
Silent Stroke ke Lakshan: साइलेंट स्ट्रोक तब होता है, जिसमें मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति अचानक से बंद हो जाती है। इसमें मस्तिष्क की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इसकी वजह से मस्तिष्क के एक छोटे हिस्से को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता कम हो सकती है। साइलेंट स्ट्रोक का वैसे तो कोई खास लक्षण महसूस नहीं होता है, लेकिन आपको कुछ संकेतों का अनुभव हो सकता है। इन संकेतों को आपको बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सुश्रुत ब्रेन एंड स्पाइन, नई दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. यशपाल सिंह बुंदेला से जानते हैं-
साइलेंट स्ट्रोक के संकेत- Silent Stroke Symptoms in Hindi
1. चक्कर आने की समस्या
अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। यह साइलेंट स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है। चक्कर आने की समस्या को बिलकुल अनदेखा नहीं करना चाहिए।
2. भूलने की बीमारी
अगर आप कोई चीज रखकर भूल जाते हैं तो यह भी साइलेंट स्ट्रोक का एक संकेत हो सकता है। साइलेंट स्ट्रोक से पहले आपको हल्की भूलने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- स्ट्रोक का खतरा किन-किन चीजों से बढ़ सकता है? डॉक्टर से जानें
3. सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होना
साइलेंट स्ट्रोक की वजह से आपके सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। अगर आपके सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित हो रही है तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें।
4. देखने में परेशानी होना
अगर आपको एक या दोनों आंखों से देकने में परेशानी हो रही है तो इस संकेत को बिलकुल अनदेखा न करें। यह साइलेंट स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा क्यों रहता है? डॉक्टर से जानें
5. गंभीर सिरदर्द की समस्या
अगर आपको अचानक से भयंकर सिरदर्द की समस्या हो तो इसे अनदेखा न करें। साइलेंट स्ट्रोक के कारण भी भयंकर सिरदर्द हो सकता है।
Read Next
रात को नहीं आई सही नींद, तो दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स, नहीं होगी थकान और सुस्ती
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version