Expert

किसी व्यक्ति में ये 6 लक्षण दिखना हो सकता है साइलेंट डिप्रेशन का संकेत, जानें कैसे करें ऐसे लोगों की मदद

कहीं आपका कोई अपना साइलेंट डिप्रेशन से जूझ रहा है? इन लक्षणों से जानें साइलेंट डिप्रेशन में क्या लक्षण नजर आते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
किसी व्यक्ति में ये 6 लक्षण दिखना हो सकता है साइलेंट डिप्रेशन का संकेत, जानें कैसे करें ऐसे लोगों की मदद


Signs of Silent Depression: बिजी लाइफ और आगे बढ़ने की भागदौड़ के कारण कई बार अपनों के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण हम अपनों की जिंदगी में चल रही परेशानियों के बारे में जान ही नहीं पाते हैं। लेकिन क्या हो अगर आपका कोई अपना साइलेंट डिप्रेशन से जूझ रहा हो। डिप्रेशन सुनते ही मन में उदासी और तनाव से जुड़े विचार आने लगते हैं। लेकिन साइलेंट डिप्रेशन इससे काफी अलग है। इसके लक्षणों का पता लगाना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह डिप्रेशन होने पर व्यक्ति नॉर्मल नजर आता है। लेकिन अगर साइलेंट डिप्रेशन के छिपे लक्षणों पर ध्यान दिया जाए, तो अपने करीबियों को इससे बचाया जा सकता है। साइलेंट डिप्रेशन के बारे में जानने के लिए हमने गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर साइकोलॉजिस्ट आरती आनंद से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 (58)

साइलेंट डिप्रेशन के छिपे हुए संकेत- Hidden Signs of Silent Depression

खुलकर खुश न हो पाना

साइलेंट डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति नॉर्मल नजर आ सकते हैं। लेकिन ये अपने इमोशन छुपा रहे होते हैं। साइलेंट डिप्रेशन में व्यक्ति लोगों से घुल-मिल रहा होता है, बातें करता है, काम करता है। लेकिन अगर आप करीब से देखेंगे, तो ये लोग खुलकर खुश नहीं हो पाते हैं। ऐसे में इनसे परेशानी जानने और खुलकर बात करने की कोशिश करनी चाहिए।

हमेशा बिजी रहना

साइलेंट डिप्रेशन में व्यक्ति हमेशा बिजी रहता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस स्थिति में विचारों को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। साइलेंट डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति खुद को हमेशा बिजी रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में व्यक्ति लोगों से मिलने और बात करने से बचने की कोशिश करता है।

इसे भी पढ़ें- डिप्रेशन के कारण व्यक्ति के पारिवारिक जीवन और रिश्तों पर क्या असर पड़ सकता है? जानें एक्सपर्ट से

दुखी और खोए रहना

इस स्थिति में व्यक्ति हमेशा परेशान और खोया हुआ नजर आता है। अगर कोई वजह पूछने की कोशिश करता है, तो ये थकान या तबियत खराब का बहाना बनाते हैं। ये लोग हमेशा अपनी दुनिया में ही खोये रहते हैं और लोगों से कम कनेक्ट रहते हैं।

खुलकर बात न करना

साइलेंट डिप्रेशन में व्यक्ति काम और दूसरे विषयों पर खुलकर बात कर पाता है। लेकिन अपनी परेशानियों पर बात करना अवॉइड करता है। अगर कोई प्लान बनाता भी है, तो ये लोग प्लांस अवॉइड करना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी क्यों बन रहे हैं आम समस्या? जानें मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर बढ़ने की वजहें

अजीब तरह की बातें करना

साइलेंट डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति हमेशा अजीब तरह की बातें करते हैं। जैसे कि किसी दिन मैं सबसे दूर चला जाऊंगा या दुनिया से चला जाऊंगा। ये संकेत होता है कि उनकी सप्पोर्ट की सख्त जरूरत है। ये लोग खुद को सबसे दूर रखने की कोशिश करते हैं।

निष्कर्ष

साइलेंट डिप्रेशन के लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आपको अपने करीबी के व्यवहार में बदलाव लग रहा है, तो उनसे बात करने की कोशिश करें। बात करके इस समस्या का हल किया जा सकता है। अगर आपके लिए लक्षणों को समझ पाना मुश्किल हो रहा है, तो किसी साइकोलॉजिस्ट से बात करें।

Read Next

पलकों पर कोलेस्ट्रॉल जमा होने का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer