Expert

अधिक मात्रा में न करें चीनी का सेवन, लिवर को पहुंच सकता है नुकसान

ज्‍यादा चीनी खाना की आदत सेहत ही नहीं बल्‍क‍ि ब्रेन, ल‍िवर जैसे कई अंगों के ल‍िए नुकसानदायक होता है। यह ल‍िवर को डैमेज कर सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अधिक मात्रा में न करें चीनी का सेवन, लिवर को पहुंच सकता है नुकसान

Impact of Sugar Consumption on Liver: चीनी का सेवन सेहत के ल‍िए हान‍िकारक होता है। ज्‍यादा चीनी खाने से ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। वजन भी तेजी से बढ़ता है। ज‍िन लोगों को चीनी वाली चाय पीने की आदत होती है, उनके ल‍िए चीनी अध‍िक नुकसानदायक हो सकती है क्‍योंक‍ि ल‍िक्‍व‍िड फॉर्म में चीनी लेने से, शुगर लेवल अध‍िक तेजी से बढ़ता है। ज्‍यादा चीनी खाने से शरीर के अन्‍य अंगों की तरह ल‍िवर पर भी बुरा असर पड़ता है। जो लोग न‍ियम‍ित रूप से चीनी का सेवन करते हैं, उनके शरीर में ल‍िवर को और भी अध‍िक नुकसान हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे ल‍िवर के ल‍िए ज्‍यादा चीनी खाने के नुकसान। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।   

impact of sugar consumption on liver

ज्यादा चीनी खाने से लिवर को होने वाले नुकसान- Impact of Sugar Consumption on Liver

  • फ्रुक्टोज एक चीनी है जो फल, फलों के रस, कुछ सब्जियों और शहद में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है। ज्‍यादा मात्रा में फ्रुक्‍टोज का सेवन करने से ल‍िवर में फैट जमा हो जाता है और इससे नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। 
  • अगर नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज का इलाज न क‍िया जाए, तो फाइब्रोस‍िस, स‍िरोस‍िस और ल‍िवर कैंसर जैसी बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है।
  • ल‍िवर, ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। अगर आप चीनी का ज्‍यादा सेवन कर लेंगे, तो ल‍िवर के ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता कमजोर हो जाएगी और इससे डायब‍िटीज और अन्‍य मेटाबॉल‍िक समस्‍याएं हो सकती हैं।  
  • इंसुलिन रेसिस्टेंस फैटी लिवर को और भी खराब कर सकता है और फैटी लिवर इंसुलिन रेसिस्टेंस को बढ़ा सकता है।
  • ज्यादा चीनी का सेवन लिवर में फ्रुक्टोज मेटाबॉलिज्म के दौरान फ्री रेडिकल्स के प्रोडक्‍शन को बढ़ा सकता है, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होने लगता है। यह लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और सूजन का कारण बन सकता है।
  • लंबे समय तक ज्यादा चीनी का सेवन लिवर में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन पैदा कर सकता है, जो लिवर की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
  • लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने का मुख्य अंग है। ज्यादा चीनी का सेवन लिवर की डिटॉक्सीफिकेशन की क्षमता को कम कर देता है। इस वजह से शरीर में हानिकारक पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है। 
  • हालांकि चीनी सीधे तौर पर एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज का कारण नहीं बनती, लेकिन ज्यादा चीनी का सेवन लिवर पर पड़ने वाले प्रभाव को बढ़ा सकता है और इस वजह से लिवर रोग का खतरा बढ़ जाता है।
  • लिवर की क्रॉनिक बीमारियों के कारण लिवर कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- आपका लिवर खराब कर सकती हैं सुबह की ये 5 गलत आदतें, बरतें सावधानी

चीनी का सेवन कम करने के तरीके- How to Reduce Sugar Consumption

लिवर को चीनी से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आपको अपने आहार और जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है- 

  • प्रोसेस्‍ड फूड्स, सॉफ्ट ड्र‍िंक्‍स, केक, ब‍िस्‍क‍िट, म‍िठाइयों का सेवन करने से बचें। इनमें चीनी की अध‍िक मात्रा पाई जाती है।   
  • शहद, गुड़ और फलों में पाए जाने वाली प्राकृत‍िक चीनी का सेवन भी कम से कम करें। 
  • फाइबर युक्त आहार जैसे ताजी सब्‍ज‍ियां, साबुत अनाज, दाल आद‍ि का सेवन करें। फाइबर लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह पाचन में सुधार करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।
  • रोज एक्‍सरसाइज करने से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है और लिवर में फैट जमा होने का खतरा कम होता है।
  • हर दिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि करने की कोशिश करें।
  • चलना, दौड़ना, तैराकी, या योग जैसी गतिविधियां लिवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं।
  • संतुलित आहार लें जिसमें प्रोटीन, हेल्‍दी फैट और कार्बोहाइड्रेट का सही संतुलन हो। ज्‍यादा मात्रा में फल, सब्जियां और संपूर्ण अनाज खाएं।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी लिवर की डिटॉक्सीफिकेशन प्रक्रिया में मदद करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
  • एल्‍कोहल में भी चीनी होती है, और इसका ज्यादा सेवन लिवर को अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। इसल‍िए एल्‍कोहल का सेवन बंद कर दें। 

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

रेगुलर ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, शरीर को मिलेंगे पूरे पोषक तत्व

Disclaimer