Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में सेक्स ड्राइव में बदलाव हो सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि ऐसा सभी महिलाओं के साथ हो। दरअसल, इस दौरान शरीर में हार्मोन्स में बदलाव होते हैं, जिससे सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से


Can pregnancy changes Women sex drive in Hindi: प्रेग्नेंसी महिलाओं के जीवन का एक बेहद ही खूबसूरत सफर होता है। यह सफर थोड़ा जटिल और तकलीफों से भरा जरूर होता है, लेकिन महिलाओं के लिए यह काफी खुशीभरा पल होता है। कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है? प्रेग्नेंसी के दौरान आमतौर पर शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों का प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने का मन नहीं करता है।

कुछ मामलों में प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से भ्रूण पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इस लेख में आज हम जानेंगे कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है या नहीं? प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की शरीर में कई बदलाव होते हैं। इसमें से एक सेक्स ड्राइव में कमी भी हो सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की। 

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है? (Can Pregnancy Changes Women Sex Drive in Hindi)

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में सेक्स ड्राइव में बदलाव हो सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि ऐसा सभी महिलाओं के साथ हो। दरअसल, इस दौरान शरीर में हार्मोन्स में बदलाव (Hormonal Imbalance Causes in Pregnancy) होते हैं, जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की सेक्स ड्राइव पर असर पड़ता है। कुछ महिलाओं को दूसरी तिमाही में हार्मोन्स में बदलाव होने के चलते सेक्स ड्राइव बढ़ भी सकती है।

वहीं, कुछ महिलाओं की सेक्स ड्राइव कम भी हो सकती है। आमतौर पर पहली तिमाही में महिलाओं को थकान, चिड़चिड़ापन, थकान और जी मचलाने जैसी समस्या होने लगती है। इससे उनका शारीरिक संबंध बनाने का बिलकुल मन नहीं करता है। 

sexdriveinpregnancy-inside

प्रेग्नेंसी में सेक्स ड्राइव में कमी आती है? Can pregnancy changes Women sex drive in Hindi

National Institutes of Health (NIH) के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान यौन आनंद में कमी, शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा में कमी होने के साथ ही साथ यौन गतिविधियों में भी कमी देखी जा सकती है। इसके पीछे का बड़ा कारण यह है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं शारीरिक समस्याओं से परेशान रहती (Low Sex Drive Causes in Pregnancy in Hindi) हैं, जिससे उनमें पर्याप्त एनर्जी नहीं रहती है और हर समय थकान का एहसास होता है।

हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की सेक्स ड्राइव प्रभावित होना आम है। इसलिए ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसी अन्य शारीरिक समस्या होने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

प्रेग्नेंट होने के बाद कितने महीने तक संबंध बना सकते हैं? When to do Sex During Pregnancy in Hindi

प्रेग्रेंट होने के कुछ समय बाद तक शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित हो सकता है। लेकिन, यह सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। कुछ लोगों को प्रेग्रेंट होने पर शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर प्रेग्नेंसी के शुरूआती दिनों में डॉक्टर शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करने के लिए कह सकते हैं। चूंकि, कुछ मामलों में इससे भ्रूण को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में भी सेक्स करने से बचने के लिए कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें - प्रेग्नेंसी के कितने महीने तक शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें 

प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान Precautions to do Sex in Pregnancy in Hindi 

  1. प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाते समय आपको कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
  2. शारीरिक संबंध बनाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए बेहद जरूरी होता है।
  3. प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से पहले आपको अपने यह ध्यान रखना है कि आप संक्रामक बीमारी के शिकार तो नहीं।
  4. डिलीवरी होने से कुछ दिनों पहले से ही आपको शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।
  5. शुरूआती दिनों में प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध न बनाएं।
  6. प्रेग्नेंसी के दौरान सुरक्षित रूप से शारीरिक संबंध बनाएं।

FAQ

  • प्रेग्नेंट होने के बाद कितने महीने तक करना चाहिए?

    प्रेग्नेंट होने के शुरूआती दिनों में आपको शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए। हालांकि, इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। 
  • प्रेग्नेंसी में सेक्स ड्राइव कम होने के कारण

    प्रेग्नेंसी में सेक्स ड्राइव कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी में महिलाओं को उल्टी-मतली, दर्द और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या होती है। इससे सेक्स ड्राइव में कमी आ सकती है। 
  • प्रेग्नेंसी में डॉक्टर से कब मिलना चाहिए? 

    प्रेग्नेंसी के दौरान आपको अपने डॉक्टर से हर महीने या 15 दिनों पर मिलते रहना चाहिए और अपनी शारीरिक स्थिति के बारे में बताना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में श‍िशु के व‍िकास को प्रभाव‍ित करती हैं ये 5 गलत‍ियां, तुरंत करें सुधार

Disclaimer