How does Lack of Sleep Cause Depression : आजकल लोग काम और मनोरंजन में इतने व्यस्त रहते हैं कि उनके पास रोजाना की 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करने का भी टाइम नहीं होता है। हम सभी जानते हैं कि नींद पूरी नहीं होने की वजह से व्यक्ति की फिजिकल और मेंटल दोनों ही हेल्थ पर बुरा असर होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या नींद की कमी डिप्रेशन के पीछे का कारण बन सकती है? आइए इस सवाल का जवाब डॉ. आस्तिक जोशी, बाल, किशोर एवं फॉरेंसिक मनोचिकित्सक, नई दिल्ली (Dr Astik Joshi, Child, Adolescent & Forensic Psychiatrist, New Delhi) से जानते हैं। इस आर्टिकल में हम नींद की कमी और डिप्रेशन के बीच संबंध के बारे में जानेंगे।
नींद की कमी से बढ़ सकता है डिप्रेशन?- Can Lack of Sleep Increase Depression
जी हां, कम सोने की आदत कई तरह से व्यक्ति को डिप्रेशन का शिकार बना सकती है। उदाहरण के लिए, नींद की कमी का सीधा असर व्यक्ति की भावनाओं को कंट्रोल करने की क्षमता पर पड़ता है, जिससे मूड अस्थिर और डिप्रेस्ड हो सकता है। इसके अलावा, आदतन अनिद्रा जैविक सर्कैडियन लय (Biological Circadian Rhythm) यानी शरीर की नेचुरल घड़ी (यह घड़ी व्यक्ति को सभी काम समय पर करने के लिए मजबूर करती है) होती है। इसके बिगड़ने पर व्यक्ति के रोजमर्रा के कामों पर बुरा असर होता है। नींद की कमी से शरीर और दिमाग की क्षमता पर बुरा असर होता है, जिससे कामकाज में अक्षमता और उदासी की भावना पैदा हो सकती है। इसके अलावा, कम सोने से शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति शरीर की डिसफंक्शनिंग और बीमारी के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो सकता है, जिससे व्यक्ति डिप्रेशन की चपेट में आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में दिन में सोना सही है? स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जानें जवाब
टॉप स्टोरीज़
रात में अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स- Follow these Tips for a Good Night Sleep
सोने का समय फिक्स करें
अगर आप रोजाना अच्छी और सुकून वाली नींद लेना चाहते हैं, तो अपने सोने के समय को फिक्स करें। इससे रोजाना एक समय पर आपको नींद आने लगेगी और आप सुबह भी समय पर उठ पाएंगे। इस आदत से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। ऐसे में स्लीप शेड्यूल बनाना बहुत जरूरी हो जाता है।
कमरे का तापमान अनुकूल रखें
अगर आप रात में अच्छी और गहरी नींद लेना चाहते हैं, तो बेडरूम का तापमान संतुलित रखना बहुत जरूरी होता है। कई स्टडी में यह पाया गया है कि ठंडे कमरे में सोने से व्यक्ति को अच्छी नींद आती है। हालांकि, आपको कमरे का तापमान बहुत ज्यादा ठंडा नहीं करना है। आप तापमान को अपने कम्फर्ट के हिसाब से फिक्स कर सकते हैं। आप चाहें, तो गर्मियों में शाम एक समय नहा भी सकते हैं।
डेली एक्सरसाइज करने के फायदे
अगर आप सुकून भरी नींद लेना चाहते हैं, तो रोज एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी हो जाता है। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और रात में अच्छी नींद भी आएगी। दरअसल, एक्सरसाइज करने से शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ता है। यह हार्मोन नींद के लिए जिम्मेदार है। वहीं, रोजाना सुबह एक्सरसाइज करने से स्लीपिंग पैटर्न में सुधार किया जा सकता है।
सोने से पहले कैफीन का सेवन न करें
अगर आप रात में सुख और चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो शाम से ही कैफीन का सेवन बंद कर दें। बता दें कि रात के समय चाय-कॉफी या अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, कैफीन युक्त खाने की चीजों का सेवन करने से रात में नींद नहीं आती है या फिर आपकी नींद बार-बार टूट सकती है। इस स्थिति में बेचैनी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले क्या लगाना चाहिए और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें रात का स्किन केयर रूटीन
इन टिप्स की मदद से आपको रात में अच्छी नींद आ सकती है। इसके साथ ही, आप नींद की कमी के कारण होने वाले डिप्रेशन से खुद को बचा सकते हैं। इससे मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ को फायदा हो सकता है। ऐसे में आपको रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।