Fatty Liver Symptoms In Females: लिवर हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाता है। जब यह ठीक से काम नहीं करता है, तो शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं। फैटी लिवर, हमारे लिवर से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इसे हेपेटिक स्टीटोसिस कहा जाता है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब आपके लिवर में फैट जमा होने लगता है। समय रहते उपचार न मिलने पर यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है और लिवर फेलियर का कारण बन सकती है। महिलाओं में भी फैटी लिवर की समस्या काफी तेजी से फैल रही है, आमतौर पर यह समस्या पुरुषों में अधिक देखने को मिलती है, क्योंकि वह शराब और स्मोकिंग आदि जीवनशैली की खराब आदतों में अधिक शामिल रहते हैं। हालांकि महिलाओं में भी यह समस्या बहुत आम हो गई है। महिलाओं में फैटी लिवर की समस्या होने पर कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं, जिन्हें समय रहते पहचान कर आप डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं और उपचार प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको महिलाओं में फैटी लिवर के 7 लक्षण (mahilao me fatty liver ke lakshan) बता रहे हैं
महिलाओं में फैटी लिवर के लक्षण- Fatty Liver Symptoms In Women
- हर समय थकान महसूस करना
- पेट के ऊपर दाई तरफ दर्द और बेचैनी की समस्या
- पेट में सूजन और दर्द
- आंखें और शरीर की त्वचा में पीलापन
- हाथ की हथेलियां लाल होना
- स्प्लीन का बढ़ना
- त्वचा की नीचे मौजूद रक्त वाहिकाओं का दिखना या उभरना
फैटी लिवर से बचाव के उपाय- How To Prevent Fatty Liver
फैटी लिवर का एक बड़ा कारण आपका खराब खानपान और जीवनशैली की आदते हैं। जीवनशैली में बदलाव और स्वस्थ खानपान के साथ आप फैटी लिवर से आसानी बच या इसे रोक सकते हैं। इसके लिए आप कुछ सरल कदम उठा सकते हैं...
- शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखें।
- स्मोकिंग से सख्त परहेज करें।
- सप्ताह में 5 दिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम जरूर करें।
- शराब का सेवन बिल्कुल भी न करें।
- तले-भुने, ज्यादा मसालेदार भोजन करने से बचें।
- आहार में हेल्दी फैट्स शामिल करें।
- प्रोसेस्ड और पैकेज्ड, साथ ही ज्यादा नमक वाले फूड्स के सेवन से बचें।
- योग करने से बहुत फायदा मिलेगा।
इन सरल टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से फैटी लिवर की समस्या से बच सकती हैं। अगर कोई महिला उपरोक्त लक्षणों का अनुभव करती है, तो ऐसे में उन्हें डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। जिससे कि वह आपको सही उपचार प्रदान कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी घरेलू नुस्खा या दवा लेने से बचें।
All Image Source: freepik