Depression Symptoms And Signs: डिप्रेशन की समस्या लोगों में काफी तेजी से फैल रही है, आजकल बच्चे, बड़े और बूढ़ों तक यह समस्या काफी सामान्य हो गई है। यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक ऐसा गंभीर रोग है, जो लोगों के मन में नाकारात्मकता बढ़ाती है। डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति दुखी, उदास और नकारात्मक विचार, भावनाओं जैसी स्थितयों से जूझता है। अगर समय रहते इसका उपचार नहीं किया जाता है, तो यह व्यक्ति को आत्महत्या की ओर भी ले जा सकता है। अध्ययन में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या के मामलों तेजी से वृद्धि की पुष्टि की गई है। क्योंकि डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति की मानसिक गंभीर रूप से प्रभावित होती है, जिससे कि उसमें सही निर्णय लेने की क्षमता कम होने लगती है।
डॉ. सुप्रकाश चौधरी (Professor and HOD, Dept of Psychiatry, Dr D Y Patil Hospital) की मानें तो भारत में 3 में से एक व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं, कि डिप्रेशन की शुरुआत से पहले शरीर में इसके क्या संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं? इस लेख हम आपको डिप्रेशन के शुरुआती 10 लक्षण, साथ ही उबरने के उपाय बता रहे हैं।
डिप्रेशन के शुरुआती लक्षण और संकेत
डॉ. सुप्रकाश की मानें डिप्रेशन के संकेत और लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अलग-अलग देखने को मिल सकते हैं, यहां कुछ सामान्य शुरुआती है लक्षण बताए गए हैं, अगर आप इनमें से कई का अनुभव करते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- नींद न आने की समस्या होती है, जैसे अनिद्रा।निराशा महसूस होती है।
- दैनिक गतिविधियों में रुचि कम होने लगती है।
- भूख कम लगती है, साथ ही वजन भी घटने लगता है।
- गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।
- थकान महसूस करते हैं, शरीर में एनर्जी कम लगती है
- ध्यान लगाने और फोकस करने में दिक्कत होती है
- आत्म-घृणा की भावना आती है
- व्यवहार में लापरवाही
- शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द महसूस होता है, खासकर मांसपेशियों और जोड़ों में।
इसे भी पढें: डिप्रेशन क्यों होता है? डॉक्टर से समझें डिप्रेशन कैसे धकेलता है आत्महत्या की तरफ
इसे भी पढें: डेंगू में बुखार क्यों आता है और ये कितना खतरनाक हो सकता है? डॉक्टर से समझें पूरी बात
डिप्रेशन से बाहर निकलने का उपाय- Tips To Overcome Depression
- अच्छी नींद जरूर लें, कोशिश करें कि 8 घंटे जरूर सोएं।
- रात में सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप से दूरी बनाएं।
- संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
- रोजाना धूप में समय जरूर बिताएं, क्योंकि इससे विटामिन डी मिलता है।
- नियमित एक्सरसाइज जरूर करें
- योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें
- ऐसे काम करें या खेल खेलें जो आपको पसंद हैं
- संगीत सुनें
- खुश रहें
- दोस्तों और परिवार के बीच समय बिताएं
उपरोक्त लक्षणों का अनुभव होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इससे आपको सही उपचार और इससे उबरने में मदद मिलेगी।
All Image Source: Freepik