Expert

पेट के आस-पास चर्बी क्यों जम जाती है? एक्सपर्ट से समझें इसके पीछे का साइंस

Reasons for Fat Getting Deposited Around Belly in Hindi: पेट के आस-पास जमा चर्बी आपके लुक को प्रभावित कर सकती है। आइये एक्सपर्ट्स से जानते हैं इसके पीछे के कारण। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के आस-पास चर्बी क्यों जम जाती है? एक्सपर्ट से समझें इसके पीछे का साइंस


Reasons for Fat Getting Deposited Around Belly in Hindi: मोटापा देखने में भले ही आम लगे, लेकिन यह गंभीरता से सोचने वाला विषय है। मोटापा सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनता है। शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट जमना हार्ट अटैक, स्ट्रोक के साथ-साथ कैंसर तक का कारण बन सकता है। कुछ लोगों को पेट के आस-पास चर्बी जम जाती है। हालांकि कई बार मेनोपॉज और प्रेग्नेंसी के बाद ऐसी स्थिति हो सकती है। जैसे-जैसे वजन बढ़ता जाता है वैसे-वैसे फैट शरीर के अन्य हिस्सों में भी पहुंचने लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पेट के आस-पास चर्बी क्यों जम जाती है। अगर नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इसके पीछे का साइंस समझाएंगे। आइये हेल्थ कोच और फिटनेस एक्सपर्ट प्रियांक महता से जानते हैं इसके बारे में।

पेट के आस-पास चर्बी क्यों जम जाती है?

एक्सपर्ट के मुताबिक फैट शरीर के लिए जरूरी होता है। पेट के आस-पास सुबकुटेनस और विसेरल दो तरह की चर्बी जमा होती हैं। सुबकुटेनस फैट चमड़ी के नीचे होता है, जो पिंच करने पर दिखता है। वहीं, विसेरल फैट पेट के आस-पास जमा हुआ टॉक्सिक फैट होता है, जो कई बार मेटाबॉलिक समस्याओं का भी कारण बनता है। सुबकुटेनस फैट शरीर के लिए जरूरी होता है और किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। यह फैट शरीर के अंगों को सुरक्षित रखने के साथ बॉडी टेंपरेचर को भी नियंत्रित रखता है। बात करें अगर बेली फैट की तो यह ज्यादा कैलोरी और जंक फूड्स आदि खाने की वजह से ज्यादा होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyank Mehta | Fitness Coach (@getsetfit)

कितना होना चाहिए फैट?

पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही फैट की मात्रा निर्धारित होती है, जो उनकी सेहत के लिए अच्छा होता है। पुरुषों में विसेरल फैट 15 से 22 फीसदी तक होना चाहिए। वहीं, महिलाओं में यह फैट 25 से 30 फीसदी के बीच में होना चाहिए। अगर इससे ज्यादा फैट होता है तो यह खतरे का संकेत हो सकता है। इससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

वेट लॉस के दौरान शुगर क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version