Mild Stroke Signs And Symptoms: माइल्ड स्ट्रोक, जिसे मिनी स्ट्रोक भी कहा जाता है, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। जिसे मेडिकल भाषा में ट्रांसिएंट इस्केमिक अटैक (TIA) कहा जाता है। मायो क्लिनिक के अनुसार इस स्थिति में मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त की सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती है, जो कि मस्तिष्क की ओर जाने वाली धमनियों में ब्लॉकेज, संकुचित होने, थक्का या मलबा, फैट, कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण होता है। जिससे मस्तिष्क में पर्याप्त रक्त की आपूर्ति करने में बाधा आती है। हालांकि कुछ मामलों में यह शरीर में खून की कमी, खराब ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन का परिणाम भी हो सकता है। माइल्ड स्ट्रोक में आपके मस्तिष्क में आपूर्ति 5 मिनट तक प्रभावित हो सकती है। अगर इसका समय रहते उपचार नहीं किया जाता है, तो यह स्थित भविष्य में बढ़ सकती है, इस्केमिक स्ट्रोक और हेमोरेजिक स्ट्रोक के विकास का कारण बन सकती है। जो आपके मस्तिष्क को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही ब्रेन डेड का कारण भी बन सकता है।
यह समस्या पुरुष और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है। खराब खानपान और जीवनशैली के चलते महिलाओं में भी इसके मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन सवाल यह कि अगर कोई महिला माइल्ड या मिनी स्ट्रोक के जोखिम में है, तो इसका पता कैसे लगाया जा सकता है? सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) के अनुसार माइल्ड स्ट्रोक से पहले पुरुष और महिलाओं दोनों में ही, इसके कई संकेत और लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको महिलाओं में माइल्ड स्ट्रोक के 5 संकेत, लक्षण और बचाव के उपाय बता रहे हैं।
महिलाओं में माइल्ड स्ट्रोक के संकेत और लक्षण
- बिनी किसी वजह या कारण के आपको अचानक और तेज सिरदर्द हो सकता है
- आपको चलने-फिरने में परेशानी, चक्कर आना साथ ही शरीर का संतुलन खोने जैसी समस्या हो सकती है
- आप बोलने में परेशानी, अचानक भ्रम जैसी स्थितियों का सामना कर सकते हैं
- आप शारीरिक अंगों में सुन्नपन या कमजोरी महसूस कर सकते हैं, खासकर चेहरे, हाथ या पैर, या शरीर के एक तरफ।
- आपको देखने में परेशानी हो सकती है, यह एक या दोनों आंखों में अचानक हो सकता है।
माइल्ड स्ट्रोक से बचने के उपाय- How To Prevent Mild Stroke
सीडीसी के अनुसार आप जीवनशैली में बदलाव और माइल्ड स्ट्रोक के जोखिम कारकों में सुधार करके आसानी से इससे राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखना है जिनमें शामिल हैं..
- अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें। ऐसी चीजों के सेवन या गतिविधियों से बचें, जिनके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
- कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने न दें, क्योंकि यह आपकी रक्त वाहिकाओं को ब्लॉक करता है।
- तंबाकू, स्मोकिंग और शराब के सेवन से सख्त परहेज करें।
- स्वस्थ और संतुलित आहार लें, मौसमी फल-सब्जियों का सेवन अधिक करें। ऐसे फूड्स चुनें, जो पोषक तत्वों से भरपूर हों।
- ज्यादा तला-भुना, नमकीन, मसालेदार, पैकेट बंद, प्रोसेस्ड फूड आदि से सख्त परहेज करें।
- चीनी का सेवन बहुत कम मात्रा में, या न हीं करें।
- डायबिटीज को प्रबंधित करें।
- नियमित एक्सरसाइज करें
- योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें।
अगर कोई महिला उपरोक्त संकेत और लक्षणों का अनुभव करती है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जिससे कि डॉक्टर इसके सही कारणों का पता लगा सके और आपको उपचार प्रदान कर सके।
All Image Source: Freepik