Expert

Omega 3 Ke Fayde: ओमेगा 3 खाने के फायदे, जानें डाइट में कब और कैसे शामिल करना है?

Omega-3 Supplement: शरीर में ओमेगा-3 की कमी कई बीमारियों की वजह बन सकती है। इस न्यूट्रिएंट की कमी होने पर सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें ये सप्लीमेंट्स लेने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
Omega 3 Ke Fayde: ओमेगा 3 खाने के फायदे, जानें डाइट में कब और कैसे शामिल करना है?


What are the Benefits of Taking Omega-3 Supplements: हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में सभी न्यूट्रिएंट्स होने जरूरी हैं। अगर आपकी डाइट में किसी भी न्यूट्रिएंट की कमी है, तो शरीर में भी उस न्यूट्रिएंट की कमी होने लगती है। जब खानपान से किसी पोषक तत्व की कमी पूरी नहीं हो पाती, तो डॉक्टर्स उस पोषक तत्व के सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। इसी तरह शरीर में ओमेगा 3 की कमी होने पर इसके सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। ओमेगा 3 हमारी बॉडी के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट है, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होता है। इसे ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने और क्रोनिक डिजीज का खतरा कम करने में मदद करते हैं। ओमेगा-3 के सप्लीमेंट कई तरह से डाइट में शामिल किये जाते हैं। ये सप्लीमेंट्स कैप्सूल और पाउडर की तरह डाइट में शामिल किये जाते हैं। सेहत के लिए ओमेगा-3 के सप्लीमेंट्स किस तरह फायदेमंद हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने डाइटिशियन गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से बात की। 

01 - 2025-04-29T155704.556

ओमेगा 3 सप्लीमेंट्स से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? Benefits of Omega 3 Supplement

ब्रेन फंक्शन इंप्रूव होता है- Improve Brain Function

ओमेगा 3 सप्लीमेंट्स लेने से ब्रेन फंक्शन इंप्रूव होता है। इससे ओवरऑल ब्रेन हेल्थ को फायदा मिलता है। इससे कॉग्निटिव फंक्शन इंप्रूव होता है और सोचने, समझने और सीखने की क्षमता बढ़ती है। ये सप्लीमेंट्स याददाश्त तेज करने और बढ़ती उम्र के साथ डिमेंशिया का खतरा कम करते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है- Health Health

हार्ट हेल्थ के लिए भी ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स फायदेमंद माने जाते हैं। ये सप्लीमेंट्स बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स लेवल कम करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं के लिए फायदेमंद है ओमेगा 3 फैटी एसिड, एक्सपर्ट से जानें कितनी मात्रा में लें

मेंटल हेल्थ बूस्ट होती है- Boost Mental Health

ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स मेंटल हेल्थ बूस्ट करने में भी मदद करते हैं। इनके सेवन से डिप्रेशन और एंग्जायटी का खतरा कम होता है। ये सप्लीमेंट्स मूड डिसऑर्डर को ट्रीट करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से माइंड रिलैक्स रहता है, साथ ही स्ट्रेस और एंग्जायटी भी कंट्रोल होती है।

बॉडी में इंफ्लेमेशन कम होती है- Reduce Inflammation

अगर आपको इंफ्लेमेशन रहती है, तो आपको ओमेगा-3 के सप्लीमेंट्स डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। इनके सेवन से बॉडी में क्रोनिक इंफ्लेमेशन कम होती है। ये सप्लीमेंट्स ऑटोइम्यून डिजीज और कई इंफ्लेमेटरी कंडीशंस को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- Skin and Hair Health

ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें डेली डाइट में शामिल करने से स्किन और हेयर हेल्थ इंप्रूव होती है। ये स्किन हाइड्रेशन मेंटेन रखने में मदद करते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से एक्ने और पिंपल्स भी कंट्रोल होते हैं। हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए भी ये सप्लीमेंट्स फायदेमंद होते हैं।

इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है ओमेगा 3 फैटी एसिड, जानें इसके फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद- Skin Health

ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स आंखों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये उम्र के साथ आंखों में होने वाली समस्याओं का खतरा कम करते हैं। इन्हें खाने से आई हेल्थ भी इंप्रूव होती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान- Good For Pregnancy

प्रेग्नेंसी के दौरान डाइट में सभी पोषक तत्व शामिल करने जरूरी होते हैं। ये सप्लीमेंट्स बेबी की ब्रेन और आंखों की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही, महिला की ओवरऑल हेल्थ को फायदा देते हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान भी डॉक्टर्स ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं।

क्या कहती है रिसर्च

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा किये गए एक अध्ययन के मुताबिक ओमेगा-3 फैटी एसिड उत्पादों को स्टैटिन के साथ थेरेपी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिससे स्टैटिन की तुलना में कुल कोलेस्ट्रॉल वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल की कमी को पूरा किया जा सके।

ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स कब और कैसे लें? 

एक्सपर्ट के मुताबिक ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स रोज खाने के साथ खा सकते हैं। खासकर, अगर आप फैट्स वाली कोई चीज खा रहे हैं, तो ये बॉडी में अच्छे से सोख पाते हैं। ये सप्लीमेंट्स पानी के साथ ले सकते हैं। ध्यान रखें कि आप रोज एक ही समय पर ओमेगा 3 के सप्लीमेंट लें। इसके अलावा, कभी-भी खाली पेट इनका सेवन न करें। 

निष्कर्ष

हमारी सेहत के लिए ओमेगा 3 जरूरी न्यूट्रिएंट है। इसकी कमी होने से शरीर में कई समस्याएं हो सकती है। जब बैलेंस्ड डाइट से भी शरीर में ओमेगा 3 की कमी पूरी नहीं होती, तो ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स इसके सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। ये सप्लीमेंट्स आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करना त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद, बॉडी में इंफ्लेमेशन कम, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्रेन फंक्शन इंप्रूव करने और प्रेग्नेंसी के दौरान फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप किसी अन्य समस्या के लिए भी दवा लेते है, तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बिना ये सप्लीमेंट्स नहीं लेने चाहिए।

FAQ

  • ओमेगा 3 सप्लीमेंट कौन-कौन ले सकता है?

    एक्सपर्ट के मुताबिक ओमेगा 3 सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह पर कोई भी ले सकता है। ये सप्लीमेंट्स हार्ट पेशेंट, प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं, जोड़ों के दर्द से परेशानी लोग या आंखों से जुड़ी समस्याओं में लिया जा सकता है। 
  • क्या ओमेगा 3 के साइड इफेक्ट होते हैं?

    ओमेगा 3 की मात्रा ज्यादा होने पर कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में पाचन संबंधित समस्याएं, एलर्जी, ब्लीडिंग होने, उल्टी या चक्कर आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। 
  • ओमेगा 3 लेने का सही समय और तरीका

    ओमोगा 3 के सप्लीमेंट्स रोज खाने के साथ ले सकते हैं। खासकर, वसायुक्त भोजन के साथ ये ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये सप्लीमेंट्स पानी के साथ ले सकते हैं। ध्यान रखें कि आप रोज एक ही समय पर ओमेगा 3 के सप्लीमेंट लें। 

 

 

 

Read Next

Carb loading: खिलाड़ी स्टैमिना बढ़ाने के लिए करते हैं इसका इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें क्या है ये?

Disclaimer

TAGS