लिवर हेल्थ हमारी ओवरऑल हेल्थ पर असर डालती है। लिवर में बाइल जूस बनता है, जो फैट्स ब्रेकडाउन करने में मदद करता है। यह डाइजेशन के वक्त शरीर से वेस्ट बाहर निकालने में मदद करता है। ब्लड शुगर मेंटेन रखने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी लिवर मदद करता है। पाचन से जुड़ी समस्याएं हो या हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी समस्या। अधिकतर समस्याएं लिवर हेल्थ से जुड़ी होती हैं। लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर हमारी ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लिवर हेल्दी होना क्यों जरूरी है। न्यूट्रिशनिस्ट और गट हेल्थ स्पेशलिस्ट अनुशी जैन ने इस बारे में जानकारी देते हुए वीडियो शेयर किया है। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
लिवर के जुड़ी समस्याओं में दिखते हैं ये संकेत- Signs of liver Issues
लिवर से जुड़ी समस्याओं में नजर आने वाले संकेत-
- हार्मोन्स इंबैलेंस होना
- कब्ज, गैस और ब्लोटिंग
- स्किन एलर्जी या फूड सेंसिटिविटी
- जोड़ों में दर्द और अकड़न रहना
- ब्रेन फॉग और थकावट
- वजन बढ़ना या वजन बढ़ने में मुश्किल होना
- बार-बार बीमार होना
- हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या
जानें लिवर का हेल्दी होना क्यों जरूरी है? Why Optimising Liver Function Is Important
डिटॉक्सिफिकेशन- Detoxification
लिवर बॉडी की डिटॉक्सिफिकेशन के लिए जरूरी है। यह बॉडी से मेटाबॉलिक वेस्ट और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। अगर लिवर हेल्दी है जो इससे बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन होता रहता है।
मेटाबॉलिज्म- Metabolism
लिवर मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में भी मदद करता है। यह शरीर के मेटाबॉलिक प्रोसेस में शामिल होता है। यह प्रोटीन, कार्ब्स और फैट्स को स्टोर और ब्रेकडाउन करने में मदद करता है। अगर लिवर हेल्दी है तो बॉडी में मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा।
इसे भी पढ़ें- लिवर को प्रभावित कर सकता है एगेनीस सिंड्रोम, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण
बाइल बनना और खाना पचना- Bile Juice
लिवर में बाइल जूस बनता है, जो डाइजेशन के दौरान फैट्स को ब्रेकडाउन करने में मदद करता है। बाइल फैट्स को बचने में आसान बनाता है। इससे खाना पचना भी आसान हो जाता है।
पोषक तत्व सोखना- Absorb Nutrients
अगर लिवर हेल्दी है तो शरीर में पोषक तत्व सोखने में मदद मिलती है। लिवर में विटामिन्स, मिनरल्स और ग्लूकोज स्टोर होता है। लिवर हेल्दी होने से शरीर में सभी पोषक तत्व अच्छे से सोख पाते हैं।
इसे भी पढ़ें- आंखों को देखकर लगाया जा सकता है लिवर हेल्थ का पता, जानें क्या है दोनों में कनेक्शन
इम्यून सिस्टम हेल्दी रखना- Immune System
इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए लिवर हेल्दी होना जरूरी है। लिवर शरीर से मेटाबॉलिक वेस्ट और टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। इससे ब्लड स्ट्रीम में सेल्स डैमेज भी हील होते हैं। अगर लिवर हेल्दी है तो इससे शरीर को बीमारियों और इंफेक्शंस से लड़ने में मदद मिलती है।
ब्लड क्लॉटिंग करना- Blood Clotting
लिवर हेल्दी है तो इससे ब्लड क्लॉटिंग भी होती है। अगर किसी व्यक्ति को चोट लगी है, तो लिवर हेल्दी होने पर उसकी ब्लड क्लॉटिंग जल्दी हो जाएगी। लेकिन अगर लिवर से जुड़ी कोई समस्या है, तो बॉडी को ब्लड क्लॉटिंग में मुश्किल हो सकती है।
हार्मोन्स रेगुलेट करना- Regulate Hormones
हार्मोन्स रेगुलेट करने के लिए भी लिवर हेल्दी होना जरूरी है। यह हार्मोन्स को रेगुलेट करने और मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरू माना जाता है। हार्मोन्स में बैलेंस बनाए रखने के लिए भी लिवर हेल्दी होना जरूरी है।
लेख में हमने जाना हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए लिवर हेल्थ क्यों जरूरी है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram