Signs which Should not be Avoided for Good Health: सेहतमंद रहने के लिए अच्छी आदतें अपनाना बेहद जरूरी है। आजकल ज्यादातर लोग खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर कई बार शरीर आपको संकेत देता है, लेकिन कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जो आगे चलकर बड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए नियमित तौर पर शरीर पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। अगर शरीर में किसी तरीके का बदलाव हो तो ऐसे में बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लें। आइये डायबिटीज और थायरॉइड एक्सपर्ट डॉ. अक्षय चढ्ढा से जानते हैं इन लक्षणों की पहचान कैसे करें।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
- अगर आप सुबह उठने के बाद छींकते हैं या जुकाम से ग्रसित रहते हैं तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय इसपर जरूर ध्यान दें।
- अगर आपकी नाक से सुबह या दिनभर में कई बार पानी निकलता है तो इसे आम समस्या समझकर नजरअंदाज करने से बचें।
- अगर आपको खाना खाते ही एसिडिटी या कब्ज हो जाती है या यह समस्या जल्दी-जल्दी हो रही है तो इसपर ध्यान दें।
- जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होने के साथ ही अगर आपको शरीर के किसी हिस्से में ऐंठन है तो इसपर जरूर ध्यान दें।
- रात में बार-बार पेशाब आना भी किसी स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा हो सकता है।
View this post on Instagram
लक्षणों पर जरूर दें ध्यान
- कई बार लोग बार-बार होने वाले सिरदर्द को हल्के में लते हैं। लेकिन यह एक समस्या हो सकती है।
- अगर आप आंख, कान या त्वचा पर खुजली महसूस कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज न करें।
- बहुत ज्यादा सोना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
- अगर आप हर समय थके हुए महसूस करते हैं तो यह किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या के कारण हो सकता है।
लक्षण दिखने पर डॉक्टर से करें संपर्क
अगर आपको शरीर में इस तरह का कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो ऐसे में बिना नजरअंदाज किए डॉक्टर से मिलें। चूंकि, कई बार यह छोटे-छोटे लक्षण किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकते हैं। इसलिए इसपर ध्यान देकर आप बीमारियों से बच सकते हैं।