
Gut Health Importance For Nutrient Absorption: संतुलित और स्वस्थ आहार लेने के बाद भी अगर किसी व्यक्ति के शरीर में पोषण की कमी हो रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि आप आंतें स्वस्थ नहीं हैं। भले ही ऐसी स्थिति में सप्लीमेंट्स लेने से आपको कुछ समय के लिए न्यूट्रिशन प्राप्त करने में मदद मिल सकती है, लेकिन अगर आपकी आंतें स्वस्थ नहीं रहती हैं, तो आपको भविष्य में भी बार-बार पोषण की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है, कि आप अपनी आंतों की सेहत पर भी ध्यान दें। क्योंकि हार्मोन्स के संतुलन से लेकर इम्यूनिटी मजबूत बनाने तक, कई महत्वपूर्ण कार्यों में आंतों की अहम भूमिका होती है। हमारी गट हेल्थ का मस्तिष्क के स्वास्थ्य का साथ भी सीधा कनेक्शन होता है। इसलिए इसे मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी माना जाता है। इसी तरह भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में भी आंत का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। हम सभी जानते हैं, जभ भी हम कुछ खाते हैं तो वह पहले आपके पेट में जाता है। उसके बाद वह आंतों में जाता है। पेट में भोजन में कुछ जरूरी एंजाइम और पाचक रस मिलते हैं और भोजन को तोड़ा जाता है। उसके बाद जब भोजन आंतों में पहुंचता है, तो इससे पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया होती है। आंतों का स्वास्थ्य खराब होने पर पोषक तत्वों का अवशोषण कैसे प्रभावित होता है, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। तो चलिए जानते हैं...
पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए आंतों का स्वस्थ होना क्यों जरूरी है?- Gut Health Importance For Nutrient Absorption In Hindi
1. सूजी हुई आंत
हम जो कुछ भी खाते हैं, उनमें से ज्यादातर फूड्स से पोषक तत्वों का अवशोषण छोटी आंत में होता है। लेकिन अगर आपकी छोटी आंत में सूजन हैं, तो इससे पोषक तत्वों को पचाने और अवशोषित होने की क्षमता कम हो जाती है। जब लंबे सय तक आंतों में सूजन बनी रहती है, तो इससे शरीर कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है जैसे, विटामिन बी12, डी, आयरन आदि।
2. डिस्बिओसिस
यह वह स्थिति है, जब आंतों में मौजूद बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है। हमारी आंत में ट्रिलियन माइक्रोऑर्गेनाइज्म मौजूद होते हैं, जिन्हें गट माइक्रोबायोम कहते हैं। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए ये बहुत जरूरी होते हैं। जब इनका संतुलन बिगड़ता है, तो इससे पाचन प्रभावित होता है और पोषण की कमी होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या महिलाएं रोजाना मल्टीविटामिन कैप्सूल ले सकती हैं ? जानें एक्सपर्ट की सलाह
View this post on Instagram
3. लीकी गट या आंतों से रिसाव
लीगी गट एक ऐसी स्थित है, जिसमें आंतों को नुकसान पहुंचता है और उनमें रिसाव होने लगता है। इस स्थिति में आंतों में क्रोनिक सूजन की वजह से आंतों की लाइनिंग डैमेज हो सकती है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित हो सकता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है, कि आप अपनी आंतों की पर्याप्त देखभाल करें। इससे पोषण की कमी से बचाव और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
All image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version