और नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसका रस पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। खाने के साथ या बाद में इसका सेवन करने से खाना जल्दी पच जाता है।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है नींबू के छिलके और दालचीनी का पानी, जानें पीने का तरीका
2. इम्यूनिटी बूस्ट होती है
गंधराज नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इस नींबू का सेवन पर्याप्त मात्रा में करने से सर्दी-खांसी, वायरल इंफेक्शन और मौसम बदलने के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
3. वजन कम करने में लाभकारी
वजन कम करने वाले लोगों के लिए भी गंधराज नींबू काफी फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी में इसका रस मिलाकर सुबह पानी से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर की ज्यादा चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।

4. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
गंधराज नींबू में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके नियमित सेव से कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित होता है, जिससे दिल की सेहत हेल्दी होती है।
इसे भी पढ़ें: नींबू के छिलके फेंकने की जगह उबाल कर पीने से मिलेंगे ये फायदे, एक्सपर्ट से जानें
5. शरीर डिटॉक्स होता है
गंधराज नींबू का सेवन शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह लिवर के काम करने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है और खून को साफ करने में मदद करता है।
6. स्किन के लिए फायदेमंद
गंधराज नींबू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को साफ और चमकदार बनाने में मदद मिल सकती है। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है। आप सुबह खाली पेट इस नींबू का पानी पी सकते हैं, जो स्किन पर निखार लाने का काम करता है।
गंधराज नींबू खाने का सही तरीका
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक, गंधराज का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसलिए इसे आप कई तरीकों से खा सकते हैं, खासकर इन दो तरीकों से-
1. नींबू पानी
गंधराज नींबू का सेवन आप नींबू पानी के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा गंधराज नींबू निचोड़कर पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
2. सलाद के साथ
गंधराज नींबू का सेवन आप सलाद, अंकुरित अनाज या दाल और सब्जी में निचोड़कर खा सकते हैं। इसे मिलाने से आपके खाने का स्वाद बढ़ता है और शरीर को भी पोषण मिलता है।
निष्कर्ष
गंधराज नींबू न सिर्फ आपके स्वाद को बेहतर बनाने में मदद करती है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और स्किन में भी निखार आता है। इसलिए, आप सीमित मात्रा में इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 22, 2026 12:32 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Feb 22, 2026 12:32 IST
Modified By : Katyayani TiwariFeb 22, 2026 12:32 IST
Modified By : Katyayani TiwariFeb 22, 2026 12:32 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra