Expert

डिप्रेशन के कारण व्यक्ति के पारिवारिक जीवन और रिश्तों पर क्या असर पड़ सकता है? जानें एक्सपर्ट से

डिप्रेशन के कारण व्यक्ति के अपनों के साथ रिश्ते भी प्रभावित होने लगते हैं। आइए जानें डिप्रेशन पारिवारिक जीवन को कैसे प्रभावित करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डिप्रेशन के कारण व्यक्ति के पारिवारिक जीवन और रिश्तों पर क्या असर पड़ सकता है? जानें एक्सपर्ट से

How Depression Can Affect Family: डिप्रेशन मेंटल हेल्थ से जुड़ी ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति सोचने-समझने की क्षमता खो बैठता है। यह समस्या बड़ों से लेकर बच्चों तक किसी को भी हो सकती है। अगर शुरुआत में इसका इलाज न किया जाए, तो भविष्य में यह मानसिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। किसी करीबी को खोने, सदमा लगने, बहुत ज्यादा सोचने या किसी गहरे दुख के कारण यह स्थिति बन सकती है। ऐसे में व्यक्ति की मानसिक स्थिति प्रभावित होने लगती है जिससे डिप्रेशन हो जाता है। डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति में चिड़चिड़ापन, फोकस की कमी, हर वक्त थकावट रहने, बैचेनी और नींद न आने जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसके कारण व्यक्ति की इमोशनल और फिजिकल हेल्थ दोनों प्रभावित हो सकती है। ऐसे में रिश्तों और पारिवारिक जीवन पर भी असर पड़ता है। अगर इसे संभाला न जाए, तो यह रिश्ते खत्म होने की वजह भी बन सकता है। डिप्रेशन किसी व्यक्ति के रिश्तों को कैसे प्रभावित करता है। इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली स्थित गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर साइकोलॉजिस्ट आरती आनंद से बात की। लेख में एक्सपर्ट से जानें इससे पारिवारिक जीवन कैसे प्रभावित होता है।

1 (17)

रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं

डिप्रेशन से ग्रसित कुछ लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। ऐसे में व्यक्ति बात करना और लोगों से घुलना-मिलना कम कर देता है। इस कारण पारिवारिक और निजी रिश्तों में दूरियां आ सकती है। अगर लोग व्यक्ति की स्थिति नहीं जानते हैं, तो ऐसे में वो दूरी बना सकते हैं। बातचीत न होने से रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं जिससे दूरियां बढ़ सकती हैं।

गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं

डिप्रेशन के कारण व्यक्ति को इमोशनली कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति न चाहते हुए भी इमोशनली अपनों से दूर होता जाता है। इस कारण रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जो लड़ाईयों की वजह बन सकता है। इस कारण घर में लड़ाईयां बढ़ सकती हैं और परिवार का माहौल खराब हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी क्यों बन रहे हैं आम समस्या? जानें मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर बढ़ने की वजहें 

रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है

डिप्रेशन के कारण रिश्तों को संभालना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति के लिए दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को समझना मुश्किल हो सकता है। इस वजह से परिवार वाले इग्नोर भी महसूस कर सकते हैं। समय के साथ यह रिश्तों में तनाव बढ़ने की वजह भी बन सकता है।

बच्चों पर बुरा असर पड़ना

डिप्रेशन के ग्रसित व्यक्ति के लिए अपने बच्चों पर ध्यान देना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में बच्चों इग्नोर महसूस करने लगते हैं। जिस कारण बच्चों की इमोशनल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बच्चों के लिए स्थिति को समझना मुश्किल हो सकता है, जिस कारण वो आपसे दूरी महसूस कर सकते हैं। पेरेंट्स के लगातार इर्रिटेट रहने से बच्चे भी स्ट्रेस में आ सकते हैं। क्योंकि डिप्रेशन में होने के कारण पेरेंट के लिए बच्चों पर ध्यान देना या उनकी बात सुन पाना भी मुश्किल होगा। 

इसे भी पढ़ें- कम सोने की आदत कैसे बना सकती है आपको डिप्रेशन का शिकार, डॉक्टर से जानें

डिप्रेशन से ग्रस्त व्यक्ति को कैसे संभाले

अगर आपका कोई अपना डिप्रेशन या किसी अन्य मानसिक स्थिति से ग्रस्त है, तो उन्हें समझने की कोशिश करें। ऐसे समय में उनका हर तरीके से सपोर्ट करें और उनसे खुलकर बात करने की कोशिश करें। उन्हें संभालें और हर स्थिति में साथ रहें। अगर आपके लिए स्थिति को संभालना मुश्किल हो रहा है, तो किसी साइकोलॉजिस्ट की मदद जरूर लें।

Read Next

लगातार वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करने से हो सकती है Zoom Fatigue, जानें इसके लक्षण और डील करने के तरीके

Disclaimer