Low Sex Drive in Menopause: मेनोपॉज उस स्थिति को कहा जाता है, जब किसी महिला का मासिक धर्म हमेशा के लिए बंद हो जाता है। यह एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो किसी महिला के जीवन में काफी बड़ा बदलाव होता है। मेनोपॉज के बाद कोई भी महिला मां नहीं बन पाती है। आमतौर पर 45 से 55 साल की उम्र के बीच मेनोपॉज होता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इस दौरान हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है। इस दौरान महिलाओं को रात में पसीना आना, अनिद्रा, हार्मोनल बदलाव जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में सेक्स की इच्छा भी कम होने लगती है।
मेनोपॉज के बाद सेक्स की इच्छा कम क्यों हो जाती है?- Causes of Low Sex Drive in Menopause in Hindi
1. हार्मोनल बदलाव
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होता है। इस दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर गिरने लगता है। जब शरीर में हार्मोन का स्तर कम होता है, जो इससे सेक्सुअल हेल्थ प्रभावित हो सकती है। इससे योनि में ड्राईनेस की समस्या बढ़ सकती है, जो सेक्स को दर्दनाक बनाता है। इसकी वजह से महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान सेक्स की इच्छा हो सकती है।
2. मानसिक समस्याएं
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कई तरह के मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को स्ट्रेस, तनाव, डिप्रेशन और मूड स्विंग्स आदि से जूझना पड़ता है। इसका असर यौन स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के कारण सेक्स करने की इच्छा कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- PCOS से पीड़ित महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, जानें बचाव के तरीके
3. शारीरिक समस्याएं
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को थकान और ऊर्जा में कमी का अनुभव हो सकता है। इससे नींद प्रभावित हो सकती है। ये समस्याएं महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान सेक्सुअल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है और इससे सेक्स करने की इच्छा कम हो सकती है।
4. स्वास्थ्य समस्याएं
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं जैसे- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझना पड़ता है। ये स्वास्थ्य समस्याएं सेक्सुअल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। इसकी वजह से सेक्स ड्राइव में कमी आ सकती है।
Read Next
PCOD का पता चलते ही डॉक्टर प्रेग्नेंसी जल्दी प्लान करने को क्यों कहते हैं? जानें एक्सपर्ट से
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version