हार्ट हमारे फेफड़ों से ऑक्सीजन और पोषक तत्व लेता है और पूरे शरीर में इसे फैलाने का काम करता है। हार्ट एक पंप की तरह काम करता है जो शरीर के हर हिस्से तक खून पहुंचाता है। शॉर्ट में कहा जाए, तो हार्ट हमारी लाइफलाइन है। शरीर के सबसे खास अंंग का ख्याल रखने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन जरूरी है। हेल्दी डाइट में हम सलाद को नजरअंदाज नहीं कर सकते क्योंकि सलाद प्रोसेस्ड नहीं होता है, इस वजह से सलाद सेहत के लिए लाभकारी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई ऐसे विटामिन्स होते हैं जो शरीर और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
अब सवाल यह आता है कि हार्ट को हेल्दी रखने वाला सलाद आखिर तैयार कैसे होता है? Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow ने बताया कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हमें ऐसे सलाद का सेवन करना चाहिए जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद हों। सलाद बीटा-कैरो-कैरोटीन, पोटेशियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। सलाद में ओमेगा और प्रोटीन भी मौजूद होने चाहिए ताकि हार्ट को मजबूत करने में मदद मिले। आगे जानते हैं कि आखिर हार्ट को हेल्दी रखने वाला सलाद कैसा होना चाहिए?
हार्ट के लिए हेल्दी सलाद कौन सा है?- Best Salad For Heart Health

- हार्ट को हेल्दी रखने वाले सलाद में हरी पत्तेदार सब्जियां होनी चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है और हार्ट हेल्दी रहता है।
- सलाद में टमाटर को भी शामिल करें। टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता है। यह हार्ट रोग के खतरे को कम करता है।
- खीरे को सलाद में शामिल करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- सलाद में प्याज को शामिल करेंगे, तो गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा और हार्ट डिजीज का खतरा कम होगा।
- थोड़ी मात्रा में एवोकाडो को भी शामिल कर सकते हैं। यह एक हार्ट-फ्रेंडली मोनोअनसैचुरेटेड फैट है जो हार्ट की मसल्स को एक्टिव और हेल्दी रखने का काम करता है।
- सलाद में नट्स और सीड्स को शामिल करें जैसे अखरोट, अलसी, चिया सीड्स। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जिससे हार्ट की कार्यक्षमता बेहतर होती है।
- सलाद में उबले चने, राजमा या स्प्राउट्स को भी शामिल करें। इनमें प्लांट प्रोटीन और फाइबर होता है जिससे शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- डिनर सलाद में क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 5 हेल्दी विकल्प
फ्रूट सलाद भी हार्ट को रखता है हेल्दी
- ऐसा नहीं है कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सलाद में केवल सब्जियां डाल सकते हैं, फल भी हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
- सेब, अनार, संतरा जैसे फलों को सलाद में शामिल करें। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
- सलाद बनाते समय एक बात का खास ख्याल रखें कि फलों को धोकर काटें और ताजा फलों का सेवन करें।
यह भी पढ़ें- कच्चे पपीते की सलाद खाने के फायदे, जानें इसको बनाने का तरीका
सलाद खाने का सही तरीका
- सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस, ½ टीस्पून ऑलिव ऑयल मिला सकते हैं।
- सलाद में ज्यादा नमक, मेयोनीज या पैकेट वाली ड्रेसिंग को शामिल न करें।
- रोजाना की डाइट में लंच या डिनर के वक्त एक कटोरी सलाद खाएं। इससे हार्ट लंबे समय तक स्वस्थ रहेगा।
- अगर आप किसी बीमारी जैसे डायबिटीज या हाई बीपी के मरीज हैं, तो डाइट एक्सपर्ट से सलाह लेकर अपने लिए कस्टमाइज सलाद बनाने का तरीका जान सकते हैं।
निष्कर्ष:
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सलाद का सेवन फायदेमंद होता है। सलाद में ओमेगा 3, प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होने चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें और हेल्थ एवं डाइट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें ओनलीमायहेल्थ।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 21, 2026 15:03 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 21, 2026 15:03 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 21, 2026 15:03 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh