Doctor Verified

साइलेंट इंफ्लेमेशन के क्या संकेत हैं? एक्सपर्ट से जानें

भूख में बदलाव, खाने का स्वाद न मिलना और थकान महसूस होना साइलेंट इन्फ्लेमेशन का संकेत हो सकता है, आइए जानते हैं इसके अन्य लक्षणों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
साइलेंट इंफ्लेमेशन के क्या संकेत हैं? एक्सपर्ट से जानें

इन्फ्लेमेशन हमारे शरीर में होने वाली सूजन को कहा जाता है, जो शरीर के किसी हिस्से में चोट लगने, दर्द या रेडनेस के कारण नजर आ सकती है। जोड़ों में दर्द, अकड़न की समस्या भी इंफ्लेमेशन का एक लक्षण होता है। लेकिन इस सूजन को अनदेखा करने पर आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में सूजन के संकेत आपको आसानी से नजर आ सकते हैं। जबकि कुछ लोगों के शरीर में इन्फ्लेमेशन का पता नहीं चलता है, जिस कारण लोग इसका सही तरह से इलाज नहीं कर पाते हैं और इसके बढ़ने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल, साइलेंट इन्फ्लेमेशन में आपके शरीर पर सूजन का कोई लक्षण नजर आए बिना बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप साइलेंट इन्फ्लेमेशन के संकेतों पर ध्यान दें, ताकि सही समय पर इसका इलाज संभव हो सके। आइए गट हार्मोन एक्सपर्ट और आयुर्वेदिक डॉ. अलका विजयन से जानते हैं साइलेंट इंफ्लेमेशन के क्या संकेत होते हैं?


इस पेज पर:-


साइलेंट इन्फ्लेमेशन के संकेत

1. एनर्जी की कमी

रात को अच्छी नींद लेने के बाद भी और बिना कोई काम किए भी लगातार थकावट या थकान महसूस होना, साइलेंट इन्फ्लेमेशन का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्रोनिक इन्फ्लेमेशन होती है सेहत के नुकसानदायक, जानें इसके 10 संकेत और लक्षण

2. भूख में बदलाव

बार-बार भूख लगना, खाना खाने के बाद भी संतुष्टि न मिलना, या भूख में कमी, पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाली इन्फ्लेमेटरी प्रक्रियाओं से जुड़े हो सकते हैं, जो साइलेंट इन्फ्लेमेशन के कारण हो सकता है।

3. खाने का स्वाद न मिलना

कुछ भी खाने के बाद ठीक तरह से उसका स्वाद न मिलना, हर भोजन बेस्वाद लगना साइलेंट इन्फ्लेमेशन का संकेत हो सकता है, जो आंत के स्वास्थ्य या पोषक तत्वों के अवशोषण में बदलाव से जुड़ा हो सकता है।

4. कब्ज

आंत में सूजन पाचन क्रिया को बाधित कर सकती है, जिससे कब्ज, ब्लोटिंग और मल त्याग में समस्या हो सकती है।

5. जोड़ों में दर्द

बिना किसी तरह की चोट लगे जोड़ों में दर्द या तकलीफ होना, शरीर के टिशू को प्रभावित करने वाली साइलेंट इन्फ्लेमेशन का संकेत हो सकती है।

6. ब्लोटिंग महसूस होना

लगातार ब्लोटिंग की समस्या महसूस होना, खासकर खाना खाने के बाद, पाचन तंत्र में सूजन या पेट के बैक्टीरिया में असंतुलन का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: इन 5 घरेलू नुस्खों का सेवन आपको स्किन इन्फ्लेमेशन से दिलाएगा छुटकारा

7. ब्रेन फॉग होना

फोकस करने में मुश्किल होना, याददाश्त कमजोर होना या ब्रेन फॉग की समस्या महसूस होना, ब्रेन के न्यूरोट्रांसमीटर कार्यों को प्रभावित करने वाली इंफ्लेमेशन से जुड़ा हो सकता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Alka Vijayan, Gut - Hormone Expert🩺 (@dralkaayurveda)

शरीर में नजर आने वाले इस तरह के कोई भी लक्षण साइलेंट इंफ्लेमेशन का संकेत हो सकता है, इसलिए अगर आपको ये संकेत नजर आए तो अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें और समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

सांस लेते समय सीने में दर्द होने का क्या कारण हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version