TB Symptoms In Woman: टीबी एक गंभीर रोग है, जो संक्रमण के कारण फैलता है। यह आपके आपके फेफड़ों को प्रभावित करता है। इसे मेडिकल भाषा में ट्यूबरक्युलोसिस कहा जाता है। इसे दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी और माना जाता है, क्योंकि इससे हर साल काफी लोग प्रभावित होते हैंं। यह पुरुष पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बूढ़े सभी वर्ग के लोगों को प्रभावित करती है। लेकिन यह गंभीर समस्या है, जिसका अगर समय रहते उपचार न किया जाए, तो यह आपके शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। यह व्यक्ति की मृत्यु का कारण भी बन सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वर्ष 2015 में लगभग 1 करोड़ 80 लाख लोगों ने टीबी के कारण अपनी जान गंवाई। इसलिए जल्द उपचार जरूरी है।
महिलाओं में टीबी के मामले भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन आमतौर पर इसके लक्षण सामान्य नजर आते हैं, जिन्हें आम समझकर महिलाएं उन्हें नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसा करने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। कोई महिला अगर टीबी से ग्रसित है या उनमें टीबी की शुरुआत हो रही है, इसके उनके शरीर में कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं। जिन्हें पहचानकर आप डॉक्टर से संपर्क करके, इसका जल्द समाधान कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको महिलाओं में टीबी के 10 लक्षण (mahilao me tb ke lakshan) बता रहे हैं।
महिलाओं में टीबी के लक्षण- TB Symptoms In Woman
- अधिक दिनों तक खांसी जैसे तीन या अधिक सप्ताह तक
- अगर खांसी के साथ बलगम भी आ रहा है
- खांसते वक्त बलगम के साथ खून
- खांसी होने पर सांस लेने में दिक्कत और दर्द
- खांसते वक्त सीने में दर्द दर्द होता है
- अचानक अगर शरीर का वजन कम हो गया है
- हर समय थकान महसूस होती है
- अक्सर बुखार रहता है
- रात में सोते समय पसीना आता है
- सामान्य तापमान में भी ठंड लगती है
- खाने की इच्छा और भूख कम होने लगती है
टॉप स्टोरीज़
टीबी से बचने के उपाय- tb se bachne ke upay
- अगर आप उपरोक्त लक्षण नोटिस करती हैं तो तुरंत डॉक्टर संपर्क करें।
- अगर कोई व्यक्ति खांस रहा है या उसे टीबी है तो उससे दूरी बनाएं, साथ ही मास्क लगाकर रखें
- स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें, जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद हों। इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी।
- बलगम वाली खांसी होने पर डॉक्टर से जांच करवाएं।
- जगह-जगह न थूके, खासकर अगर बलगम वाली खांसी है
- अपने साथ-साथ दूसरों का भी ख्याल रखें।
- डॉक्टर से परामर्श के अनुसार उपचार लें।
बहुत बार खांसी और बलगम की समस्या आम होती है, लेकिन आपको इसे आम समझ कर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से सेहत पर इसके गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आपको जांच जरूर करवा लेनी चाहिए।
All Image Source: Freepik