पहले के जमाने में दिमाग के विकास के बारे में ज्यादा बातें नहीं होती थी, क्योंकि लोग डिजिटल गैजेट्स पर निर्भर नहीं होते थे। उन्हें हर बात याद होती थी, चाहे फोन नंबर हों, आंकड़ें हों या कोई मंत्र हो, लोगों को हर चीज मुंह जुबानी याद होता था। आज के समय की बात करूं, तो मुझे अपने परिवार के लोगों का फोन नंबर भी याद नहीं रहता, इसके लिए भी मुझे मोबाइल की मदद लेनी पड़ती है। दिमाग की क्षमता में कमजोरी कोई बीमारी नहीं, बल्कि पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। किताबों में हमेशा मैंने यह पढ़ा कि अगर दिमागी विकास को तेज करना है, तो शरीर में ओमेगा और मैग्नीशियम की कमी नहीं होनी चाहिए। यह दोनों ही दिमागी विकास के लिए जरूरी माने जाते हैं। अलसी के बीज, चिया सीड्स, सोयाबीन, अंडे वगैरह में ओमेगा 3 पाया जाता है। पालक, कद्दू के बीज, काजू, बादाम, मूंगफली, ओट्स, केला वगैरह मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं। कुछ लोग दिमाग के विकास के लिए ओमेगा को ऊपर रखते हैं, तो कुछ लोग मैग्नीशियम को ज्यादा बेहतर मानते हैं। इस लेख में एक्सपर्ट और स्टडी के आधार पर जानते हैं कि ब्रेन हेल्थ के लिए ओमेगा और मैग्नीशियम में से बेहतर क्या है?
दिमाग की सेहत के लिए क्यों जरूरी है ओमेगा?

- ओमेगा 3 की मदद से फोकस और सीखने की क्षमता बेहतर होती है।
- स्ट्रेस और डिप्रेशन के लक्षण भी कुछ हद तक ओमेगा से कंट्रोल होते हैं।
- ओमेगा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- ओमेगा 3 की कमी हार्ट पर कैसे असर डालती है? जानें इससे होने वाली 5 समस्याएं
ब्रेन हेल्थ के लिए क्यों जरूरी है मैग्नीशियम?

- मैग्नीशियम की मदद से स्ट्रेस बढ़ाने वाले हार्मोन कोर्टिसोल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे दिमाग रिलैक्स महसूस करता है।
- इस पोषक तत्व की मदद से ध्यान और सीखने की क्षमता बेहतर होती है।
- यह मेलाटोनिन हार्मोन को सपोर्ट करता है जिससे दिमाग को आराम मिलता है।
- मूड को बेहतर रखने में भी मैग्नीशियम अहम भूमिका निभाता है।
- कुछ रिसर्च में देखा गया है कि मैग्नीशियम का सेवन करने से माइग्रेन के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Magnesium Overdose: ज्यादा मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेने के नुकसान; किडनी से लेकर दिल तक पर पड़ता है असर
ओमेगा या मैग्नीशियम में से दिमाग के लिए बेस्ट क्या है?
- ओमेगा और मैग्नीशियम दोनों ही सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow ने बताया कि दोनों ही दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंंद हैं। ओमेगा, दिमागी विकास को सपोर्ट करता है, इससे मेमोरी तेज होती है और मैग्नीशियम एंग्जाइटी और डिप्रेशन के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद करता है और इससे न्यूरोलॉजिकल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
- National Library Of Medicine की स्टडी के मुताबिक, ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग के लिए जरूरी पोषक तत्व है खासकर डीएचए और ईपीए। ओमेगा की मदद से सीखने की क्षमता बेहतर होती है और मेमोरी तेज होती है।
- National Library Of Medicine की स्टडी के मुताबिक, मैग्नीशियम दिमाग में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। यह मेमोरी फंक्शन को सपोर्ट करता है। मैग्नीशियम से न्यूरोलॉजिकल हेल्थ बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें- क्या मैग्नीशियम की कमी से तंत्रिका संबंधी समस्याएं हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें
ओमेगा के अच्छे स्रोत
- अलसी के बीज
- अखरोट
- चिया सीड्स
- सैल्मन फिश
मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत
- साबुत अनाज
- पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां
- कद्दू के बीज
- बादाम
- काजू
निष्कर्ष:
ब्रेन हेल्थ के लिए ओमेगा और मैग्नीशियम दोनों ही जरूरी हैं। Nutritionist, Neha Sinha ने बताया कि ओमेगा दिमाग के विकास को सपोर्ट करता है और मैग्नीशियम डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लक्षणों को कंट्रोल करता है। National Library Of Medicine की दो स्टडीज से पता चलता है कि ओमेगा मेमोरी फंक्शन को बेहतर बनाता है और मैग्नीशियम ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कंट्रोल करता है इसलिए ये दोनों ही ब्रेन हेल्थ के लिए जरूरी हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें। सेहत से संंबंधित अन्य जानकारी के लिए ओनलीमायहेल्थ के साथ बने रहें।
FAQ
ओमेगा 3 क्या है?
ओमेगा 3 एक तरह का फैटी एसिड है। यह हेल्दी फैट्स का एक स्रोत है। इसे शरीर खुद नहीं बनाता इसलिए इसे भोजन से लिया जाता है। दिमाग, हार्ट और आंखों की सेहत के लिए यह एक जरूरी पोषक तत्व माना जाता है।मैग्नीशियम क्या है?
मैग्नीशियम एक तरह का मिनरल है जो दिमाग के विकास में मदद करता है और एनर्जी उत्पादन में भी इसकी अहम भूमिका है, इसकी कमी से नींद प्रभावित हो सकती है।ब्रेन हेल्थ के लिए कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं?
ब्रेन हेल्थ के लिए विटामिन बी12, विटामिन डी, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा 3, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व जरूरी माने जाते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 06, 2026 12:37 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Mar 06, 2026 12:37 IST
Modified By : Yashaswi MathurMar 06, 2026 12:37 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha