Expert

टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आने पर भी शरीर में दिखें ये 7 संकेत, तो समझ जाएं स्वस्थ नहीं हैं आप

Signs Of An Unhealthy Body: कुछ संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि शरीर में कुछ गड़बड़ी है। इन्हें भूलकर भी इग्नोर न करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आने पर भी शरीर में दिखें ये 7 संकेत, तो समझ जाएं स्वस्थ नहीं हैं आप


Signs Of An Unhealthy Body In Hindi: आपने अंग्रेजी की कहावत 'हेल्थ इज वेल्थ' तो कई बार सुनी होगी। इसका अर्थ है कि हमारा स्वास्थ्य ही हमारा वास्तविक धन है। अगर आप सेहतमंद हैं, तो जीवन के सभी कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका शरीर स्वस्थ नहीं है, तो कोई भी चीज किसी काम की नहीं है। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपको ठीक महसूस नहीं हो रहा होता है। आप डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर आपको कुछ टेस्ट करवाने के लिए कहते हैं। टेस्ट की रिपोर्ट्स नॉर्मल आती हैं और डॉक्टर आपको कहते हैं कि सब ठीक है। लेकिन फिर भी आप पूरी तरह से स्वस्थ महसूस नहीं करते हैं। दरअसल, मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल होने पर भी शरीर के कुछ संकेत बताते हैं कि आप अंदर से स्वस्थ नहीं हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर निकिता कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताया है, जो अनहेल्दी बॉडी की ओर इशारा करते हैं। अगर आपको भी अपने शरीर में ये संकेत नजर आते हैं तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन लक्षणों की पहचानकर आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से संकेत या लक्षण हैं, जो बताते हैं कि आप स्वस्थ नहीं हैं -

1. पेट खराब रहना

स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र का दुरुस्त रहना बहुत जरूरी है। अगर आपका पाचन सही नहीं है, तो इसका मतलब आप स्वस्थ नहीं हैं। अगर आपको बार-बार पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए।

2. सुबह उठने के बाद फ्रेश महसूस न होना

अगर आप सुबह उठने के बाद फ्रेश फील नहीं करते हैं, तो इसका मतलब आप पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। पूरी नींद लेने के बाद भी थकान या सुस्ती महसूस होना शरीर में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

Signs-Of-An-Unhealthy-Body-I

3. भोजन के बाद पेट में भारीपन होना

अगर आपको खाना खाने के बाद पेट में भारीपन या सुस्ती महसूस होती है, तो इसका मतलब आपके शरीर में कुछ गड़बड़ी है। आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने के बाद व्यक्ति को हल्का और ऊर्जावान महसूस होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सीने में भारीपन महसूस होना हो सकता है इन 5 बीमारियों का संकेत, न करें अनदेखा

4. बार-बार गैस या कब्ज होना 

अगर आप अक्सर गैस या कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो यह अच्छी सेहत का संकेत नहीं है। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पेट का सही तरीके से साफ होना बहुत जरूरी है। बार-बार गैस या कब्ज बनना पाचन से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

5. रात में नींद न आना 

दिनभर काम करने के बाद आपको रात में अच्छी और गहरी नींद आनी चाहिए। लेकिन अगर दिनभर की थकान के बाद भी आपको नींद आने में परेशानी होती है, तो इसका मतलब आपकी बॉडी हेल्दी नहीं है। इसके पीछे तनाव और चिंता जैसे कई कारण हो सकते हैं।

6. त्वचा में पीलापन

त्वचा का पीला होना या फिर त्वचा का अपनी रंगत खो देना भी इस बात का संकेत है कि आप स्वस्थ नहीं हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में सही ब्लड सर्कुलेशन नहीं होना, पोषक तत्वों की कमी, नशीले पदार्थों का सेवन, पीलिया या कोई गंभीर बीमारी।

इसे भी पढ़ें: ब‍िगड़ती सेहत का कारण कहीं सेडेंटरी (निष्क्रिय) लाइफस्‍टाइल तो नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें इसके नुकसान

7. यूरिन से जुड़ी परेशानी

शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए सही मात्रा में पसीने और यूरिन का बाहर आना जरूरी है। अगर आपके यूरिन का रंग बहुत गाढ़ा है या इससे स्मेल आती है, तो यह इस बात कसम कहते की आपका शरीर हेल्दी नहीं है।

अगर आपको भी अपने शरीर में ये संकेत नजर आते हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही, आपको अपने खानपान और जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव करने चाहिए।

Read Next

क्या बिना साफ किया चश्मा लगाने से हो सकते हैं एक्ने? जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer