Doctor Verified

पेट बाहर क्यों निकलता है? खाने के अलावा ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

Why Does The Stomach Stick Out: मोटापे के अलावा पेट बाहर निकलने के कई कारण हो सकते हैं, डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट बाहर क्यों निकलता है? खाने के अलावा ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार


Why Does The Stomach Stick Out: मोटापा और पेट की चर्बी बढ़ना आज के समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण लोग मोटापे की समस्या का शिकार हो रहे हैं। बढ़ते मोटापे की वजह से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और लिवर व किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी रहता है। इन बीमारियों से बचने के लिए वजन को कंट्रोल में रखना चाहिए। लेकिन आपने देखा होगा कि कई लोगों का वजन कम होते हुए भी उनका पेट बाहर (Pet Bahar Kyu Nikalta Hai) आ जाता है। आज के समय में ज्यादातर लोग इस समस्या के शिकार हैं। पेट बाहर निकलने की वजह से न सिर्फ पर्सनालिटी पर असर होता है बल्कि इसकी वजह से कई परेशानियों का खतरा भी रहता है। पेट और शरीर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों की वजह से पेट बाहर आ जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आखिर पेट बाहर क्यों आ जाता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

पेट बाहर क्यों निकलता है?-  Why Does The Stomach Stick Out in Hindi

अनियंत्रित खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली मोटापा और पेट बाहर आने का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। पेट के आसपास चर्बी जमने के कारण आपका पेट बाहर निकलने लगता है। सिर्फ यही नहीं पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी इसका कारण हो सकती हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "पेट और कमर के आसपास जमा चर्बी के अलावा पेट के भीतर मौजूद गंदगी भी पेट निकलने का कारण हो सकती है। कब्ज, अपच और पेट में लगातार गैस बनने की समस्या भी पेट बाहर निकलने का कारण हो सकती हैं।" डॉक्टर कहते हैं कि पेट में मल जमा होने की वजह से भी आपका पेट लगातार बाहर निकलने लगता है। 

Why Does The Stomach Stick Out

इसे भी पढ़ें: मोटापे के कारण बाहर निकल रहा है बच्चे का पेट, तो कराएं ये 5 असरदार एक्सरसाइज

पेट बाहर निकलने के पीछे ये कारण जिम्मेदार होते हैं-

  • पेट में हवा बनी रहना
  • हॉर्मोन असंतुलित होने के कारण
  • पेट में कब्ज, अपच और ब्लोटिंग की समस्या
  • पेट में इन्फेक्शन
  • बहुत ज्यादा लिक्विड फूड और पानी का सेवन
  • नाश्ते में अन्हेल्दी चीजों का सेवन
  • रात में हैवी फूड्स का सेवन करना
  • देर रात डिनर करना

पेट कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- How Do I Stop My Stomach From Sticking Out?

पेट को कम करने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या से बचने के लिए संतुलित डाइट का सेवन करना चाहिए। सुबह के नाश्ते में हेल्दी चीजों का सेवन, दोपहर में समय पर भोजन और डिनर में हल्की चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर आप कब्ज, अपच और पेट में गैस जैसी परेशानियों के शिकार हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें: Bloating: ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण, लक्षण और आसान उपचार

इसके अलावा डाइट में फाइबर वाले फूड्स को शामिल करें। फास्ट फूड्स और अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से बचें। इसके अलावा अगर शराब का सेवन करते हैं, तो तुरंत बंद कर दें।  इन उपायों को अपनाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों और पेट बाहर निकलने की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Weight Loss Drink: वजन घटाने के लिए रोज पिएं दालचीनी, जीरा और धनिया का पानी, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer