Doctor Verified

स्ट्रोक से 7 दिन पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, बरतें सावधानी

What Are The Warning Signs Seven Days Before A Stroke In Hindi: स्ट्रोक से 7 दिन पहले कमजोरी, हाथ में दर्द और चेहरे का एक तरफ लटकना महसूस हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्ट्रोक से 7 दिन पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, बरतें सावधानी

What Are The Warning Signs Seven Days Before A Stroke In Hindi: जब ब्रेन में सही तरह से ब्लड सप्लाई नहीं होती है, तो इस वजह से मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में अगर सही समय पर मरीज को प्राथमिक उपचार न मिले या , तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। Centers for Disease Control and Prevention (.gov) के अनुसार, "पुरुषों की तुलना में महिलाओं में स्ट्रोक होने का रिस्क ज्यादा होता है।" स्ट्रोक को आप एक्यूट न्यूरोलॉजिकल डिस्ऑर्डर के नाम से भी जान सकते हैं। यह जानलेवा हो सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्ट्रोक आने के 7 दिन पहले से ही आपका शरीर इसके लक्षण दिखाने लगता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि स्ट्रोक आने के 7 पहले किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इन्हें जानकर आप इलाज करवा सकते  हैं। इस बारे में हमने नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, एनआईयू के डॉ. एस. ए. रहमान से बात की।


इस पेज पर:-


स्ट्रोक से 7 दिन पहले दिखने वाले लक्षण- What Are The Warning Signs Seven Days Before A Stroke In Hindi

What Are The Warning Signs Seven Days Before A Stroke In Hindi

सुबह उठने में दिक्कत होना- Difficult to Get Out Of Bed

स्ट्रोक आने के सात दिन पहले से ही व्यक्ति डल महसूस करने लगता है।  साथ ही, उसे सुबह उठने में कमजोरी महसूस होती है, हाथ उठाना मुश्किल लगता है और चेहरे पर भी भारीपन महसूस होता है। असल में स्ट्रोक के लक्षण के तौर पर मरीज के लिए बैलेंस करना मुश्किल होता है। यही नहीं, सही तरह से बैलेंस न बना पाने के कारण व्यक्ति गिर भी सकता है।

इसे भी पढ़ें: Pre Stroke Symptoms: महिलाओं में प्री-स्ट्रोक से पहले दिखते हैं ये 7 लक्षण, न करें अनदेखी

हाथ में कमजोरी होना- Arm Weakness

स्ट्रोक आने के करीब 7 दिन पहले से हाथ को ऊपर उठाने या नीचे करने में  दिक्कत आ सकती है। व्यक्ति का हाथ इतना कमजोर हो जाता है कि वह कुछ भी उठा नहीं पाता है। यहां तक कि व्यक्ति के शरीर का आधा हिस्सा बहुत ज्यादा कमजोर हो जाता है।

धुंधला दिखना- Impaired vision

स्ट्रोक आने से सात दिन पहले से ही मरीज को चीजें धुंधली दिखने लगती है। कभी ऐसा एक आंख के साथ होता है, तो कभी दोनों आंखों के साथ होता है। कभी-कभी आंखों  के धुंधलेपन  के कारण व्यक्ति के लिए एक जगह खड़ा होना या एक जगह से दूसरे जगह तक मूव करना भी मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रोक से एक महीने पहले ही शरीर देने लगता है ये 6 संकेत, रहें सावधान

याददाश्त पर असर पड़ता है- Memory loss

स्ट्रोक आने से पहले व्यक्ति की याददाश्त पर भी असर पड़ने लगता है। उसे फोकस करने और याद रखने में दिक्कत होने लगती है। आपको बता दें कि अगर किसी को स्ट्रोक आ जाए, तो भविष्य में भी उसकी याददाश्त पर बुरा असर देखने को मिलता है। इससे मरीज को लॉन्ग टर्म या शॉर्ट टर्म की समस्या हो सकती है।

बोलने में दिक्कत होना- Difficulty speaking

स्ट्रोक आने से सात दिन पहले मरीज अपने बातचीत के लहजे में भी दिक्कत महसूस कर सकता है। वैसे तो स्ट्रोक होने के दौरान  भी यह चीज नोटिस की जाती है। मरीज के लिए शब्द बोलना भी मुश्किल हो जाता है। इसी तरह, स्ट्रोक के सात दिन पहले वह सही तरह से बातचीत नहीं कर पाता और उसे समझने में भी सामान्य 

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में माइल्ड स्ट्रोक से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत और लक्षण, जानें बचाव के उपाय

थकान रहना- General weakness

थकान का बना रहना स्ट्रोक के आम लक्षणों में एक है। स्ट्रोक आने के सात दिन पहले ही व्यक्ति को थकान होने के साथ ही  एनर्जी की कमी महसूस हो सकती  है। वैसे तो थकान कई अन्य बीमारियों की ओर भी इशारा करता है। लेकिन, यदि व्यक्ति को थकान साथ-साथ ऊपर  बताए गए लक्षण नजर आ रहे हैं, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कंफ्यूजन- Confusion

स्ट्रोक आने के 7 दिन पहले से ही मरीज चीजों को समझने-जानने में कंफ्यूज होने लगता है। उन्हें सही तरह से शब्द याद नहीं आते। साथ ही, बोलने में परेशानी होती है। आपको बता दें कि आपको आमतौर पर बोलने के दौरान शब्दों के चयन में कठिनाई होती है, तो यह स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं।

Disclaimer- जरूरी नहीं है कि यहां बताए गए लक्षण हर मरीज को 7 दिन पहले से ही नजर आने लगे। हर व्यक्ति की  हेल्थ की कंडीशन अलग होती है। इसलिए, उनके लक्षण भी अलग-अलग नजर आ सकते हैं। यहां बताए गए कोई भी लक्षण आपको दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या शरीर में खून की कमी से हार्ट की बीमारी हो सकती है? डॉक्टर से जानें इनमें कनेक्शन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version