बीते दिनों में आपने भी अगर खूब ओवरईटिंग की है। या फिर आपने फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड या मिठाइयों का अधिक सेवन किया है, तो आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से कुछ लोगों को कब्ज, तो कुछ को लूज मोशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। यानी इस दौरान लोगों का पेट खराब हो सकता है। अगर आपने भी त्योहारों में जमकर मिठाइयां, पकवान या अन्य चीजों का सेवन किया है और आपका पेट खराब हो गया है, तो आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटेरजा से जानते हैं पेट खराब होने पर क्या करना चाहिए। डॉक्टर सुगीता बताती हैं कि फेस्टिव सीजन के दौरान ज्यादा हैवी खाना खाया जाता है। इस दौरान लोग फ्राइड और मीठे खाने का सेवन ज्यादा करते हैं। इससे डाइजेशन कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में ये उपाय असरदार साबित हो सकते हैं।
1. गर्म पानी के साथ खाएं ईसबगोल
अगर त्योहारों में ओवरईटिंग करने से आपका पेट खराब हो गया है, तो आप गर्म पानी के साथ ईसबगोल का सेवन कर सकते हैं। खाना खाने के बाद ईसबगोल का सेवन करने से कब्ज से छुटकरा मिल सकता है। ईसबगोल पाचन को दुरुस्त बनाता है और पेट को ठीक रखता है।
2. ग्रीन टी का सेवन करें
त्योहार में अगर आपका पेट खराब हो गया है, तो आप ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे आंतों की हेल्थ में भी सुधार होता है। इसके साथ ही, पानी भी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
इसे भी पढ़ें- पेट खराब होने के कारण बार-बार लैट्रिन जाना पड़ रहा है तो आजमाएं ये 12 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम
3. अदरक और नींबू का पानी पिएं
अदरक और नींबू का पानी पीकर भी खराब पेट को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी लें। इसमें अदरक और नींबू का रस मिलाएं। अब आप सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
4. फास्ट रखना है अच्छा ऑप्शन
त्योहारों के दिनों में हम सभी इतना ओवरईटिंग कर लेते हैं, तो पेट के साथ ही कई दिक्कतें भी होने लगती हैं। ऐसे में एक दिन का फास्ट रखना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आप व्रत नहीं रख सकते हैं, तो आप खिचड़ी, फल, सलाद या दलिया आदि का सेवन कर सकते हैं। आप दही या छाछ पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अगर कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो ट्राई करें ये 5 आसान टिप्स, जल्द होगी समस्या दूर
5. वर्कआउट जरूर करें
डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए वर्कआउट करना बहुत जरूरी होता है। फेस्टिव सीजन में बिजी शेड्यूल की वजह से एक्सरसाइज और योग के लिए समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में त्योहार के बाद आप रोजाना योगाभ्यास कर सकते हैं।
6. एसिडिक फूड्स का सेवन न करें
पेट खराब होने पर आफको एसिडिक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इस मौसम में पित्त बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप एसिडिक फूड्स का सेवन करेंगे, तो पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए आपको इन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version