Connection Between Eye and Liver Health in Hindi: शरीर के सभी अंग एक-दूसरे से कहीं न कहीं जुड़े होते हैं। इसलिए अगर किसी भी अंग में समस्या महसूस हो तो उसका प्रभाव शरीर के अन्य बॉडी ऑर्गन्स पर देखा जा सकता है। आंखों की सेहत से आप लिवर के स्वास्थ्य का पता लगा सकते हैं। आंखें केवल हेल्दी दिखाई दें इसका मतलब यह नहीं कि वह वास्तव में हेल्दी होती हैं।
आंखें शरीर का बेहद जरूरी हिस्सा होता है इसलिए इसकी नियमित जांच कराते रहना जरूरी होता है। क्या आप जानते हैं आपकी आंखों का सीधा कनेक्शन आपके लिवर से होता है। अगर आपका लिवर डैमेज है तो इसका असर आंखों पर देखने को मिल सकता है। आइये न्यूट्रिश्नस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल से जानते हैं आंखों और लिवर के बीच क्या कनेक्शन होता है?
आंखों से लिवर की बीमारी का पता कैसे लग सकता है?
आंखों से लिवर की बीमारी का पता आसानी से लगाया जा सकता है। दरअसल, आंखों के आस-पास के सफेद हिस्से का साइज बढ़ रहा है तो इसका मतलब है कि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है। ऐसी स्थिति होने का मतलब है कि आपकी आंखों के ऊपर कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा है। आमतौर पर ऐसा फॉल्टी कोलेस्ट्रॉल मेटाबॉलिज्म के कारण होता है। यह स्थिति लिवर से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा करती है। अगर आपके लिवर में डैमेज है या उसकी कार्यक्षमता पर असर पड़ रहा है तो इसका मतलब आपको लिवर से जुड़ी समस्या है।
View this post on Instagram
आंखों और लिवर में क्या संबंध है?
आंखों और लिवर के बीच आपस में सीधा कनेक्शन होता है। नेश्नल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के मुताबिक लिवर और आंखें कई संबंधों में एक दूसरे से जुड़े होते हैं। दरअसल, अगर आपको मेटाबॉलिज्म, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस या सूजन से जुड़ी कोई समस्या है तो हो सकता है कि यह आपकी आंखों और लिवर से संबंधित हों। कुछ बीमारियां जैसे हेपाटाइटिस, पीलिया आदि में लिवर में समस्या होने के साथ-साथ आंखों पर भी प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही अगर आपको विटामिन-ए की कमी है तो यह दोनों अंगों को प्रभावित कर सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version