Health Symptoms Women Should Not Ignore: महिलाएं अक्सर ऑफिस और घर के काम में इतनी बिजी रहती हैं कि वह अपने हेल्थ पर पुरुषों के अपेक्षा कम ध्यान देती हैं। जिस कारण शुरू में दिखने वाले हल्के लक्षण महिलाएं आम समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। जिस कारण ये लक्षण आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप लें लेते हैं। आपको बता दें, हमारा शरीर में किसी तरह की समस्या होने पर वह कई दिन पहले से ही लक्षण दिखाना शुरू कर देता है। समय पर उससे पहचान करके बड़ी बीमारी को टाला जा सकता है। साथ ही महिलाओं को बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी डाइट के साथ नियमित वॉक करनी चाहिए, जिससे बीमारियों का खतरा कम हो सकें। आज के समय में बीमारियों की बड़ी वजह हद से ज्यादा तनाव लेना भी बन गया है। ऐसे में महिलाओं को शरीर को हेल्दी रखने के लिए तनाव लेने से भी बचना चाहिए। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से उन हेल्थ से जुड़े लक्षणों के बारे में जिन्हें महिलाओं को गलती से भी अवॉयड नही करना चाहिए।
स्तन का रंग अलग होना या सूज जाना
मासिक धर्म से पहले या गर्भावस्था के दौरान स्तनों में सूजन सामान्य है। लेकिन अगर आपके स्तन में असामान्य या तेज़ सूजन है या आपको अपने स्तन पर लाल या बैंगनी धब्बे दिख रहे हैं, तो ये स्तन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। इस तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
सांस लेने में कठिनाई
सीढ़ियां चढ़ने या कोई मेहनत का काम करने के बाद हल्की सांस चढ़ना सामान्य बात है। वहीं अगर इसके अलावा रोजमर्रा के काम करने के दौरान भी सांस लेने में कठिनाई होती है या आपकी सांस लेने में असुविधा होती है, तो यह ट्यूमर, रक्त के थक्के या निमोनिया के कारण हो सकता है।
पेट फूलने की समस्या
अधिक खाना खाने के बाद या मासिक धर्म के समय महिलाओं के पेट में सूजन होना सामान्य बात है। वहीं यदि आपको ज्यादातर समय पेट फूला हुआ महसूस होता है या बिना खाएं ही पेट भरा हुआ लगे, तो ये ओवरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण सकता है। लंबे समय तक पेट के निचले हिस्से में दर्द को भी सामान्य समझकर अवॉयड न करें।
तेजी से वजन कम होना
कसरत या कम खाने की वजह से वजन कम होना सामान्य बात है। लेकिन अगर नॉर्मल लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहे और फिर भी अचानक से वजन कम हो रहा है, तो ये कई तरह की बीमारी का लक्षण हो सकता हैं जैसे डाबिटीज, हृदय रोग और थायरॉयड।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज
वजाइनल ब्लीडिंग
पीरियड्स के समय 2 से 5 दिन तक ब्लीडिंग होना सामान्य बात है। लेकिन इसके अलावा ब्लीडिंग या स्पॉट सामान्य लक्षण नहीं हैं। असामान्य ब्लीडिंग के कई कारण हो सकते हैं जैसे एंडोमेट्रियोसिस, गर्भाशय फाइब्रॉएड या कैंसर। संभोग और मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना भी सामान्य नहीं होता हैं।
पेट में लगातार समस्या होना
जल्दी जल्दी पेट खराब होना बहुत सी महिलाओं में सामान्य लक्षण हो सकता हैं। लेकिन लंबे समय तक पेट में दर्द, ऐंठन, कब्ज और दस्त जैसी समस्याएं नियमित रूप से होने पर आंत की बीमारी का लक्षण हो सकता हैं। ऐसे में इस तरह के लक्षण होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
काला या मल में खून आना
मल का रंग स्वास्थ्य का हाल बताता है। अचानक से किए गए खानपान में बदलाव और आयरन की दवाई लेने के कारण कई बार मल का रंग बदल जाता है। लेकिन बिना किसी वजह के मल में खून आना या काला होना कई बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं जैसे अल्सर, कैंसर और आंत संबंधी समस्याएं।
महिलाओं को हेल्थ से जुड़े इन लक्षणों को हरगिज नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हालांकि, इस तरह के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik