Expert

लिवर को हेल्दी रखते हैं ये 10 फूड्स, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

10 foods that can help improve liver function: लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसे स्वस्थ रखने के लिए आप खास तरह के फूड्स को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर को हेल्दी रखते हैं ये 10 फूड्स, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

10 foods that can help improve liver function: लिवर इंसान के शरीर का सबसे खास अंग होता है। लिवर के जरिए ही शरीर में मौजूद गंदगी मल और मूत्र के रास्ते बाहर निकलती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जिस व्यक्ति का लिवर स्वस्थ रहता है, उसके पूरे शरीर के सभी अंग और फंक्शन सही तरीके से काम करते हैं। लेकिन आज की जीवनशैली, खानपान और रहन-सहन के कारण लोगों को लिवर से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। लिवर से जुड़ी बीमारियों की शुरुआत होने पर लोग इस पर गौर नहीं करते हैं, जिसके कारण वह भविष्य में गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। लिवर के खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किन फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं। इस विषय से संबंधित एक वीडियो गट व हार्मोन हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

लिवर से जुड़ी बीमारी होने के संकेत क्या हैं?- What are the Signs of Liver Disease?

गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा की मानें, तो लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर नीचे बताए गए 10 लक्षण नजर आते हैं। अगर आपको इनमें से एक भी लक्षण अपने शरीर में नजर आता है, तो इस विषय पर तुरंत डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से बात करें।

  1. फैटी लिवर
  2. वजन घटाने में परेशानी
  3. मुंह और शरीर से बदबू आना 
  4. जीभ पर ज्यादा सफेद परत का जमना
  5. त्वचा पर एक्ने और पिंपल्स
  6. मीठा खाने की क्रेविंग होना
  7. मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव
  8. सिर में दर्द रहना
  9. इम्यूनिटी कमजोर होना
  10. हैवी खाना खाने के बाद पेट में दर्द

लिवर को हेल्दी रखते हैं ये 10 फूड्स - 10 foods that can help improve liver function

अनियमित खानपान और खराब जीवनशैली का असर आपके लिवर पर न पड़े और बीमारियां आपसे दूर रहें, इसके लिए आप नीचे बताए गए 10 फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं: 

1. पत्तेदार साग

पत्तेदार साग में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और क्लोरोफिल पाया जाता है। यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। गट हेल्थ कोच के अनुसार, रोजाना पत्तेदार साग खाने से लिवर से संबंधित बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

2. बेरीज

ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाकर लिवर को हेल्दी बनाता है।

3. खट्टे फल

संतरा, नींबू और मौसमी जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट के अनुसार, खट्टे फलों में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और बायो फ्लेवोनोइड्स होते है। यह लिवर की सूजन को कम करके इसके कामकाज को रेगुलेट करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः लिवर खराब कर सकती है पैरासिटामोल, डॉक्टर से जानें एक दिन में कितनी गोली खाना है सुरक्षित

देखें VIDEO...

 4. ग्रीन टी

ग्रीन टी कैटेचिन से भरपूर होती है, जो लीवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। इसके अलावा ग्रीन टी में हाइपोलिपिडेमिक, थर्मोजेनिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी पाए जाते हैं, जो लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। 

5. क्रूसिफेरस सब्जियां

ब्रोकोली और फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों का सेवन भी लिवर के लिए फायदेमंद होता है। इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो लिवर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में मदद करते हैं।

Whole, Ground Or Soaked: What Is The Best Way To Eat Chia Seeds For Maximum Benefits?

6. चिया सीड्स

चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, जो लीवर की सूजन को कम करता है। रोजाना चिया सीड्स का सेवन करने से लिवर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

7. जैतून का तेल

खाने में जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से लिवर हेल्दी बनता है। एक्सपर्ट के अनुसार, जैतून का तेल लिवर में पित्त के उत्पादन को बढ़ावा देता है।

8. हल्दी

भारतीय खाने में हल्दी का इस्तेमाल लगभग होता ही है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो लिवर की सूजन को कम करता है और डिटॉक्सीफिकेशन को बढ़ावा देता है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में जरूर पिएं ABC जूस, मां और बच्चे दोनों को मिलेंगे ये 5 फायदे

9. अदरक

अदरक पाचन क्रिया को ठीक करके, लिवर के काम को बढ़ावा देता है।

10. लहसुन

रोजाना थोड़ी मात्रा में लहसुन का सेवन करने से लिवर एंजाइम सक्रिय होते हैं। लिवर में सल्फर कंपाउंड होता है, जो लिवर एंजाइम को सक्रिय करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

अगर आपको ऊपर बताए गए किसी फूड से एलर्जी है, तो इसका सेवन किसी भी परिस्थिति में न करें। लिवर से जुड़ी अन्य परेशानियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

अधिक मात्रा में न करें चीनी का सेवन, लिवर को पहुंच सकता है नुकसान

Disclaimer