महिलाओं को शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन हाई होने की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों के शरीर में पाया जाने वाला सेक्स हार्मोन है। ये हार्मोन पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। ध्यान रखें कि महिलाओं के शरीर में भी कुछ मात्रा में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पाया जाता है। हालांकि, इस हार्मोन की मात्रा बढ़ने पर महिलाओं को शरीर में कई बदलाव नजर आ सकते हैं। इन संकेतों को लेकर हार्मोन एंड गट हेल्थ कोच और डाइटीशियन मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए इस वीडियो की मदद से महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने के कारण दिखने वाले संकेतों के बारे में जानते हैं।
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने पर दिखते हैं ये संकेत
बालों का जरूरत से ज्यादा झड़ना
शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा बढ़ने पर बाल सामान्य से ज्यादा झड़ने लगते हैं। इस स्थिती में गंजेपन का खतरा बढ़ सकता है। बाल झड़ने से बचाव के लिए आप अलसी के बीजों का पानी पी सकती हैं। यह पानी बालों को झड़ने से रोकता है और हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है।
फेशियल हेयर निकलने की समस्या
अगर महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, तो चेहरे पर अनचाहे बाल दिखते हैं। इस स्थिति में चेहरे पर सामान्य से ज्यादा बाल निकल आते हैं। इससे बचाव के लिए आप एक दिन में कम से कम 2 कप पुदीने की चाय का सेवन कर सकती हैं। इससे एंड्रोजन लेवल कम होता है और दाढ़ी-मूंछ भी कम निकलती है।
इसे भी पढ़ें- फेशियल हेयर हटाने के लिए इस्तेमाल करें चावल का आटा, मिलेगा स्मूद ग्लोइंग चेहरा
अनियमित पीरियड्स की समस्या
शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा बढ़ने पर महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे पीरियड्स कभी समय से पहले और कभी बहुत देरी से शुरू होते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप एक कप चेस्टबेरी की चाय का सेवन कर सकती हैं। इससे हार्मोन बैलेंस होते हैं और मेंस्ट्रुअल साइकिल को सुधारा जा सकता है।
बढ़ सकता है गर्दन का कालापन
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने पर गर्दन का कालापन बढ़ सकता है। अक्सर लोग इसे लापरवाही समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। मगर यह स्थिति हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से भी हो सकती है। इससे बचाव के लिए आप सुबह मेथी का पानी पी सकती हैं। यह पानी गर्दन साफ करने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
मूड स्विंग्स की समस्या
अगर महिलाएं बहुत ज्यादा मूड स्विंग की समस्या का सामना कर रही हैं, तो ऐसा टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने की वजह से भी हो सकता है। इससे बचाव के लिए आप मैग्नीशियम रिच फूड्स जैसे कि कद्दू के बीजों का सेवन कर सकती हैं। इससे इरिटेशन और एंग्जायटी को कम किया जा सकता है।
View this post on Instagram
एक्ने और पिंपल्स की समस्या
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा बढ़ने पर महिलाओं को स्किन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स निकलने लगते हैं। इससे बचाव के लिए आप दिन में एक कप नेटल टी का सेवन कर सकती हैं। यह चाय एंड्रोजन लेवल को कम करती है और पिंपल्स कम निकलते हैं।
पेट बाहर निकलना
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा बढ़ने से महिलाओं का पेट बाहर निकलने लगता है। इससे बचाव के लिए आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम किया जा सकता है और पेट की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।
इसे भी पढ़ें- पेट बाहर क्यों निकलता है? खाने के अलावा ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा बढ़ने पर ऊपर बताए कई संकेत नजर आ सकते हैं। आपको अपने शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना चाहिए। इससे आप खुद को हार्मोनल बैलेंस के कारण और कई अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकती हैं।