Expert

महिलाओं के लिए फायदेमंद है ओमेगा 3 फैटी एसिड, एक्सपर्ट से जानें कितनी मात्रा में लें

शरीर के कार्यों के लिए विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। इस लेख में आगे जानते हैं कि महिलाओं के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड के क्या फायदे हो सकते हैं? साथ ही, इसके लिए किन खाद्य पदार्थों को लेना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए फायदेमंद है ओमेगा 3 फैटी एसिड, एक्सपर्ट से जानें कितनी मात्रा में लें


शरीर में हड्डियों और ब्रेन के लिए विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करते हैं। आज के दौर में महिलाओं को अनियमित डाइट की वजह से खून की कमी और अन्य समस्याओं को सामना करना पड़ता है। घर में महिलाओं की तबीयत खराब होने की वजह से पूरे घर के कार्य बाधित हो जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए। यदि, महिलाएं डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड को नहीं लेती हैं तो इससे उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में रोजाना के काम करने के दौरान उनको हाथ पैरों में दर्द महसूस हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ओमेगा 3 फैटी एसिड एक तरह का फैट होता है, जो शरीर खुद नहीं बन पाता है, ऐसे में इसकी पूर्ति आहार या सप्लीमेंट्स से की जाती है। इस लेख में एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि ओमेगा 3 फैटी एसिड महिलाओं के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है, और इसकी आवश्यकता को कैसे पूरा किया जा सकता है?

महिलाओं के लिए ओमेगा-3 के विशेष फायदे - Benefits of Omega 3 For Woman In Hindi 

एक्सपर्ट्स के अनुसार ओमेगा-3 फैटी एसिड मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं। इसमें ALA (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड), EPA (इकोसापेंटेनोइक एसिड) और DHA (डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड) को शामिल किया जाता है। इसमें एएलए प्लांट से प्राप्त होता है, जबकि ईपीए मछली या अन्य समुद्री खाद्य पदार्थ से मिलता है। वहीं, डीएचए भी मछलियों से प्राप्त होता है। 

हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक 

ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय संबंधी रोगों के जोखिम को कम करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने और ब्लड में थक्के बनने को कम करने में मदद करता है। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में ओमेगा-3 फैटी एसिड फायदेमंद हो सकता है। 

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

ओमेगा-3 त्वचा को हाइड्रेट करता है, सूजन को कम करता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी धीमा करता है। यह स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखता है और डैंड्रफ, ड्राई स्कैल्प जैसी समस्याओं से बचाव करता है, जिससे बालों का टूटना झड़ना भी कम होता है। 

प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर करता है। साथ ही, प्रेग्नेंसी के दौरान DHA शिशु के ब्रेन और आंखों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता है। ओमेगा-3 न केवल मां के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि प्रेग्नेंसी में डिस्प्रेशन के खतरे को भी कम करता है।

मानसिक स्वास्थ्य का समर्थन

महिलाओं में डिप्रेशन और एंग्जायटी की दर पुरुषों की तुलना में अधिक पाई जाती है। शोध बताते हैं कि ओमेगा-3 सप्लिमेंट्स का सेवन अवसाद और चिंता के लक्षणों को कम कर सकता है। DHA और EPA मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर के कार्य को सुधारते हैं, जिससे मूड बेहतर होता है।

जोड़ों का स्वास्थ्य और सूजन को नियंत्रण करना

अक्सर महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द या सूजन की शिकायत रहती है। ओमेगा-3 में सूजनरोधी गुण होते हैं जो आर्थराइटिस जैसी स्थितियों से राहत प्रदान कर सकते हैं।

पीरियड्स से जुड़ी समस्या

कई रिसर्च से पता चलता है कि नियमित ओमेगा-3 का सेवन मासिक धर्म के दौरान दर्द (डिसमेनोरिया) और सूजन को कम कर सकता है। साथ ही यह हार्मोनल संतुलन को भी बेहतर बनाता है।

महिलाओं के लिए ओमेगा-3 की आवश्यकता - How much omega-3 should a female take daily?

एनआईएच के अनुसार महिलाओं में आयु और मौजूदी स्थिति जैसे गर्भावस्था, स्तनपान आदि के अनुसार ओमेगा-3 की आवश्यकता थोड़ी भिन्न होती है। 

  • 19 से 50 साल तक की महिलाओं को रोजाना 1.1 ग्राम की आवश्यकता होती है। 
  • वहीं गर्भवती महिलाओं को रोजाना को 1.4 ग्राम और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 1.3 ग्राम ओमेगा 3 की आवश्यकता होती है। 

ओमेगा-3 युक्त आहार स्रोत - Food Source Of Omega 3 Fatty Acid In Hindi 

  • सीड्स: अलसी, चिया
  • नट्स: अखरोट
  • फ्लैक्ससीड ऑयल
  • सोया उत्पाद, पालक
  • मछलियां जैसे सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन, टूना आदि।

इसे भी पढ़ें: हड्डियों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जानें इसके बेहतरीन सोर्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड महिलाओं के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है। यह हार्ट, मस्तिष्क, त्वचा, जोड़ों और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में अत्यंत सहायक है। अपने आहार में ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना आज ही से शुरू करें और यदि आवश्यक हो, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लिमेंट्स भी ले सकते हैं।


FAQ

  • ओमेगा 3 के महिलाओं के लिए क्या लाभ हैं?

    ओमेगा-3 का महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करता है। ओमेगा 3 से हार्ट बीट को नियमित बनाए रखने, ब्लड प्रेशर को कम करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हार्ट की धमनियों के ब्लॉक होने की संभावना कम होती है।
  • क्या ओमेगा 3 आपके पीरियड के लिए अच्छा है?

    ओमेगा-3 फैटी एसिड मासिक धर्म के दौरान इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। ओमेगा-3 के सेवन मासिक धर्म के लक्षणों जैसे पेट में ऐंठन, दर्द और पैरो में सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है।
  • ओमेगा 3 की कमी से कौन सी बीमारी होती है?

    ओमेगा-3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा में न लेने से व्यक्ति को त्वचा और बालों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसकी कमी में बालों का पतला होना, रूखापन और झड़ने की समस्या हो सकती है। साथ ही, थकान, कमजोरी, नींद न आने के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

 

 

 

Read Next

गर्मियों में बच्चों को दें दूध और शहद, दूर होंगी कब्ज-अनिद्रा जैसी कई समस्याएं, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer