Doctor Verified

Kidney Cyst: किडनी में गांठ होने पर क्या करें? जानें 4 उपाय

किडनी में गांठ होने पर आपको दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आप आराम पाने के लिए कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Kidney Cyst: किडनी में गांठ होने पर क्या करें? जानें 4 उपाय


Tips to Get Rid of Kidney Cyst in Hindi: किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह ऊपरी पेट में स्थित दो बीन के आकार के अंग हैं, जो रक्त से सभी अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करते हैं। किडनी, इन अपशिष्ट पदार्थों को पेशाब के माध्यम से बाहर निकाल देते हैं। आजकल लोगों को किडनी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई किडनी की पथरी, तो कोई किडनी खराब जैसी समस्याओं से जूझ रहता है। इसके अलावा, किडनी में सिस्ट यानी गांठ, होना भी एक समस्या है, जिससे लोग परेशान हैं। आपको बता दें कि किडनी में सिस्ट, तरल पदार्थ से भरी छोटी थैली होती है। अगर किडनी में ज्यादा गांठ बन जाती हैं, तो ऐसे में डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अगर 1-2 गांठ है, तो इन्हें ठीक किया जा सकता है। हालांकि, इसके लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से जरूर मिलें। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-

किडनी में सिस्ट होने के लक्षण- Kidney Cyst Symptoms in Hindi

  • तेज बुखार होना
  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब का रंग गहरा होना
  • कूल्हों में दर्द
  • पेट या पीठ में दर्द होना

किडनी में गांठ हो जाए तो क्या करें?- Tips to Get Rid of Kidney Cyst in Hindi

1. खूब पानी पिएं

किडनी से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए खूब पानी पीना भी बहुत जरूरी होता है। पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब आप पानी पीते हैं, तो इससे आंतों और पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं। अगर आप रोजाना खूब पानी पीते हैं, तो किडनी की गांठ को भी ठीक किया जा सकता है। दरअसल, पानी पीने से किडनी में जमा अपशिष्ट पदार्थ और गांठ की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। आपको रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद में किडनी की गांठ (सिस्ट) का इलाज कैसे किया जाता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

kidney cyst

2. सर्जरी

जब किडनी में गांठ ज्यादा बनने लगती हैं, तो इसे घर पर ठीक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में दवाइयों या फिर सर्जरी की जरूरत पड़ती है। किडनी की गांठ निकलाने के लिए कभी-कभी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जरूरत पड़ती है। इसमें ट्यूब का उपयोग किया जाता है, तो गांठ को हटाने में मदद करता है। सर्जरी करने से पहले एनेस्थीसिया दिया जाता है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को 1-2 दिन अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- इन 11 कारणों से लग सकती है बार-बार पेशाब, डॉक्टर से जानें हमेशा ब्लैडर के भरे रहने का कारण

3. सात्विक भोजन का सेवन करें

किडनी में गांठ होने पर आपको सात्विक भोजन ही करना चाहिए। इससे हमारा शरीर आसानी से डाइजेस्ट कर पाता है। किडनी में गांठ होने पर मिर्च-मसालेदार भोजन से परहेज करें। इस दौरान आपको ज्यादा तला-भुना या फास्ट फूड्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अगर आप जंक फूड्स का सेवन करेंगे, तो इससे किडनी को अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इससे आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। इसलिए आपको किडनी में गांठ होने पर सात्विक भोजन का ही सेवन करना चाहिए।

4. हल्दी का सेवन करें

हल्दी भी किडनी की गांठ को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप रोज सुबह हल्दी का पानी पी सकते हैं। रोजाना हल्दी का पानी पीने से किडनी डिटॉक्स होगी और गांठ की समस्या से भी राहत मिलेगी। हल्दी में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपकी समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। 

Read Next

'साइलेंट किलर' है विटामिन D और B12 की कमी, डॉक्टर ने बताया क्यों जरूरी है इनके सप्लीमेंट लेना

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version