Doctor Verified

सुबह उठते ही नजर आने वाले ये 5 संकेत खराब स्वास्थ्य की ओर करते हैं इशारा, बरतें पूरी सावधानी

सुबह उठते ही शरीर में कुछ ऐसे संकेत नजर आएं, जैसे आंखों में जलन, थकान और कमजोरी, तो सजग हो जाएं। ये सही नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही नजर आने वाले ये 5 संकेत खराब स्वास्थ्य की ओर करते हैं इशारा, बरतें पूरी सावधानी


नींद से उठने के बाद उनींदा, थकान और आलस्य महसूस करना बिल्कुल सामान्य होता है। लोगों को नॉर्मल होने में कुछ समय लगता है। ऐसा होना सामान्य है। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुबह उठते ही शरीर को खास संकेत देने लगे, आपको असहजता होने लगे, बीमारी महसूस हो और थकान भी बनी रहे। इस तरह के संकेतों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। ये किसी न किसी तरह की बीमारी ओर इशारा करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके खराब स्वास्थ्य की ओर इशारा कर सकते हैं। इस बारे में हमने शारदा अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार-इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से बात की।

सुबह उठकर शरीर में नजर आने वाले खराब स्वास्थ्य के संकेत- Signs And Symptoms Not To Ignore In Hindi

warning signs your body gives you early in the morning 01 (4)

गला सूखना

अगर रोजाना सुबह उठते ही आपको प्यास लगने लगती है या गला सूखा हुआ लगता है, तो इसे एक गंभीर संकेत समझें। आपको लग सकता है कि गला सूखना तो सामान्य बात होती है। लेकिन, ऐसा नहीं है। ज्यादा प्यास लगना या गला सूखन डायबिटीज जैसी मेडिकल कंडीशन की ओर इशारा कर सकता है। इसके अलावा, रात के समय बॉडी डिहाइड्रेट होने पर भी सुबह नींद से उठने के बाद गला सूखने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में दिखने वाले इन 7 लक्षणों पर जरूर दें ध्यान, हो सकते हैं किसी बीमारी का संकेत

थकान लगना

सुबह नींद से उठने के बाद भी थकान महसूस होना सही नहीं है। ध्यान रखें कि पूरी रात सोने और आराम करने के बाद सुबह के समय फ्रेशनेस फील होनी चाहिए। लेकिन, आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही है। इसका मतलब है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो रही है। इसका वजह से रात को नींद अच्छी नहीं आई है। नतीजतन, सुबह थकान और कमजोरी बनी हुई है।

कब्ज होना

जो लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं या अच्छी डाइट फॉलो नहीं करते हैं। उन लोगों को इस तरह की दिक्कतें होती हैं। उन्हें कब्ज की शिकायत रहती है, क्योंकि शरीर में पर्याप्त फाइबर नहीं पहुंचता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर आप अच्छी डाइट फॉलो न करें, अक्सर तनाव में रहें और शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो कब्ज ट्रिगर होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आने पर भी शरीर में दिखें ये 7 संकेत, तो समझ जाएं स्वस्थ नहीं हैं आप

चिड़चिड़ा महसूस होना

सुबह नींद से उठने के बाद व्यक्ति को खुश और फ्रेशनेस महसूस होनी चाहिए। लेकिन, अगर आपके साथ ऐसा नहीं है, तो यह सोचने की बात है। असल में, सुबह उठकर चिड़चिड़ा वो लोग महसूस करते हैं, जिनका मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं होता है। डिप्रेशन या एंग्जाइटी होती है। इस तरह के लोगों का सुबह उठते ही मन खराब हो जाता है। सुबह-सुबह चिड़चिड़ा होना खराब मेंटल हेल्थ की ओर इशारा करता है।

आंखों में जलन

अगर आपको नींद से उठने के बाद आंखों में जलन और भारीपन महसूस होता है, तो यह भी सही संकेत नहीं है। इसका मतलब है कि आपकी रात को नींद पूरी नहीं है। नींद पूरी न होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे लंबे समय से चल रही बीमारी, स्क्रीन टाइम बिताना, सिरदर्द या तनाव आदि होना। आंखां में जलन हो, तो रात को नींद क्यों नहीं आई है, इस बात पर गौर करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सुबह-सुबह जी मिचलाने का क्या कारण है?

    सुबह-सुबह जी मिचलाने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पाचन संबंधी समस्या, लो ब्लड शुगर, तनाव और शरीर में पानी की कमी होना।
  • सुबह-सुबह घबराहट क्यों होती है?

    किसी बात का तनाव या मेडिकल कंडीशन होने पर सुबह-सुबह घबराहट हो सकती है।
  • शरीर में कमजोरी और घबराहट क्यों होती है?

    शरीर में कमजोरी और घबराहट नींद की कमी, विटामिन की कमी और पोषक तत्वों में कमी के कारण हो सकती है।

 

 

 

Read Next

ब्लड क्लॉटिंग का कारण बन सकते हैं ये फूड्स, आज ही खाना छोड़ें

Disclaimer