Expert

रेगुलर ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, शरीर को मिलेंगे पूरे पोषक तत्व

Tips To Make Regular Breakfast More Healthy: रेगुलर ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
रेगुलर ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, शरीर को मिलेंगे पूरे पोषक तत्व

Tips To Make Regular Breakfast More Healthy: हम अपने दिन की शुरुआत ब्रेकफास्ट से करते हैं। ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होने के साथ ये दिन भर के लिए हमें एनर्जी भी देता है। ऐसे में इसे गलती से भी स्किप करने की कोशिश न करें। हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से पाचन-तंत्र दुरुस्त रहने के साथ शरीर को ताकत मिलती हैं। बहुत से लोग ब्रेकफास्ट को जल्दी में खाने के साथ कई बार काफी कम भी खाते है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। नाश्ता नहीं करने की वजह से आप चिड़चिड़ा होने के साथ तनाव का स्तर भी बढ़ सकता हैं। अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में पोहा, ऑमलेट, दलिया का सेवन करते हैं लेकिन कई बार इन चीजों के सेवन के बाद भी शरीर को इनके अधिकतम पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में रेगुलर ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से इन चीजों के सेवन से पूरा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

ऑमलेट में वेजिटेबल को मिला सकते हैं

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। अधिकतर लोग नाश्ते में ऑमलेट का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऑमलेट को और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ऑमलेट में मशरूम और क्विनोआ को शामिल किया जा सकता हैं। इनको शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ेगी।

साबुत अनाज में सब्जियों को शामिल करें

साबुत अनाज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग सुबह नाश्ते में इनसे बनी किसी चीज का सेवन करते हैं। साबुत अनाज के सेवन से पेट लंबा समय तक भरा रहता है और शरीर को ताकत भी मिलती हैं। साबुत अनाज को हेल्दी बनाने के लिए इसमें प्याज, गाजर, मशरूम और ब्रोकली को मिक्स किया जा सकता हैं।

olive oil

हेल्दी तेल चुनें

यदि आप नाश्ते में हेल्दी खाना चाहते हैं, तो स्वस्थ तेल को चुनना जरूरी है। खाने को पकाने के लिए नारियल तेल, जैतून का तेल, सूरजमुखी तेल या सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इन तेलों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और हार्ट भी हेल्दी रहता हैं।

इसे भी पढ़ें- दिन की शुरुआत हेल्दी फैट्स के साथ क्यों करनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

स्मूदी में थोड़े से ड्राई फ्रूट्स मिलाएं

स्मूदी को दही, दूध और फलों को मिलाकर बनाया जा सकता है। स्मूदी के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहने के साथ शरीर हाइड्रेट भी रहता है। स्मूदी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज से राहत देता हैं। ये शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। स्मूदी को बनाने के बाद इसे ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर गर्निश करें।

पेन केक

पेनकेक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अधिकतर घरों में लोग इसे चाव से खाते हैं। पेनकेक बनाने के लिए कई तरह के फलों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। फल नेचुरल मीठे के साथ इनको मिलाने से पेन केक कई गुना हेल्दी हो जाता है। 

 रेगुलर ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

मुंह में छाले होने पर न खाएं ये 4 चीजें, जल्द मिलेगी राहत

Disclaimer